Akshay Kumar Selfie Record: अक्षय कुमार बने 'सेल्फी किंग', 3 मिनट में 184 सेल्फी लेकर तोड़ा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Akshay Kumar

Akshay Kumar

Akshay Kumar Selfie Record: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार (Akshay Kunar) इन दिनों अपनी फिल्म ‘सेल्फी’ (Selfiee) को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रह हैं। साथ ही अब अक्षय की फिल्म रिलीज के लिए भी तैयार हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया (Social media) पर अक्षय अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर खूब चर्चाओं में हैं। हाल ही में अब अक्षय ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिससे अब उन्हें सच में सेल्फी किंग कहा जा सकता है।

विज्ञापन

अक्षय ने तोड़ा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड 

बता दें कि बुधवार को मुंबई में अक्षय ने अपकमिंग फिल्म सेल्फी के प्रोमोशन के दौरान तीन मिनट में सबसे अधिक सेल्फी लेने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

विज्ञापन

तीन मिनट में 184 सेल्फी

अक्षय ने महज तीन मिनट में 184 सेल्फी लेकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस खास मौके पर खिलाड़ी कुमार ने ऑरेंज जंपसूट पहना था। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज और वीडियो शेयर कर दी है। साथ ही उन्होंने फैंस को आभार भी जताया है।.

विज्ञापन

अक्षय ने लिखा कैप्शन

इस इवेंट में एक्टर ने ऑरेंज जंप सूट पहना था। साथ ही उन्होंने स्टेज पर 184 सेल्फी क्लिक कीं। इसकी जानकारी देरे हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा है कि ‘मैंने आज तक जो कुछ भी हासिल किया है और लाइफ में जहां भी हूं, वो मेरे फैंस के अनकंडीशनल लव के वजह से है।

विज्ञापन

ये उनके लिए मेरा खास ट्रिब्यूट है, ये स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि वे मेरे साथ कैसे खड़े हैं। मेरे फैंस की मदद से हमने 3 मिनट में सबसे अधिक सेल्फी लेने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आप सभी को धन्यवाद। ये बहुत खास था और मैं इसे हमेशा याद रखूंगा। अब सेल्फी ही सेल्फी होंगी। आप सभी से शुक्रवार को सिनेमाघरों में मिलते हैं।’

फैंस कर रहे खूब कमेंट्स

अभिनेता के इस पोस्ट पर अब फैंस खूब कमेट्स कर रहे हैं, साथ ही बधाई भी दे रहे है। इसके साथ ही सेलेब्स भी अक्षय को बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ