शाहरुख खान की वो एक्ट्रेस, जिसने एक ही फिल्म करके छोड़ा बॉलीवुड; आज अरबों की हैं मालकिन

बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस ऐसी हैं जिन्होंने अपने करियर में एक ही फिल्म की और इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली. आज बॉलीवुड से दूर होने के बाद भी एक्ट्रेस अरबों की मालकिन हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर इस एक्ट्रेस का नाम क्या है?

gayatri joshi

Birthday Special: बॉलीवुड की कई ऐसी एक्ट्रेस रही हैं जिन्होंने अपनी पहली ही मूवी से ऑडियंस का दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर भी इन हसीनाओं की काफी तारीफ हुई. वहीं इनमें से कुछ ऐसी भी हैं जिन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली. आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने शाहरुख खान की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा और बाद में इस एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री ही छोड़ दी. आज इस एक्ट्रेस की नेटवर्थ 45000 करोड़ है. जी हां हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि गायत्री जोशी हैं. एक्ट्रेस आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं. चलिए इस खास मौके पर एक्ट्रेस के बारे में डिटेल में जानते हैं.

विज्ञापन

शुरुआती करियर

गायत्री जोशी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. साल 1999 में एक्ट्रेस ने मिस फेमिना इंडिया कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया. इसमें एक्ट्रेस टॉप 5 में शामिल थीं. वहीं साल 2000 में एक्ट्रेस ने मिस फेमिना इंडिया इंटरनेशनल का खिताब अपने नाम कर लिया. इसके बाद एक्ट्रेस ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. अपने शुरुआती करियर में एक्ट्रेस ने कई म्यूजिक वीडियो में काम किया.

विज्ञापन

एक फिल्म के बाद छोड़ा बॉलीवुड

म्यूजिक वीडियो में काम करने के दौरान एक्ट्रेस की झोली में शाहरुख खान की ‘स्वदेश’ आ गिरी. इस फिल्म में गायत्री जोशी को शाहरुख खान के ऑपोजिट कास्ट किया गया. इस फिल्म में एक्ट्रेस को बॉलीवुड में पहचान मिली और उन्हें कई फिल्मों के ऑफर भी आने लगे. लेकिन इस फिल्म को करने के बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड से दूरी बना ली और एक भी फिल्म नहीं की.

विज्ञापन

कितनी है एक्ट्रेस की नेटवर्थ?

बॉलीवुड से दूरी बनाने के बाद गायत्री जोशी ने अरबपति बिजनेसमैन विकास ओबेरॉय के साथ शादी कर ली. रिपोर्ट्स के अनुसार विकास ओबेरॉय की नेटवर्थ 45000 करोड़ है और वो ‘ओबेरॉय रियलटी लिमिटेड’ के मालिक हैं. इस हिसाब से गायत्री जोशी भी 45000 करोड़ की मालकिन हुईं. अब एक्ट्रेस बॉलीवुड को छोड़कर अपनी निजी लाइफ एन्जॉय कर रही हैं और अपने परिवार को संभाल रही हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ