---विज्ञापन---

‘जन्नत मिल गई…’ क्या Mr. Faisu ने एक्ट्रेस Jannat Zubair के साथ अपने रिलेशनशिप को किया कंफर्म?

Faisal Shaikh Jannat Zubair Relationship: सोशल मीडिया सेंसेशन मिस्टर फैजू अपनी लव अफेयर को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं। टिकटॉक से मशहूर हुए मिस्टर फैजू अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुके हैं। उन्हें कई रियलिटी शोज और म्यूजिक वीडियो में भी देखा गया है। फैजल शेख की फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी से […]

Faisal Shaikh Jannat Zubair Relationship: सोशल मीडिया सेंसेशन मिस्टर फैजू अपनी लव अफेयर को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं। टिकटॉक से मशहूर हुए मिस्टर फैजू अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुके हैं। उन्हें कई रियलिटी शोज और म्यूजिक वीडियो में भी देखा गया है। फैजल शेख की फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी से कम नहीं है। उनके दुनियाभर में करोड़ों चाहने वाले हैं। लेकिन वो किसे चाहते हैं इसे लेकर आए दिन खबरें सामने आती हैं। लेकिन अब लगता है एक्टर ने अपने रिलेशनशिप को दुनिया के सामने कुबूल कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Rubina Dilaik की प्रेगनेंसी हुई कंफर्म, इस वायरल वीडियो से खुल गया सारा राज

---विज्ञापन---

जन्नत जुबैर के साथ जुड चुका मिस्टर फैजू का नाम

हाल ही में उनके चैट शो ‘लॉन्ग ड्राइव विद मिस्टर फैजू’ की शुरुवात हुई थी। वहीं, अब उनके इस व्लॉग में उनकी गर्लफ्रेंड के नाम का खुलासा हो गया। ये नाम जानकर फैंस भी खुशी से झूम उठेंगे। बता दें, वैसे मिस्टर फैजू का नाम कई सालों से टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर के साथ जोड़ा जा रहा है। लम्बे समय से इनकी डेटिंग की खबरें सामने आ रही हैं। अक्सर फैजल शेख उर्फ मिस्टर फैजू को जन्नत जुबैर के साथ कभी उनके घर पर तो कभी विदेश में छुट्टियां मनाते देखा जाता है। ऐसे में सभी को यही लगता है कि ये दोनों रिलेशनशिप में हैं।

---विज्ञापन---

बेहद खास है मिस्टर फैजू के शो की पहली गेस्ट

फैजल और जन्नत तो साथ में कई म्यूजिक वीडियो भी कर चुके हैं। साथ ही इन्हें एक बड़े रियलिटी शो में भी साथ देखा गया था। दोनों ही अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे एक-दूसरे को बस अपना अच्छा दोस्त बताते हैं। लेकिन अब इनके रिलेशनशिप में होने की खबरें एक बार तूल पकड़ रही हैं। दरअसल, मिस्टर फैजू के शो की पहली गेस्ट उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड यानी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर बनी थीं। 1 सितंबर को जब फैजल का नया व्लॉग यूट्यूब पर सामने आया तो कई राज खुल गए।

मिस्टर फैजू को मिली जन्नत

बता दें, व्लॉग में मिस्टर फैजू कहते है, “अच्छी बात ये है कि मेरे चैट शो में आने वाले पहले मेहमान के साथ मेरा कंफर्ट जोन है। मेरी वाइब्स उससे मैच करती हैं।” इसके बाद उन्होंने अपनी कार में जन्नत का वेलकम करते हुए फैंस का शुक्रिया अदा किया। फिर व्लॉग में फैसल शेख ने कहा, “मेरी अम्मी बोलती हैं अच्छा काम करेंगे तो अच्छे कर्म होंगे और जब अच्छे कर्म होंगे तो जाहिर सी बात है हमें जन्नत मिलेगी। अगर मेरे कर्म अच्छे हैं तो मुझे भी जन्नत मिलेगी।” अब ऐसा लग रहा है कि ये कहकर मिस्टर फैजू जन्नत जुबैर की ओर इशारा कर रहे हैं। इसके अलावा इस दौरान उन्होंने ये भी कहा, “जन्नत मिल गई दोस्तों।” अब उनकी ये बात फैंस को एक बड़े हिंट की तरह दिखाई दे रही हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 02, 2023 05:33 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola