Housefull 5, Kuberaa और The Bhootnii की OTT रिलीज पर आया अपडेट, कब-कहां होगी स्ट्रीम?

Housefull 5-Kuberaa And The Bhootnii OTT Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कुबेर, हाउसफुल 5 और द भूतनी दस्तक देने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं कि ये फिल्में कब और कहां देख सकेंगे।

Housefull 5-Kuberaa And The Bhootnii OTT Release

हाउसफुल 5, कुबेर और द भूतनी की ओटीटी रिलीज पर अपडेट। Photo Credit- Social Media

Housefull 5-Kuberaa And The Bhootnii OTT Release: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 पिछले महीने 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दिलचस्प बात ये है कि इसे दो क्लाइमैक्स के साथ रिलीज किया गया था। अगर आपने अभी तक फिल्म को नहीं देखा है तो अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए तैयार हो जाइए। इसके अलावा दो और फिल्मों कुबेर और द भूतनी की ओटीटी स्ट्रीमिंग को लेकर अपडेट आ गया है। आइए जानते हैं कि इन्हें आप कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर पाएंगे?

विज्ञापन

कुबेर को कब और कहां देख सकेंगे?

साउथ सुपरस्टार नागार्जुन, धनुष और रश्मिका मंदाना की फिल्म कुबेर पिछले महीने ही 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। इसके बाद से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाए हुए बैठी है। अब रिलीज के करीब एक महीने बाद इसकी ओटीटी स्ट्रीमिंग डेट रिवील कर दी गई है। कुबेर को 18 जुलाई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

द भूतनी कब देगी ओटीटी पर दस्तक?

उधर, संजय दत्त, मोनी रॉय, पलक तिवारी और सनी सिंह स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म द भूतनी सिनेमाघरों में 1 मई, 2025 को स्ट्रीम की गई थी। अब करीब ढाई महीने बाद इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म प उतारा जा रहा है। 18 जुलाई को इस फिल्म का प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 और जी सिनेमा पर किया जाएगा।

विज्ञापन

हाउसफुल 5 पर क्या है अपडेट?

अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा और नरगिस फाखरी समेत 20 स्टार्स से सजी साजिद नाडियाडवाला की फिल्म हाउसफुल 5 सिनेमाघरों में बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म को जुलाई के आखिरी हफ्ते या अगस्त की शुरुआत में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा सकता है। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है। जल्द ही हाउसफुल 5 की ऑफिशियल ओटीटी डेट अनाउंस होने की उम्मीद है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ