हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: 'घर से आई इमरजेंसी कॉल, एम्बुलेंस में ही सीपीआर…', Satish Shah के निधन पर आया अस्पताल का बयान

Entertainment News in Hindi: एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको मनोरंजन जगत की हर छोटी से बड़ी मसालेदार खबर सबसे पहले जानने के लिए मिलेंगी.

विज्ञापन
जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Live Updates

22:34 (IST) 25 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Satish Shah के निधन पर अस्पताल का बयान

अभिनेता सतीश शाह के निधन पर अस्पताल की ओर से बयान जारी किया गया है. इस बयान में कहा गया है कि सतीश शाह के घर से इमरजेंसी कॉल आई थी, जिसके बाद एक्टर के घर एम्बुलेंस भेजी गई. इस दौरान उन्हें बेहोश पाया गया. अभिनेता को एम्बुलेंस में ही सीपीआर भी दिया गया, जो अस्पताल तक जारी रहा, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

22:05 (IST) 25 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Dulkar Salman की वो फिल्म, जिसने कमाए 300 करोड़, बजट था सिर्फ 30 करोड़

Dulkar salman: ओटीटी पर एक ऐसी फिल्म रिलीज होने वाली है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर बवाल काटा है. इस फिल्म के रिलीज होने में अब ज्यादा टाइम नहीं बचा है और बहुत जल्द ये फिल्म ओटीटी पर देखने के लिए अवेलेबल होगी. पढ़ें पूरी खबर...

21:19 (IST) 25 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Dipika Kakar ने शेयर की अपने नए लुक की फोटोज

दीपिका कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट लुक की फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में दीपिका ने पर्पल कलर का सिंपल सा सूट पहना है, जिसमें वो बेहद सुंदर लग रही हैं.

20:53 (IST) 25 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Bigg Boss 19 का ग्रैंड फिनाले कब, Salman Khan के शो के खत्म होने में कितना टाइम?

Bigg Boss 19: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले को लेकर अपडेट आया है. शो को शुरू हुए नौ हफ्ते हो चुके हैं. इस वक्त सलमान खान का शो अपने मिड सीजन में चल रहा है. शो के टास्क और ट्विस्ट दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

20:25 (IST) 25 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Arbaaz Khan निभा रहे फादर ड्यूटी, बेटी Sipaara के लिए मांगी दुआ

Arbaaz Khan: अरबाज खान और उनकी बेगम शूरा खान हाल ही में अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बने हैं. शूरा और अरबाज को अक्सर ही टाउन में स्पॉट किया जाता है. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक कपल की खूब चर्चा होती है. पढ़ें पूरी खबर...

19:54 (IST) 25 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Satish Shah के निधन के बाद R. Madhavan ने शेयर किया पोस्ट

दिग्गज अभिनेता सतीश शाह के निधन के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर है. सतीश के निधन पर सेलेब्स भी शोक जता रहे हैं. इस बीच आर माधवन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है.

19:17 (IST) 25 Oct 2025

Entertainment News LIVE: TV की ‘पार्वती’ पर क्यों भड़के फैंस? लेटेस्ट फोटोशूट को देखने के बाद उठे सवाल

Sonarika Bhadoria: टीवी की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक अभिनेत्री सोनारिका भदौरिया ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं. एक्ट्रेस का लेटेस्ट फोटोशूट इसकी वजह बना है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर...

18:57 (IST) 25 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Arpita Khan ने पति संग शेयर की लेटेस्ट फोटोज

सलमान खान की बहन अर्पिता ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में अर्पिता अपने पति संग नजर आ रही हैं. कपल साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करता नजर आ रहा है.

18:46 (IST) 25 Oct 2025

Entertainment News LIVE: I-Popstar में छलके भोजपुरी स्टार पवन सिंह के आंसू

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह परिवार के बारे में बात करके इमोशनल नजर आ रहे हैं. इन दिनों उनका पत्नी ज्योति से विवाद भी गहराया हुआ है. पढ़िए पूरी खबर.

18:29 (IST) 25 Oct 2025

Entertainment News LIVE: ‘साराभाई Vs साराभाई के इंद्रवदन से लेकर 250 फिल्मों तक…’, ऐसा था Satish Shah के करियर का सफर

Satish Shah Career: दिग्गज अभिनेता सतीश शाह का निधन हो गया है. सतीश शाह के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. हर कोई सतीश के निधन पर शोक जाहिर कर रहा है और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है. पढ़ें पूरी खबर...

18:05 (IST) 25 Oct 2025

Entertainment News LIVE: 'जटाधरा' का गाना 'जो लाली जो' हुआ रिलीज

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों फिल्म 'जटाधरा' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इसे 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. ऐसे में अब इस फिल्म का नया गाना रिलीज किया गया है, जिसके बोल 'जो लाली जो' है. इसमें सोनाक्षी के साथ ही एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर जैसे कलाकार अहम रोल में हैं.

17:56 (IST) 25 Oct 2025

Entertainment News LIVE: निधन के बाद सतीश शाह की आखिरी पोस्ट वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सतीश शाह का निधन हो गया है. उन्होंने 74 साल की उम्र अंतिम सांस ली. ऐसे में अब उनकी आखिरी पोस्ट वायरल हो रही है. पढ़िए पूरी खबर.

17:05 (IST) 25 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Satish Shah Networth: अपने पीछे कितनी दौलत छोड़ गए एक्टर?

Satish Shah Networth: मशहूर अभिनेता सतीश शाह अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. सतीश शाह का निधन हो गया है. अभिनेता के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. हर कोई उनके निधन पर शोक जाहिर कर रहा है. पढ़ें पूरी खबर...

16:40 (IST) 25 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Jyoti Singh ने यूं विश किया छठ का त्योहार, इन भोजपुरी स्टार्स ने भी दी बधाई

Chhath 2025: आज 25 अक्टूबर से छठ की पूजा शुरू हो गई है. सभी एक-दूसरे को छठ की बधाई दे रहे हैं. भोजपुरी स्टार्स ने भी अपने सोशल मीडिया पर फैंस को छठ की बधाई दी है. पढ़ें पूरी खबर...

16:36 (IST) 25 Oct 2025

Entertainment News LIVE: सतीश शाह के निधन पर जॉनी लीवर ने जताया दुख

सतीश शाह के निधन पर जॉनी लीवर ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'यह बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि हमने एक महान कलाकार और अपने 40 साल से भी ज़्यादा पुराने सबसे प्यारे दोस्त को खो दिया है. यकीन करना मुश्किल है, मैंने उनसे अभी दो दिन पहले ही बात की थी. सतीश भाई, आपकी बहुत याद आएगी. फिल्म और टेलीविजन में आपके अमूल्य योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा.

16:36 (IST) 25 Oct 2025

Entertainment News LIVE: सतीश शाह का निधन

बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक में काम कर चुके एक्टर सतीश शाह का निधन हो गया है. उन्होंने 25 अक्टूबर को अंतिम सांस ली. वह 74 साल के थे. उन्हें फेमस टीवी शो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' के लिए जाना जाता है. पढ़िए पूरी खबर.

16:15 (IST) 25 Oct 2025

Entertainment News LIVE: 2011, 2017, 2019 और अब 2025…. Pitbull is Back, भारत में कब-कहां परफॉर्म करेंगे सिंगर?

American Rapper Armando Christian India Tour: मशहूर अमेरिकी रैपर पिटबुल जल्द ही अपने इंडिया टूर के लिए भारत आने वाले हैं. भारतीय फैंस इस न्यूज से बेहद खुश हो गए हैं और शो के लिए अपनी टिकट्स बुक करने में लगे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

14:44 (IST) 25 Oct 2025

Entertainment News LIVE: 7 एक्ट्रेसेस ने धर्म के लिए छोड़ी एक्टिंग

ग्लैमर वर्ल्ड में कई ऐसी अभिनेत्रियां रही हैं, जब उन्होंने करियर के पीक पर धर्म की राह को चुन लिया. इस लिस्ट में सना खान, जायरा वसीम जैसे अहम कलाकार शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर.

13:59 (IST) 25 Oct 2025

Entertainment News LIVE: I-Pop Star के मंच पर पवन सिंह

भोजपुरी स्टार पवन सिंह बिहार चुनाव 2025 को लेकर काफी चर्चा में थे. ऐसे में अब उन्होंने एमएक्स प्लेयर के शो I Popstar के मंच पर शिरकत की है, जिसका प्रोमो भी सामने आया है. इसमें वह अपने गाने से ऑडियंस का दिल जीतते हुए दिखाई दे रहे हैं.

12:48 (IST) 25 Oct 2025

Entertainment News LIVE: जरीन खान की मां अस्पताल में भर्ती, प्रार्थना के लिए किया अनुरोध

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान की मां अस्तपाल में भर्ती हैं. वह जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही हैं. ऐसे में अब अभिनेत्री ने लोगों से मां के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध किया है. ताकि वह जल्द से जल्द ठीक हो सकें.

12:17 (IST) 25 Oct 2025

Entertainment News LIVE: पीयूष पांडे को श्रद्धांजलि देने पहुंचे अमिताभ बच्चन

एड गुरु पीयूष पांडे का बीते दिन ही दिन हो गया. उन्होंने 70 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. ऐसे में आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. इस दुख की घड़ी में अमिताभ बच्चन उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे हैं. उनका वीडियो भी सामने आया है.

12:15 (IST) 25 Oct 2025

Entertainment News LIVE: छठ पर दूल्हन की तरह सजीं अक्षरा सिंह

छठ महापर्व की शुरुआत आज हो चुकी है. ये त्योहार 28 अक्टूबर तक चलने वाला है. इस खास मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्हें दुल्हन की तरह सजे-धजे देखा जा सकता है.

12:13 (IST) 25 Oct 2025

Entertainment News LIVE: ऋषभ टंडन की अंतिम यात्रा का वीडियो आया सामने

सिंगर ऋषभ टंडन का अंतिम संस्कार आज यानी कि 24 अक्टूबर को हो चुका है. उनकी अंतिम यात्रा का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उनके घरवाले बुरी तरह से टूटे हुए नजर आ रहे हैं. सभी का रो-रोकर बुरा हाल होता दिख रहा है. देखिए वीडियो...

11:56 (IST) 25 Oct 2025

Entertainment News LIVE: शाहरुख खान के बर्थडे से पहले बड़ा ऐलान, शुरू होगा SRK फिल्म फेस्टिवल

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपने जन्मदिन से पहले ही फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. उनकी पुरानी फिल्में एक बार फिर से सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं. 31 अक्टूबर से SRK फिल्म फेस्टिवल शुरू होने जा रहा है. पढ़िए पूरी खबर.

11:47 (IST) 25 Oct 2025

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 19' में पहुंची सोनाक्षी सिन्हा, वीडियो वायरल

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार में सोनाक्षी सिन्हा अपनी अपकमिंग फिल्म 'जटधारा' को प्रमोट करने के लिए पहुंची हैं. बिग बॉस के सेट से एक्ट्रेस की वीडियोज वायरल हो रही हैं.

11:14 (IST) 25 Oct 2025

Entertainment News LIVE: खेसारी लाल यादव का ‘नायक’ के जैसे हुआ अभिषेक

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) बिहार विधानसभा 2025 चुनाव को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब उन्होंने 'नायक' के अनिल कपूर वाला सीन री-क्रिएट किया है. उन्हें दूध से नहलाया गया है. पढ़िए पूरी खबर.

10:57 (IST) 25 Oct 2025

Entertainment News LIVE: अनुराधा पौडवाल का वो छठ गीत जिसे मिले यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज

अनुराधा पौडवाल का 'अरघ के बेर' गाना ऐसा है जिसे यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं. आज भी 2 साल बाद ये गाना सबका फेवरेट बना हुआ है. छठ का महापर्व इस गाने के बिना अधूरा सा माना जाता है. अनुराधा पौडवाल के साथ इस गाने को कविता पौडवाल ने भी गाया है. पढ़िए पूरी खबर

10:17 (IST) 25 Oct 2025

Entertainment News LIVE: पारुल गुलाटी ने 'किस किसको प्यार करूं 2' में काम का एक्सपीरियंस किया शेयर

कपिल शर्मा की लेटेस्ट मूवी 'किस किसको प्यार करूं 2' इस साल 12 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में पारुल गुलाटी ने भी कपिल शर्मा के साथ काम किया है. वहीं पारुल ने एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि कपिल के साथ कॉमेडी करना बेहद चुनौतीपूर्ण रहा.

09:52 (IST) 25 Oct 2025

Entertainment News LIVE: TMKOC फेम एक्टर की मां के निधन के बाद पोस्ट वायरल

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 'बाघा' यानी एक्टर तन्मय वेकारिया की मां का निधन हो गया है. इस दुखद खबर को एक्टर ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपने फैंस के साथ साझा किया है. मां के निधन के बाद 'बाघा' का इमोशनल पोस्ट खूब वायरल हो रहा है. पढ़िए पूरी खबर

09:13 (IST) 25 Oct 2025

Entertainment News LIVE: अंकिता-विक्की ने गौहर खान के पति को दिया सरप्राइज

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने गौहर खान के पति जैद दरबार को बर्थडे सरप्राइज दिया है. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है. सरप्राइज देने के लिए विक्की जैद की आंखों पर हाथ रखते हैं और अंकिता केक कट कराती हैं.

08:42 (IST) 25 Oct 2025

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 19' में डबल एविक्शन?

एविक्शन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. इस हफ्ते एक नहीं बल्कि डबल एविक्शन देखने को मिल सकता है. वहीं इसके साथ ही एक बार फिर बिग बॉस के सीक्रेट रूम का दरवाजा भी खुलता दिखाई देगा. पढ़िए पूरी खबर

08:17 (IST) 25 Oct 2025

Entertainment News LIVE: 'लोका चैप्टर 1' की OTT रिलीज डेट आई सामने

कल्याणी प्रियदर्शन की मलयाली मूवी 'लोका चैप्टर 1' सिनेमाघरों में छाने के बाद ओटीटी पर भी रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म 31 अक्टूबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी.

08:00 (IST) 25 Oct 2025

Bigg Boss 19 LIVE: सलमान खान ने वीकेंड का वार में तान्या को किया सपोर्ट

'बिग बॉस 19' में आए दिन लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में सभी घरवाले तान्या मित्तल के खिलाफ हो गए थे और उन्होंने तान्या को दोगला साबित कर दिया था. वहीं अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें वीकेंड का वार पर सलमान खान तान्या मित्तल को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं.

07:26 (IST) 25 Oct 2025

Box Office Collection LIVE: 'थामा' और 'दीवानियत' में कड़ी टक्कर

आयुष्मान खुराना की 'थामा' और हर्षवर्धन राणे की 'एक दीवाने की दीवानियत' में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. चौथे दिन जहां 'थामा' ने 3.79 करोड़ की कमाई की, वहीं 'एक दीवाने की दीवानियत' ने 2.2 करोड़ की कमाई की. आयुष्मान खुराना की फिल्म ने वर्ल्डवाइड 76.7 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही 'एक दीवाने की दीवानियत' ने वर्ल्डवाइड 28.65 करोड़ की कमाई कर ली है. पढ़िए पूरी खबर

07:06 (IST) 25 Oct 2025

Entertainment News LIVE: आलिया भट्ट की मम्मी का बर्थडे आज

आलिया भट्ट की मम्मी और फेमस एक्ट्रेस सोनी राजदान आज अपना 69वां जन्मदिन मना रही हैं. साल 1981 में आई '36 चौरंगी लेन' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली सोनी राजदान एक बेहतरीन कलाकार हैं. फिल्मों में एक्टिंग करने के साथ-साथ वो फिल्म डायरेक्ट भी कर चुकी हैं.

Entertainment News in Hindi: सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों फिल्म ‘जटाधरा’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इसे 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. ऐसे में अब इस फिल्म का नया गाना रिलीज किया गया है, जिसके बोल ‘जो लाली जो’ है. इसमें सोनाक्षी के साथ ही एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. एड गुरु पीयूष पांडे का बीते दिन ही दिन हो गया. उन्होंने 70 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. ऐसे में आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. इस दुख की घड़ी में अमिताभ बच्चन उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे हैं. उनका वीडियो भी सामने आया है.

सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आए दिन लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं. ‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार में सोनाक्षी सिन्हा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जटधारा’ को प्रमोट करने के लिए पहुंची हैं. बिग बॉस के सेट से एक्ट्रेस की वीडियोज वायरल हो रही हैं. वहीं लेटेस्ट एपिसोड में सभी घरवाले तान्या मित्तल के खिलाफ हो गए थे और उन्होंने तान्या को दोगला साबित कर दिया था. वहीं अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें वीकेंड का वार पर सलमान खान तान्या मित्तल को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं. सलमान खान घरवालों को बता रहे हैं कि तान्या की बातों को सभी ने गलत ढंग से समझा. इसके साथ ही आज आलिया भट्ट की मम्मी और फेमस एक्ट्रेस सोनी राजदान अपना 69वां जन्मदिन मना रही हैं. साल 1981 में आई ’36 चौरंगी लेन’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली सोनी राजदान एक बेहतरीन कलाकार हैं. फिल्मों में एक्टिंग करने के साथ-साथ वो फिल्म डायरेक्ट भी कर चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: Thamma या Ek Deewane Ki Deewaniyat… बॉक्स ऑफिस पर किसका पलड़ा भारी? जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन

विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ और हर्षवर्धन राणे की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. चौथे दिन जहां ‘थामा’ ने 3.79 करोड़ की कमाई की, वहीं ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने 2.2 करोड़ की कमाई की. आयुष्मान खुराना की फिल्म ने भारत में 59.39 करोड़ और वर्ल्डवाइड 76.7 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने भारत में 24.95 करोड़ और वर्ल्डवाइड 28.65 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव के साथ बने रहिए. 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola