प्रभास का मेगा प्रोजेक्ट Spirit की रिलीज डेट हुई फाइनल, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Spirit Release Date: प्रभास की फिल्म Spirit की रिलीज डेट फाइनट हो गई है. यह फिल्म 2027 ने बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है. संदीप रेड्डी वांगा इस फिल्म के निर्देशक हैं, जिससे दर्शकों का उत्साह काफी बढ़ गया है.

Prabhas film Spirit Release Date announced

प्रभास स्पिरिट रिलीज डेट

Spirit Release Date Announced: एक्टर प्रभास की फिल्म Spirit की रिलीज डेट फाइनल हो चुकी है. 5 मार्च, 2027 में यह फिल्म बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी. टी सीरिज के मुखिया भूषण कुमार निर्माता हैं. वहीं, संदीप रेड्डी वांगा इसके निर्देशन है. अगले साल यह फिल्म सिनेमाघरों में तहलका मचाएगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

इस फिल्म के किरदार

फिल्म Spirit में साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी नजर आने वाली हैं. इन दोनों की कैमिस्ट्री पर्दे पर कैसी लगेगी, यह अगले साल 2027 को ही पता चलेगा. फिलहार इसके निर्माता संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म के बारे में कुछ हिंट्स दिए हैं जैसे कि यह फिल्म दर्शकों को इंटेन्स और दमदार सिनेमैटिक एक्सपीरियंस करा सकती है.

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्में

निर्देशख संदीप रेड्डी वांगा ने इससे पहले एनिमल, कबीर सिंह जैसी विवादित फिल्में की हैं. इस दौरान उनके कई इंटरव्यूज भी सामने आए, जिसमें वे कंट्रोवर्सी के भी शिकार हुए. आने वाले समय में यह देखने वाली बात होगी कि रेड्डी Spirit फिल्म में किस तरह से अपने किरदारों को दिखाने वाले हैं.

विज्ञापन

क्या थी कंट्रोवर्सी?

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल और कबीर सिंह, दोनों में हिस्सा का प्रयोग करते हुए दिखाया गया है. पार्टनर पर हाथ उठाने से लेकर, जूते चाटने तक की चीजों को स्क्रीन पर दिखाने से एक वर्ग के लोग इसके खिलाफ हो गए. तो वहीं दूसरे वर्ग का कहना था कि यही समाज की सच्चाई है. हालांकि, फिल्म ने काफी कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई. Spirit फिल्म में आने वाले किरदारों को देखना दिलचस्प होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ