Ghoomer Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन भी औंधे मुंह गिरी अभिषेक बच्चन की 'Ghoomer', हफ्ते भर टिक पाना मुश्किल!

Ghoomer Box Office Collection Day 2

Ghoomer Box Office Collection Day 2

Ghoomer Box  Office Collection Day 2: लंबे समय बाद अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने ओटीटी प्लेटफॉर्म से बड़े पर्दे पर फिल्म ‘घूमर’ (Ghoomer) के साथ एंट्री मारी। फिल्म 17 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म की रिलीज को दो दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पा रही है। वैसे तो फिल्म को दर्शकों का मिक्स रिक्शन मिल रहा है, लेकिन कमाई के मामले में फिल्म अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘ओ माय गॉड 2’ (Oh My God 2) से भी पीछे चल रही है। अक्षय कुमार की फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हुई थी, जिसने अपनी ओपनिंग केवल 10 करोड़ से की थी, लेकिन ‘Ghoomer’ ने महज 85 लाख से ओपनिंग की।

आर बाल्की (R. Balki) के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की की जिंदगी पर आधारित है, जो भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने का सपना देखते हैं, लेकिन एक हादसे में उसको अपना एक हाथ खोना पड़ जाता है, जिसके बाद अभिषेक बच्चन ( Abhishek Bachchan) उसको नई रहा दिखाते हैं।

https://www.instagram.com/reel/CwINSJoN_pQ/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

दूसरे दिन भी औंधे मुंह गिरी Ghoomer  

हालांकि, फिल्म के ओपनिंग डे को लेकर Sacnilk की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म (Ghoomer Box  kOffice Collection Day 2) अपनी ओपनिंग डे पर 1 करोड़ के आस-पास का कलेक्शन कर सकती थी, लेकिन ऐसा हो न सका। हालांकि, फिल्म को वीकेंड का फायदा मिल सकता है, जिसके बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म दूसरे दिन 1 करोड़ के आस-पास की कमाई कर सकती है। फिलाहाल, फिल्म की कमाई के आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं।

https://www.instagram.com/reel/CvrS0rAoH8C/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

इन स्टार्स ने फिल्म में दिखाया अपना जलवा

वहीं ‘घूमर’ (Ghoomer) में नजर आने वाले स्टार्स के बारे में बात करें तो, इस फिल्म में अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के अलावा सैयामी खेर (Saiyami Kher), शबाना आजमी (Shabana Azmi) और अंगद बेदी (Angad Bedi) भी नजर आ रहे हैं। फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का कैमियो भी है। (

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ