---विज्ञापन---

Rakhi Sawant ने Hania Aamir को किया चैलेंज, पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने यूं किया रिएक्ट

Hania Aamir Reacts on Rakhi Sawant challenging: ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने हानिया आमिर को चैलेंज किया, तो हानिया ने भी राखी को बेहद मजेदार तरीके से जवाब दिया। आइए जानते हैं कि राखी के चैलेंज पर हानिया ने कैसे रिएक्ट किया?

---विज्ञापन---

Hania Aamir Reacts on Rakhi Sawant challenging: ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। राखी की हरकतें उन्हें चर्चा में लाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में राखी ने जियो टीवी को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने हानिया आमिर के साथ-साथ पाकिस्तानी स्टार नरगिस और दीदार को डांस-ऑफ के लिए चैलेंज किया। वहीं, अब हानिया ने बेहद मजेदार तरीके से राखी को जवाब दिया है। आइए जानते हैं कि हानिया ने क्या कहा?

हानिया ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, हानिया आमिर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हानिया ने राखी को कमाल का जवाब दिया है। हानिया ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें आप देख सकते हैं कि हानिया एक्ट कर रही हैं और पीछे से राखी की आवाज आ रही है, जिसमें वो कह रही है कि हानिया, दीदार और नरगिस सबको लेकर आओ।

---विज्ञापन---

हानिया ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो में राखी ने कहा कि इन तीनों को मैं धो डालूंगी। कुंडी ना खड़काओ राजा, सीधा अंदर आओ राजा, पाकिस्तानी गानों पर डांस करते हैं। राखी के इस वाइस ओवर पर हानिया ने बेहद मजेदार तरीके से एक्ट किया है और वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है कि राखी जी एन आइकन। वहीं, हानिया का ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने इस पर कमेंट्स किए।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Hania Aamir 哈尼亚·阿米尔 (@haniaheheofficial)

---विज्ञापन---

यूजर्स ने किए कमेंट्स 

एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि हानिया रॉक्ड राखी शॉक्ड। दूसरे यूजर ने कहा कि हानिया ने बढ़िया जवाब दिया है। तीसरे यूजर ने कहा कि ये तो बहुत ही खतरनाक हो गया। चौथे यूजर ने कहा कि क्या जवाब दिया है। एक और यूजर ने लिखा कि मजा ही आ गया। एक अन्य ने लिखा कि सुपर जवाब है। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने हानिया के वीडियो पर किए हैं।

फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं हानिया

इसके अलावा अगर हानिया आमिर की बात करें तो हानिया पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। इंडिया में भी हानिया के खूब चाहने वाले हैं और लोग उन्हें बेहद पसंद करते हैं। हानिया को उनके काम और खूबसूरती दोनों के लिए जाना जाता है। हानिया सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और फैंस भी उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हानिया के पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट्स करते हैं और खूब लाइक भी करते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan को कहां-कहां लगी चोट? डिस्चार्ज होते ही वीडियो में मिले सबूत

First published on: Jan 21, 2025 07:27 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola