हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: Zareen Khan की मां की हालत कैसी? एक्ट्रेस ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

Entertainment News in Hindi: एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको मनोरंजन जगत की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

विज्ञापन
जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Live Updates

22:27 (IST) 27 Oct 2025

Entertainment News LIVE: फिल्म ‘हक’ का ट्रेलर रिलीज, कोर्टरूम ड्रामा पर है कहानी

इमरान हाशमी और यामी गौतम की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'हक' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म की कहानी शाह बानो बेगम केस पर आधारित है. इस फिल्म में कोर्टरूम ड्रामा देखने को मिलेगा. 7 नवंबर को फिल्म 'हक' को रिलीज किया जाएगा. वर्तिका सिंह इस फिल्म से डेब्यू के लिए तैयार हैं.

22:25 (IST) 27 Oct 2025

Entertainment News LIVE: अब कैसी है Zareen Khan की मां की हालत? आया हेल्थ अपडेट

अभिनेत्री जरीन खान की मां अस्पताल में एडमिट थी. जरीन ने अपनी मां का हेल्थ अपडेट शेयर किया है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए जरीन ने लिखा है कि मां अब पहले से बेहतर हैं. आज उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज मिल गया है. सभी का धन्यवाद.

21:52 (IST) 27 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Karur Stampede Case: विजय ने मांगी माफी, करूर भगदड़ पीड़ितों से मिल क्या बोले एक्टर?

Karur Stampede Case: अभिनेता और टीवीके चीफ विजय एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. विजय ने आज 27 अक्टूबर को करूर भगदड़ पीड़ितों से मुलाकात की है. इस दौरान विजय ने लोगों से माफी मांगी.पढ़ें पूरी खबर...

21:19 (IST) 27 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Manisha Rani से लेकर Akshara Singh तक… Chhath Puja मना रही ये एक्ट्रेसेस

Chhath Puja 2025: इस वक्त हर कोई छठ महापर्व मना रहा है. आम से लेकर खास तक हर कोई छठ पूजा कर रहा है. इस लिस्ट में कई हसीनाओं का नाम भी शामिल है. इतना ही नहीं बल्कि फैंस के साथ भी एक्ट्रेसेस ने छठ की झलकियां शेयर की हैं. पढ़ें पूरी खबर...

20:40 (IST) 27 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Satish Shah की प्रेयर मीट में पहुंचे सितारे, सामने आए वीडियो

दिग्गज अभिनेता सतीश शाह के निधन के बाद आज 27 अक्टूबर को उनकी प्रेयर मीट रखी गई. इस दौरान सेलेब्स भी सतीश की प्रार्थना सभा में पहुंचे. सतीश शाह की वाइफ मधु अपने पति के लिए प्रार्थना करने पहुंची. इस दौरान मधु शाह बेहद उदास और मायूस नजर आईं.

20:05 (IST) 27 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Satish Shah को अलग अंदाज में दी गई अंतिम विदाई, नम आंखों ने गाया गाना

Satish Shah: अभिनेता सतीश शाह के निधन के बाद से ही हर कोई उनके बारे में बातें कर रहा है. कुछ लोगों को तो अभी भी यकीन नहीं हो पाया कि सतीश शाह इस दुनिया में नहीं रहे हैं. बीते दिन सतीश शाह को आखिरी विदाई दी गई. पढ़ें पूरी खबर...

19:11 (IST) 27 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Chiranjeevi की फोटो का मिसयूज, सुपरस्टार ने दर्ज कराई FIR

Chiranjeevi: साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की फोटोज और नाम का मिसयूज हो रहा है. अभिनेता ने इसके खिलाफ सख्ती दिखाई है. चिरंजीवी ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है और तुरंत एक्शन की मांग की है. पढ़ें पूरी खबर...

18:28 (IST) 27 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Kantara Chapter 1 की ओटीटी रिलीज डेट क्या?

ऋषभ शेट्टी की पॉपुलर फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' 31 अक्तूबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. इसकी जानकारी खुद प्राइम वीडियो ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए दी है.

18:00 (IST) 27 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Samay Raina ने लोगों से क्यों मांगी माफी? कॉमेडी किंग को किस बात का पछतावा

Samay Raina: फेमस स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं. समय फैंस के साथ कुछ ना कुछ शेयर भी करते रहते हैं. अपने बर्थडे के मौके पर समय ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जो चर्चा में आ गया. पढ़ें पूरी खबर...

17:08 (IST) 27 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Samantha ने बनाई बॉडी, शेयर की लेटेस्ट फोटो

समांथा रुथ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट फोटो शेयर की है. इस फोटो में एक्ट्रेस अपनी बैक साइड बॉडी फ्लॉन्ट कर रही है. एक्ट्रेस की पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट्स में उनकी तारीफ कर रहे हैं.

16:30 (IST) 27 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Sachin Chandwade कौन थे? जिन्होंने 25 साल की उम्र में किया सुसाइड

Who was Sachin Chandwade: फिल्मी दुनिया से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है. 25 साल के एक्टर सचिन चंदवाड़े ने सुसाइड कर लिया है. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक सचिन की चर्चा हो रही है. पढ़ें पूरी खबर...

16:19 (IST) 27 Oct 2025

Entertainment News LIVE: ‘बिछड़े सभी बारी-बारी…’, Shabana Azmi ने Satish Shah को किया याद, इमोशनल हुईं एक्ट्रेस

Shabana Azmi, Satish Shah: दिग्गज अभिनेता सतीश शाह के निधन के बाद अभिनेत्री शबाना आजमी ने उन्हें याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है. अपने इस पोस्ट में शबाना ने बेहद इमोशनल कैप्शन भी लिखा है. पढ़ें पूरी खबर...

15:40 (IST) 27 Oct 2025

Entertainment News LIVE: कब आएगी The Family Man 3? रिलीज डेट पर बड़ा अपडेट

मनोज बाजपेयी की सीरीज 'द फैमिली मैन' अपने तीसरे सीजन के साथ आने के लिए तैयार है. हर कोई इस सीरीज के तीसरे सीजन की रिलीज डेट के बारे में जानना चाहता है. मेकर्स ने बता दिया है कि इस सीरीज को कब रिलीज किया जाएगा. आज 27 अक्टूबर को प्राइम वीडियो के इंस्टाग्राम पर जानकारी दी गई है कि 'द फैमिली मैन' के तीसरे सीजन की रिलीज डेट का ऐलान कल 28 अक्तूबर को किया जाएगा.

14:50 (IST) 27 Oct 2025

Entertainment News LIVE: मनीषा रानी ने बिहार से दूर मनाया छठ महापर्व

एक्ट्रेस मनीषा रानी ने अपने इंस्टाग्राम पर छठ महापर्व मनाते हुए वीडियो शेयर किया है. एक्ट्रेस ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'जय छठी मैया, भले ही बिहार से दूर हूं लेकिन बिहार दिल से कभी दूर नहीं हो सकता.' मनीषा का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

14:31 (IST) 27 Oct 2025

Entertainment News LIVE: 'वध 2' का पोस्टर हुआ रिलीज

नीना गुप्ता और संजय मिश्रा स्टारर 'वध 2' मूवी का मोशन पोस्टर रिलीज हो चुका है. इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है. ये फिल्म 2026 में 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

14:00 (IST) 27 Oct 2025

Entertainment News LIVE: 'कंतारा चैप्टर 1' एक्टर ऋषभ शेट्टी ने BTS वीडियो किया शेयर

ऋषभ शेट्टी ने 'कांतारा चैप्टर 1' में 'मायाकारा' का किरदार निभाकर खूब वाहवाही बटोरी है. अब एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर 'मायाकारा' बनते हुए एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है.

13:27 (IST) 27 Oct 2025

Entertainment News LIVE: जय भानुशाली-माही विज ले रहे तलाक!

टीवी के मशहूर कपल जय भानुशाली और माही विज शादी के 14 साल बाद तलाक लेने जा रहे हैं. खबरें हैं कि कपल ने कोर्ट में तलाक को लेकर अर्जी भी दाखिल की है. दोनों की शादी साल 2011 में हुई थी. पढ़िए पूरी खबर

12:35 (IST) 27 Oct 2025

Entertainment News LIVE: 'मिर्जापुर' में सोनल चौहान की एंट्री

'मिर्जापुर: द फिल्म' में सोनल चौहान की एंट्री हो चुकी है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी फैंस के साथ साझा की है कि वो अब 'मिर्जापुर' की टीम में शामिल हो गई हैं.

11:53 (IST) 27 Oct 2025

Entertainment News LIVE: 'किस-किसको प्यार करूं 2' की चारों एक्ट्रेस हुईं रिवीज

कॉमेडियन कपिल शर्मा की 'किस-किसको प्यार करूं 2' इन दिनों चर्चाओं में छाई हुई है. मेकर्स ने मोशन पोस्टर जारी कर फिल्म की कास्ट से पर्दा हटा दिया है. कपिल के साथ जो हसीनाएं इश्क लड़ाती दिखाई देंगी उनका नाम आयशा खान, हिरा वरीना, त्रिधा चौधरी और पारुल गुलाटी है. पढ़िए पूरी खबर

11:08 (IST) 27 Oct 2025

Entertainment News LIVE: सलमान खान की बहन का पति आयुष शर्मा के लिए खास बर्थडे नोट

सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने अपने पति आयुष शर्मा के लिए खास बर्थडे नोट लिखा है. अर्पिता ने इंस्टाग्राम पर पति के साथ क्यूट फोटोज शेयर की हैं. अर्पिता का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

10:20 (IST) 27 Oct 2025

Entertainment News LIVE: 'लाफ्टर शेफ्स 3' में नए कंटेस्टेंट्स लगाएंगे कुकिंग का तड़का

'लाफ्टर शेफ्स' का सीजन 3 जल्द ही शुरू होने जा रहा है. मेकर्स ने शो की अनाउंसमेंट कर दी है. वहीं शो से जुड़ने वाले नए कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आए गए हैं. इस बार शो में नई जोड़ियां कुकिंग करते हुए दिखाई देंगी. पढ़िए पूरी खबर

09:48 (IST) 27 Oct 2025

Entertainment News LIVE: सलमान खान ने सतीश शाह को दी श्रद्धांजलि

सलमान खान ने सतीश शाह के साथ फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. सोशल मीडिया पर सलमान खान की पोस्ट खूब वायरल हो रही है.

09:26 (IST) 27 Oct 2025

Entertainment News LIVE: करीना कपूर ने परिवार संग वेकेशन फोटोज की शेयर

करीना कपूर इन दिनों अपनी फैमिली के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर परिवार संग फोटोज शेयर की हैं. एक्ट्रेस की ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है.

08:40 (IST) 27 Oct 2025

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 19' में गौरव खन्ना और कुनिका में छिड़ी जंग

'बिग बॉस 19' में गौरव खन्ना और कुनिका सदानंद के बीच एक बार फिर घमासान देखने को मिला. इस बीच घर का माहौल भी टेंशन से भरा दिखाई दिया. नया प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

08:19 (IST) 27 Oct 2025

Entertainment News LIVE: 'पवित्र रिश्ता' फेम एक्ट्रेस के पिता की सड़क हादसे में मौत

'पवित्र रिश्ता' फेम एक्ट्रेस प्रार्थना बेहेरे पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. एक्ट्रेस के पिता की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई है. एक्ट्रेस ने इस दुखद खबर की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी है. पढ़िए पूरी खबर

08:04 (IST) 27 Oct 2025

Entertainment News LIVE: बिग बॉस 19 में घरवालों को मिली सजा

मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें नॉमिनेशन का देखने को मिला. अशनूर और अभिषेक ने अकेले में नॉमिनेशन डिस्कस कर घर का बड़ा रूल तोड़ा जिसके बाद बिग बॉस ने सजा के तौर पर अशनूर और अभिषेक को छोड़कर सभी घरवालों को नॉमिनेट कर दिया.

07:22 (IST) 27 Oct 2025

Box Office Collection LIVE: 'थामा' और 'एक दीवाने की दीवानियत' ने कितनी की कमाई?

आयुष्मान खुराना की 'थामा' और हर्षवर्धन राणे की 'एक दीवाने की दीवानियत' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. 'थामा' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 122.5 करोड़ हो गया है. वहीं 'एक दीवाने की दिवानियत' ने दुनिया भर में अब तक 51.25 करोड़ की कमाई की है. पढ़िए पूरी खबर

06:47 (IST) 27 Oct 2025

Entertainment News LIVE: अनुराधा पौडवाल का 71वां बर्थडे आज

मशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल आज 71वां जन्मदिन मना रही हैं. सिंगर ने बॉलीवुड में फिल्म 'अभियान' से अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने इस फिल्म में जया बच्चन के लिए एक श्लोक गाया था.

Entertainment News in Hindi: नीना गुप्ता और संजय मिश्रा स्टारर ‘वध 2’ मूवी का मोशन पोस्टर रिलीज हो चुका है. इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है. ये फिल्म 2026 में 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके साथ ही ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ में सोनल चौहान की एंट्री हो चुकी है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी फैंस के साथ साझा की है कि वो अब ‘मिर्जापुर’ की टीम में शामिल हो गई हैं. सोशल मीडिया पर सोनल चौहान की पोस्ट काफी वायरल हो रही है.

वहीं सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आए दिन ड्रामे देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में हुए एविक्शन में बसीर अली और नेहल चुडासमा घर से बेघर हो गए हैं. शो के होस्ट सलमान खान के साथ-साथ घरवाले भी इस एविक्शन से शॉक्ड थे. वहीं मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें नॉमिनेशन का देखने को मिला. अशनूर और अभिषेक ने अकेले में नॉमिनेशन डिस्कस कर घर का बड़ा रूल तोड़ा जिसके बाद बिग बॉस ने सजा के तौर पर अशनूर और अभिषेक को छोड़कर सभी घरवालों को नॉमिनेट कर दिया. इसके साथ ही मशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल आज 71वां जन्मदिन मना रही हैं. सिंगर ने बॉलीवुड में फिल्म ‘अभियान’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने इस फिल्म में जया बच्चन के लिए एक श्लोक गाया था.

यह भी पढ़ें: Thamma ने छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, Ek Deewane Ki Deewaniyat का कैसा रहा हाल?

विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ और हर्षवर्धन राणे की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों की कमाई में उछाल देखने को मिल रहा है. ‘थामा’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 122.5 करोड़ हो गया है. वहीं ‘एक दीवाने की दिवानियत’ ने दुनिया भर में अब तक 51.25 करोड़ की कमाई की है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव के साथ बने रहिए.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola