Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

BO Collection: ‘हैप्पी पटेल’ या ‘राहु केतु’… पहले दिन किसने मारी बाजी? ‘द राजा साहब’ का भी जान लें हाल

Happy Patel Khatarnak Jasoos Vs Rahu Ketu Box Office Collection: वीर दास की 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' और वरुण शर्मा- पुलकित सम्राट की 'राहु-केतु' सिनेघ्माघरों में रिलीज हो गई हैं. बॉक्स ऑफिस पर दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है? साथ ही 'द राजा साहब' का भी वर्ल्डवाइड कलेक्शन जानते हैं.

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Jan 17, 2026 06:32
Happy Patel Khatarnak Jasoos Vs Rahu Ketu Box Office Collection
'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासू', 'राहु-केतु' और 'द राजा साहब 'का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Happy Patel Khatarnak Jasoos Vs Rahu Ketu Box Office Collection: वीर दास की ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसके साथ ही वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट की भी ‘राहु-केतु’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला. पहले ही दिन दोनों फिल्मों में कमाई को लेकर जंग छिड़ गई. वहीं प्रभास की ‘द राजा साहब’ की भी 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई जारी है. चलिए आपको भी ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’, ‘राहु-केतु’ और ‘द राजा साहब’ की कमाई के बारे में बताते हैं.

‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार वीर दास की ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 9.57% रही. शोज की बात करें तो सुबह के शो 6.44%, दोपहर के शो 8.62%, शाम के शो 8.25% और रात के शो 14.97% रहे. फिल्म की कास्ट की बात करें तो फिल्म में वीर दास के साथ-साथ मिथिला पालकर, मोना सिंह, शारिब हाशमी और सृष्टि ताव मुख्य भूमिका में हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: प्रभास का मेगा प्रोजेक्ट Spirit की रिलीज डेट हुई फाइनल, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

‘राहु-केतु’ का कलेक्शन

वहीं दूसरी ओर पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की ‘राहु-केतु’ ने पहले दिन 1 करोड़ की ही कमाई की. फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 6.90% रही. सुबह के शो 4.12%, दोपहर के शो 6.15%, शाम के शो 7.66% और रात के शो 9.65% रहे. आंकड़ों के हिसाब से वीर दास की ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ ने पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की ‘राहु-केतु’ से ज्यादा कमाई की है. बता दें ‘राहु-केतु’ वरुण और पुलकित के साथ-साथ शालिनी पांडे, अमित सियाल, चंकी पांडे और पीयूष मिश्री भी अहम भूमिका निभा रहे हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 9.6 रेटिंग वाली इस क्राइम कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, OTT पर है मौजूद

‘द राजा साहब’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना?

प्रभास की ‘द राजा साहब’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं. 8वें दिन भी फिल्म की कमाई जारी है. फिल्म ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.50 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 133.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो दुनियाभर में अब तक फिल्म ने 188.75 करोड़ की कमाई कर ली है. बता दें फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त भी लीड रोल में हैं.

First published on: Jan 17, 2026 06:32 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.