Gautam Rode-Pankhuri Awasthy: पंखुड़ी अवस्थी ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, एक बेटे और बेटी के पिता बने गौतम रोड़े
Edited By Nancy Tomar

Gautam Rode-Pankhuri Awasthy
Edited By Nancy Tomar

Gautam Rode-Pankhuri Awasthy
Gautam Rode-Pankhuri Awasthy: टीवी एक्टर गौतम रोड़े और पंखुड़ी अवस्थी के घर किलकारी गुंजी है। बुधवार यानी 26 जुलाई को पंखुड़ी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए इस खुशखबरी को साझा किया है।
कपल के घर जश्न का माहौल है और फैंस भी इस गुड न्यूज को सुनकर कपल को खूब बधाइयां दे रहे हैं। वहीं, तमाम सेलेब्स भी कपल को दो नए नन्हे मेहमान आने की खुशी में खूब बधाइयां दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Oh My God 2: ‘ओह माय गॉड 2’ की मुश्किलें बढ़ी, सेंसर बोर्ड ने फिल्म को दिया A सर्टिफिकेट
बता दें कि पंखुड़ी अवस्थी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए बताया है कि उन्हें जुड़वा बच्चे हुए, जिनमें एक बेटा और एक बेटी। पंखुड़ी और उनके पति गौतम रोडे ने 25 जुलाई 2023 को एक बेटे और एक बेटी का वेलकम किया है। इस गुड न्यूज को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि “दो से ब्लेस हुए हैं।
हमें एक बेटा और एक बेटी का आशीर्वाद मिला है। 25 जुलाई 2023 को आए, दिल खुशी और ग्रेटिट्यूड से भर गया। हम खुशी से चार लोगों के परिवार की अपनी जर्नी की शुरुआत की अनाउंसमेंट करते हैं। सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए आभारी हूं, गौतम और पंखुड़ी।”
वहीं, पंखुड़ी और गौतम को दिव्यंका त्रिपाठी से लेकर भारती सिंह तक टीवी इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स ने न्यू पेरेंट्स बनने पर बधाई दी है। वहीं, देवोलीना भट्टाचार्य ने लिखा है कि “बधाई हो गौतम और पंखुड़ी”। साथ ही ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है कि “मुबारक”, वहीं, आमिर अली लिखते हैं कि “बधाई हो मम्मा और पापा”।
बता दें कि बीते कुछ महीने पहले ही गौतम और पंखुड़ी ने बेबी शॉवर सेरेमनी भी होस्ट की थी। वहीं, कपल ने इसके फोटोज को भी साझा किया था, जो फैंस को बेहद पसंद भी आई। वहीं अब कपल बेहद खुश है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: