Film review lost: अपनी ही कहानी में खो गई 'लॉस्ट', पंकज कपूर और यामी की एक्टिंग ने जीता दिल

Film review lost

Film review lost

अश्विनी कुमार: लॉस्ट जी5 पर रिलीज हुई है, पिंक से वाहवाही लूट चुके अनिरुद्ध रॉय चौधरी ने एक क्राइम रिपोर्टर की नजर से थियेटर करने वाले ईशान भारती नाम के एक लॉस्ट लड़के की तलाश के इर्द-गिर्द कहानी बुनी है।

यामी गौतम लीड रोल में है और वो आजकल ओटीटी फिल्मों की सबसे दमदार स्टार भी बनी हुई हैं। अब फीमेल लीड्स के लिए ये अच्छी बात है कि उनके लिए कहानियां लिखी जा रही हैं, लेकिन तस्वीर का दूसरा पहलू ये भी है कि ये वुमेन सेंट्रिक फिल्म अक्टूबर 2022 से रिलीज को तैयार फिल्म, फरवरी 2023 में ओटीटी की राह से रिलीज हुई है।

गुमशुदगी से शुरु हुई कहानी

फिल्म की ब्रैंडिग की गई कि ये देश में हर 8 मिनट पर लापता होने वाले बच्चों के सवाल को लेकर प्रमोट होती है। फिर कोलकाता में थियेटर के जरिए लोगों को जगाने वाले एक्टर ईशान भारती के गुमशुदगी से शुरु होती है, जिसका अफेयर अनिका नाम की एक न्यूज एंकर के साथ होता है।

यहां आया कहानी में ट्विस्ट

मगर छोटे शहर की अनिका, अपनी ख़्वाहिशों के चलते रंजन वर्मन नाम के एक ताकतवर पॉलिटिशियन के करीब आ जाती है। ईशान भारती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के साथ ही कहानी में ट्विस्ट आता है।

कड़ियां खुलती तो हैं मगर उलझती भी हैं

दावा किया जाने लगता है कि ईशान एक नक्सली ग्रुप से जुड़ा है और गायब हो गया है। इस स्टोरी के पीछे क्राइम रिपोर्टर विधि साहनी लगती है तो कड़ियां खुलती सी लगती है, मगर उलझती चली जाती है।

गुमशुदा होने की स्टोरी

सारी उंगलियां घूम रही हैं अनिका और रंजन की ओर। पॉलिटिक्स, अपेयर, नक्सल के खेल के बीच ईशान भारती के गुमशुदा होने की स्टोरी के बीच और भी बहुत कुछ डायरेक्टर अनिरुद्ध रॉय चौधरी ने लॉस्ट में पिरोने की कोशिश की है।

इन्वेस्टीगेशन करने के लिए हर पहलू को खंगाला

जैसे रिपोर्टर विधि का अपने ब्वॉयफ्रैंड के साथ लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप, मां और पापा के साथ विधि की अपनी सोच का टकराव, एक स्टोरी की इन्वेस्टीगेशन करने के लिए हर पहलू को खंगालना, उस पर न्यूज पोर्टल के एडिटर्स का प्रेशर, पॉलिटिकल प्रेशर।

कहानी के किरदार हुए लॉस्ट

इन सबके साथ ईशान की मां का दुख, ईशान की बहन नमिता की अपने पति के साथ आत्म सम्मान की लड़ाई और इन सबके बीच राजनीति और नक्सलियों के बीच अपने-अपने वर्चस्व को बनाए रखने के पैतरे। इतना सब कुछ समेटने के चक्कर में राइटर श्यामल सेन और रितेश शाह ने इस कहानी में हर बॉक्स पर टिक तो लगा दिया, लेकिन किरदारों लॉस्ट हो गए। इन सबके बीच, जो सबसे अच्छी बात है वो है विधि के नानू, जिसे सबसे अच्छी तरह लिखा गया और निभाया भी गया।

व्यूवर को समझ आएगा कि यामी क्या खोज रही हैं

नानू के किरदार में पकंज कपूर को जब वर्मन के गुंडे पार्क में धमकाते हैं, तो उनका जवाब और मिजाज ऐसा है, जिसके लिए इस लॉस्ट स्टोरी को आप एक बार पूरा देख सकते हैं।

वैसे यामी गौतम ने कोशिश पूरी की है कि वो क्राइम रिपोर्टर जैसे चैलेंजिंग कैरेक्टर में दमक सकें और बहुत हद तक वो कामयाब भी हुई हैं, लेकिन उनके किरदार को लिखा ऐसे गया है कि ना तो उनके एडिटर और इस सीरीज को देखने वाले व्यूवर को समझ आएगा कि वो दरअसल खोज क्या रही हैं।

इस किरदार के इर्द-गिर्द है पूरी कहानी

ईशान भारती के जिस किरदार के इर्द-गिर्द ये पूरी कहानी घूम रही है, जिसे तुषार पांडे ने निभाया है, वो तो खैर लॉस्ट ही हैं, इस लिए उन्हें कोई तवज्जो नहीं मिली है, लेकिन ईशान की गर्लफ्रैंड अंकिता के किरदार में पिया बाजपेयी ने कमाल का काम किया है। पॉलिटिशयन वर्मन बने राहुल खन्ना ने वाकई गजब असर छोड़ा है। पंकज कपूर तो वैसे हैं ही, एक्टिंग की पाठशाला, लॉस्ट बहुत कुछ बताने के चक्कर में, एक अच्छी कहानी बनने से रह गई है। लॉस्ट को 2.5 स्टार है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ