BO Collection: 'पावर स्टार' की निकली पावर! Ustaad Bhagat Singh सहित Dhurandhar 2 ने 5 फिल्मों को चटाई धूल

Ustaad Bhagat Singh Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही तहलका मचा दिया है. वहीं ‘धुरंधर 2’ की आंधी में पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ भी उड़ गई. पवन कल्याण की फिल्म सहित रणवीर सिंह ने 5 फिल्मों को धूल चटा दी है.

dhurandhar 2 ustaad bhagat singh

'धुरंधर 2' ने तोड़ा 5 फिल्मों का रिकॉर्ड

Ustaad Bhagat Singh Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए 5 बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस लिस्ट में पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ भी शामिल है. ‘पावर स्टार’ पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ के सामने टिक ही नहीं सकी. पहले ही दिन रणवीर सिंह की फिल्म ने पवन कल्याण की फिल्म को धूल चटा दी. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है?

विज्ञापन

‘धुरंधर 2’ की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 102.55 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं फिल्म के प्री रिलीज शो को मिलाकर भारत में अब तक फिल्म ने 145.55 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ ने दुनियाभर में पहले ही दिन 236.63 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है.

विज्ञापन

‘उस्ताद भगत सिंह’ का कलेक्शन

वहीं पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 31.50 करोड़ की शानदार कमाई की. वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 37.50 करोड़ का कलेक्शन किया. ये कमाई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के आगे कुछ भी नहीं है. पवन कल्याण की फिल्म रणवीर सिंह की फिल्म के आगे टिक ही नहीं सकी और पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर पीछे हो गई.

विज्ञापन

‘धुरंधर 2’ ने इन फिल्मों को चटाई धूल

पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ के साथ-साथ ओपनिंग के मामले में ‘धुरंधर 2’ ने ‘एनिमल’, ‘जवान’, ‘पठान’, और अपनी ही फिल्म ‘धुरंधर’ को भी धूल चटा दी है. भारत में ‘एनिमल’ ने जहां पहले दिन 63.8 करोड़, ‘जवान’ ने 75 करोड़, ‘पठान’ ने 57 करोड़ और ‘धुरंधर’ ने 52.71 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं भारत में ‘धुरंधर 2’ सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ