हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Gauahar Khan ने डिलीवरी से ठीक पहले किया जमकर डांस, देख क्या बोलीं प्रेग्नेंट Sshura Khan?

Gauahar Khan Viral Video: गौहर के डिलीवरी से पहले के पल अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। गौहर ने एक वीडियो शेयर कर दिखाया है कि अपने बेटे को जन्म देने से पहले वो क्या कर रही थीं?

विज्ञापन
गौहर ने मां बनने के बाद शेयर किया वीडियो। (Photo Credit- Instagram)

Gauahar Khan Viral Video: पॉपुलर एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 7’ की विनर गौहर खान हाल ही में दूसरी बार मम्मी बनी हैं। गौहर खान और जैद दरबार ने 1 सितंबर को ही अपने नन्हे शहजादे का इस दुनिया में वेलकम किया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कपल ने अपने दूसरे बेबी के जन्म की अनाउंसमेंट की है। वहीं, अभी तक गौहर ने अपने लाडले की झलक तो फैंस को नहीं दिखाई है। हालांकि, अब गौहर खान का अस्पताल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जरूर वायरल हो गया है।

गौहर खान ने दिखाया डिलीवरी से पहले का नजारा

ये वीडियो गौहर खान की डिलीवरी से ठीक पहले का है। इसमें एक्ट्रेस अपने पति जैद दरबार के साथ हॉस्पिटल में डांस करती हुई नजर आ रही हैं। गौहर को अस्पताल के कपड़ों में देखा जा सकता है। वो इस वीडियो में बेहद खुश और अच्छे मूड में नजर आ रही हैं। गौहर खान को देखकर लग ही नहीं रहा कि ये डांस वो अपनी डिलीवरी से ठीक पहले कर रही हैं। एक्ट्रेस बेहद फुर्ती के साथ नाचती हुई दिखाई दे रही हैं। कपल को इस मोमेंट में यूं एन्जॉय करता देख सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं।

पति संग गौहर ने जमकर किया डांस

गौहर के हाथ में बैंड भी नजर आ रहा है, जो एडमिट करने के बाद पहनाया जाता है। अब इस क्रूशियल मोमेंट पर यूं एन्जॉय करते हुए वीडियो बनाकर शेयर करने की वजह से ये दोनों सोशल मीडिया पर छा गए हैं। आपको बता दें, गौहर खान ने खुद रिवील किया है कि ये बच्चे के दुनिया में आने से ठीक पहले का वीडियो है। अब इसे सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। अरबाज खान की पत्नी शूरा खान ने भी गौहर के वीडियो पर कमेंट किया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के घर में होते-होते बचा बड़ा हादसा, उड़ जाता पूरा सेट!

शूरा खान ने गौहर के वीडियो पर किया कमेंट

गौहर खान का ये अंदाज देखकर शूरा ने कमेंट में लिखा, ‘Hahahah बहुत क्यूट, माशाअल्लाह।’ आपको बता दें, शूरा खान की तरह बाकी सोशल मीडिया यूजर्स भी गौहर खान के इस वीडियो को क्यूट बता रहे हैं। साथ ही लोग इस जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ फैंस ने कपल को दोबारा पेरेंट्स बनने पर बधाई भी दी है। अब इस वीडियो से इंटरनेट की दुनिया पर पॉजिटिविटी छा गई है। सभी लोग गौहर को डांस करते देख उनकी तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola