Dalai Lama Birthday: दलाई लामा की लाइफ पर बनी हैं ये फिल्में, दिल छू लेगी स्टोरीलाइन

Dalai Lama Birthday: आज दलाई लामा का जन्मदिन है। उन्होंने बौद्ध धर्म के रूप में किए कार्यों के चलते पूरी दुनिया में अपना नाम कमाया है। उनका जीवन किसी फिल्म से अलग नहीं है। उनकी जीवनी पर कई कहानियों को रंगीन पर्दे पर उतारा गया है। आइए जानते हैं उनकी कुछ फिल्मों के बारे में।

Source-ani
विज्ञापन

ये हैं दलाई लामा के जीवन पर आधारित फिल्में

कुंदुन

विज्ञापन

यह फिल्म साल 1997 में आई थी। इसका निर्देशन  मार्टिन स्कॉर्सेसी द्वारा किया गया था। दलाई लामा पर यह चलचित्र उनकी जीवनी पर आधारित है, जो 14वें दलाई लामा के बचपन से लेकर 1959 में भारत में निर्वासन की कहानी पर बनाई गई है। इस फिल्म में तिब्बत की संस्कृति, चीनी आक्रमण और दलाई लामा की आध्यात्मिक यात्रा को भी खूबसूरती के साथ दर्शाया गया है। इस फिल्म में कई तिब्बती कलाकारों ने भी काम किया है।

विज्ञापन

सेवन इयर्स इन तिब्बत

ज्यां-जैक्स अन्नौद द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी एक ऑस्ट्रियाई पर्वतारोही हेनरिख हैरर की रियल स्टोरी पर आधारित है। इस फिल्म में उनके द्वारा तिब्बत में बिताए गए समय के बारे में बताया गया है। दलाई लामा को इस फिल्म में पर्वतारोही का मित्र बताया गया है। इस मूवी में भी तिब्बत की संस्कृति और दलाई लामा की शुरुआती जिंदगी को दिखाया गया है।

विज्ञापन

10 क्वेश्चन फॉर दलाई लामा

साल 2006 में आई यह फिल्म रिकी रे के डायरेक्शन में बनी थी। यह एक डॉक्यूमेंट्री बेस्ड फिल्म है, जिसमें दलाई लामा से मिलकर उनसे उनके जीवन से जुड़े 10 गहरे सवालों के जवाब मांगे गए हैं। इस फिल्म में उनसे पूछे गए कुछ सवाल इस प्रकार हैं- दुनिया में शांति कैसे स्थापित होगी?, अहिंसा का मार्ग अपनाने के लिए व्यक्तिगत और सामाजिक प्रयास क्या है? , और गरीब लोग अमीर की तुलना में अधिक खुश क्यों हैं?

विज्ञापन

द सन बिहाइंड द क्लाउड

विज्ञापन

तिब्बत पर चीन के कब्जे पर आधारित इस फिल्म में आध्यात्मिक नेता दलाई लामा के दृष्टिकोण से दर्शाया गया है। यह फिल्म उस समय के संघर्षों और तिब्बत की आजादी से लेकर दलाई लामा का राजनीति में जटिल परिस्थितियों का सामना करने वाले कई पहलुओं को दिखाया गया है। यह फिल्म साल 2009 में आई थी।

दलाई लामा रेनीसेंस

विज्ञापन

2007 में आई यह फिल्म 40 बुद्धिजीवियों और नवप्रवर्तकों की दलाई लामा के साथ एक विचारशील बैठक की कहानी पर बनाई गई है। इस फिल्म का निर्देशन हैरिसन फोर्ड ने किया है। फिल्म का विषय वैश्विक समस्याओं और उनके समाधानों पर आधारित है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ