हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

HCA Film Awards 2023: ऑस्कर से पहले RRR ने नई कामयाबी की हासिल, हॉलीवुड के अवॉर्ड शो में जमाई धाक

विज्ञापन
HCA Film Awards 2023

HCA Film Awards 2023: साउथ के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर (RRR) ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड (Golden Globe Award) में फिल्म के गाने नाटू नाटू ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग जीतकर पहले ही झंडे गाड दिए।

अब फिल्म ऑस्कर 2023 (oscar 2023) के रेस में हैं। लेकिन इसके पहले ही फिल्म आरआरआर ने फिर से अपना परचम लहराया है।

हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड्स

फिल्म आरआरआर ने हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड्स (Hollywood Critics Association Awards) में भी तीन अवॉर्ड जीतकर नई कामयाबी हासिल कर ली है। फिल्म आरआरआर अलग-अलग श्रेणियों में तीन अवॉर्ड जीतने में सफल रही है।

विज्ञापन

और पढ़िए –Akshay Kumar Selfie Record: अक्षय कुमार बने ‘सेल्फी किंग’, 3 मिनट में 184 सेल्फी लेकर तोड़ा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

दुनियाभर में आरआरआर धूम

साल 2022 में फिल्म आरआरआर भारत की ब्लॉकबस्टर फिल्म है। साथ ही इस फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं। अब आरआरआर दुनियाभर में धूम मचाने से पीछे नहीं हट रही है। साथ ही इंटरनेशनल फिल्म फर्टिनिटी ने भी इसकी तारीफ की है। फिल्म के गाने नाटू नाटू ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का गोल्डन ग्लोब भी अपने खाते में ले लिया है।

विज्ञापन

और पढ़िए –जावेद अख्तर का 26/11 पर बयान: इवेंट में घुटने टेक गा रहे थे अली जफर अब बोले-उनके बयान से गहरी ‘गहरी चोट’ लगी

फिल्म ने बड़ी कामयाबी की हासिल

दुनियाभर में आरआर की धूम है और फिल्म को फैंस का भी खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म RRR सफलता हर रोज सफलता की नई बुलंदियां छू रही है। 12 मार्च को होने जा रहे ऑस्कर से पहले यह अवॉर्ड फंक्शन आयोजित हुआ, जिसमें जूनियर एनटीआर और राम चरण ने तीन अवॉर्ड को अपने खाते में लेकर बड़ी कामयाबी हासिल की है।

विज्ञापन

ऑस्कर 2023 से पहले बड़ी उपलब्धि

बता दें कि आरआरआर ने सर्वश्रेष्ठ एक्शन फिल्म, सर्वश्रेष्ठ स्टंट और सर्वश्रेष्ठ गीत (नाटू नाटू) के लिए अवॉर्ड जीता है। साथ ही ऑस्कर 2023 से पहले फिल्म के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। साथ ही ऑस्कर में नाटू नाटू को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए नॉमिनेट किया गया है। बताते चलें कि इसी फिल्म से आलिया भट्ट ने टॉलीवुड डेब्यू किया है। इसके साथ ही फिल्म में अजय देवगन, श्रिया सरन, समुथिरकानी, रे स्टीवेन्सन, मकरंद देशपांडे और ओलिविया मॉरिस मुख्य भूमिका में हैं।

और पढ़िए – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola