Good News: Fukrey 3 की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, अब दिसंबर नहीं सितंबर में ही रिलीज होगी फिल्म

Fukrey 3 Release Date Announced

Image Credit : Google

Fukrey 3 Release Date Announced: बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म ‘फुकरे’ का अगला सीक्वल अब रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म के दोनों पार्ट को फैंस ने खूब पसंद किया। ‘फुकरे’ की पॉपुलैरिटी और डिमांड को देखते हुए मेकर्स ने इस फिल्म के तीसरे पार्ट को भी लाने का फैसला किया। जबसे ये अनाउंसमेंट हुई है कि इस फिल्म का तीसरा हिस्सा भी आने वाला है फैंस बेचैन हैं। फुकरे फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट का इंतजार पूरा देश बेसब्री से कर रहा है। वहीं, अब ‘फुकरे’ लवर्स के लिए एक गुड न्यूज़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खत्म हुआ फैंस का इंतजार

Fukrey 3 को लेकर एक बड़ी जानकारी अब सामने आई है। इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस अब राहत की सांस ले सकते हैं। दरअसल, अब फुकरे 3 जल्द ही रिलीज होने वाली है। वैसे तो इस फिल्म की रिलीज में अभी काफी वक्त था। मगर मेकर्स ने इस फिल्म को तय समय से पहले ही रिलीज करने का बड़ा फैसला ले लिया है। यानी अब फुकरे फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट का वेट कर रहे फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। बता दें, ये फिल्म अपनी रिलीज डेट से 2 महीने पहले ही सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।

विज्ञापन

इस तारीख को रिलीज होगी फुकरे 3

ये खबर पढ़कर फुकरे के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फुकरे 3 की प्रीपोन होने की खबर सुन सभी लोग खुशियां मना रहे हैं। अब ये फिल्म 3 दिसंबर की जगह 28 सितंबर को ही रिलीज हो जाएगी। हालांकि, मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट में फेरबदल का फैसला क्यों किया इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। मगर मेकर्स के इस कदम से फैंस जरूर खुश नजर आ रहे हैं। जब फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है तो उम्मीद है जल्द ही फिल्म का टीजर और ट्रेलर भी रिलीज कर दिया जाएगा।

फैंस को खल सकती है ये कमी

अब फुकरे 3 के टीजर और ट्रेलर का फैंस बेताबी से इंंतजार कर रहे हैं। बता दें, फुकरे का पहला पार्ट 2013 में सामने आया था। वहीं, फुकरे रिटर्न यानी इसका दूसरा पार्ट 2017 में रिलीज हुआ था। साथ ही फिल्म के दोनों ही पार्ट बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुए थे। ऐसे में उम्मीद है कि ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर देगी। लेकिन इस बार फिल्म में फैंस को अली फजल की कमी काफी खलने वाली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ