हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News Updates: 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' फेम एक्टर गिरफ्तार, शिल्पा शेट्टी को हाईकोर्ट का झटका

Entertainment News in Hindi: एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़ी छोटी से बड़ी अपडेट्स जानने के लिए News 24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको फिल्म इंडस्ट्री की लेटेस्ट अपडेट्स पढ़ने का मौका मिलेगा.

विज्ञापन
जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी छोटी से बड़ी ताजा अपडेट्स

Live Updates

22:49 (IST) 01 Oct 2025

Entertainment News LIVE: क्या आएगा 'कांतारा' का तीसरा सीक्वल?

ऋषभ शेट्टी अपनी अपकमिंग फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को दशहरा के मौके पर रिलीज किया जाएगा. इसमें उनके साथ एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत लीड रोल में हैं. पढ़िए पूरी खबर...

22:13 (IST) 01 Oct 2025

Entertainment News LIVE: बादशाह ने खरीदी रोल्स रॉयस कलिनन

सिंगर और रैपर बादशाह पहले सेलिब्रिटी बन गए हैं, जिन्होंने रोल्स रॉयस कलिनन खरीदी है. ये लग्जरी कार दुनिया में कुछ ही लोगों के पास है. इसकी कीमत 12.45 करोड़ है. बादशाह ने खुद सोशल मीडिया पर अपडेट शेयर किया है. उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा, 'जेन वाले लड़के.'

22:07 (IST) 01 Oct 2025

Entertainment News LIVE: 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' फेम एक्टर गिरफ्तार

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ फेम एक्टर विशाल ब्रह्मा को लेकर खबर सामने आ रही है कि उन्हें पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. बताया जा रहा है कि उन्हें ड्रग्स के संगीन आरोप में गिरफ्तार किया गया है. एक्टर को चेन्नई एयरपोर्ट पर ड्रग्स के साथ पकड़ा गया. उनके पास से 40 करोड़ के ड्रग्स बरामद हुए हैं.

18:17 (IST) 01 Oct 2025

Entertainment News LIVE: दशहरा पर होगा बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश

2025 में दशहरा और गांधी जयंती एक ही दिन पर है. इस खास मौके पर ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' रिलीज हो रही है. इसके साथ ही दशहरा पर 3 और फिल्में आ रही हैं, जिनके बीच महाक्लैश देखने के लिए मिलने वाला है. पढ़िए पूरी खबर.

17:29 (IST) 01 Oct 2025

Entertainment News LIVE: शिल्पा शेट्टी को हाईकोर्ट का झटका

शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ एक चिटिंग के मामले में, मुंबई पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया था. इस लुकआउट नोटिस को चुनौती देते हुए शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. हाईकोर्ट ने दोनों को इमिडेट राहत देने से इनकार किया.

17:28 (IST) 01 Oct 2025

Entertainment News LIVE: आलिया भट्ट ने नवमी पर किया देवी मां का दर्शन

आलिया भट्ट का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वह राम नवमी के मौके पर दुर्गा मां के दर्शन के लिए पहुंची हैं. इस दौरान उनके साथ अयान मुखर्जी और रानी मुखर्जी भी दिखीं.

17:01 (IST) 01 Oct 2025

Entertainment News LIVE: एटली की फिल्म में दीपिका पादुकोण निभाएंगी दमदार किरदार

फिल्ममेकर एटली के अगले बड़े प्रोजेक्ट, AA22xA6 की काफी चर्चा हो रही है. ऐसे में अब इसे लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण का बड़ा किरदार हो सकता है. इंडस्ट्री के सोर्सेज ने इस बात को कंफर्म किया है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण की एक महत्वपूर्ण भूमिका हैं. उनका कहना है कि ये ऐसी भूमिका है, जो दर्शकों पर हमेशा के लिए असर डालने के लिए तैयार है. हालांकि, अभी इसका ऑफिशियल ऐलान होना बाकी है.

16:59 (IST) 01 Oct 2025

Entertainment News LIVE: दशहरा पर रिलीज हुई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

ऋषभ शेट्टी और रुक्मिणी वसंत अपनी अपकमिंग फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इसे 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. ऐसे में दशहरा के मौके पर आपको बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के बारे में बता रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर.

16:21 (IST) 01 Oct 2025

Entertainment News LIVE: प्राइम वीडियो ने की 'द पिरामिड स्कीम' का ऐलान

परमवीर चीमा, रणवीर शौरी, शेखर सुमन जैसे कलाकारों से सजी सीरीज 'द पिरामिड स्कीम' का ऐलान कर दिया गया है. इसकी रिलीज का प्रीमियर प्राइम वीडियो पर किया जाएगा. इसकी स्ट्रीमिंग साल 2026 में की जाएगी.

15:28 (IST) 01 Oct 2025

Entertainment News LIVE: जेनेलिया देशमुख ने लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद

आज नवरात्रि का आखिरी दिन नवमी है. इस खास मौके पर जेनेलिया देशमुख ने मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें आशीर्वाद लेते हुए देखा जा सकता है.

15:25 (IST) 01 Oct 2025

Entertainment News LIVE: बीजेपी से अलग होने पर बोले पवन सिंह

पवन सिंह को लेकर इन दिनों सियासी माहौल काफी गरम है. बीते दिन ही उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की, जिसके बाद सवाल उठने लगे थे कि वह बिहार के आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा से मैदान में उतरेंगे? वहीं, जब जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद पवन सिंह से बीजेपी से अलग होने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'हम बीजेपी ले अलग हुए ही नहीं थे.'

14:10 (IST) 01 Oct 2025

Entertainment News LIVE: शादी के बाद सामने आई अविका गौर की पहली फोटो

अविका गौर पिछले काफी समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में थीं. उन्होंने टीवी शो 'पति पत्नी और पंगा' पर वेडिंग का ऐलान किया था. ऐसे में अब वो मिलिंद चंदवानी की दुल्हनिया बन चुकी हैं. शादी के बाद उनकी दुल्हन के गेटअप में पहली फोटो भी सामने आई है. देखिए...

14:01 (IST) 01 Oct 2025

Entertainment News LIVE: '28 इयर्स लेटर: द बोन टेम्पल' का धमाकेदार हिंदी ट्रेलर

हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म “28 इयर्स लेटर: द बोन टेम्पल” का हिंदी ट्रेलर आखिरकार रिलीज किया जा चुका है. ट्रेलर में डर, रहस्य और इंसानियत की हकीकत को दिखाया गया है. यह फिल्म दर्शकों को एक नई और रोमांचक कहानी दिखाएगी. फिल्म को 16 जनवरी 2026 को रिलीज किया जाएगा.

https://www.youtube.com/watch?v=LixDSK0BRFs&list=RDLixDSK0BRFs&start_radio=1

13:56 (IST) 01 Oct 2025

Entertainment News LIVE: कृति सेनन और धनुष की 'तेरे इश्क में' का धमाकेदार टीजर

धनुष और कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'तेरे इश्क में' का टीजर जारी कर दिया गया है, जिसमें दोनों स्टार्स के बीच इंटेंस केमिस्ट्री देखने के लिए मिली है. ये दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. पढ़िए पूरी खबर.

13:18 (IST) 01 Oct 2025

Entertainment News LIVE: 'ब्रिजर्टन 4' का पोस्टर जारी, कब रिलीज होगी सीरीज?

अमेरिकन सीरीज 'ब्रिजर्टन' के सीजन 4 का आगाज हो गया है. नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर सीरीज का पोस्टर शेयर किया है. ये सीरीज अगले साल 2026 में रिलीज होने जा रही है.

12:29 (IST) 01 Oct 2025

Entertainment News LIVE: 70th फिल्मफेयर अवॉर्ड को शाहरुख खान करेंगे होस्ट

70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड शो को इस बार शाहरुख खान होस्ट करने वाले हैं. ये शो 11 अक्टूबर को अहमदाबाद में होगा. ये शो अहमदाबाद के कांकरिया लेक स्थित ईकेए एरिना में आयोजित होगा.

11:43 (IST) 01 Oct 2025

Entertainment News LIVE: सोनम कपूर और आनंद आहूजा दूसरी बार बनने जा रहे मम्मी-पापा!

सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार सोनम और आनंद आहूजा अपने दूसरे बेबी का वेलकम करने के लिए तैयार हैं. हालांकि अभी तक सोनम और उनके पति आनंद ने इस पर कोई अपडेट शेयर नहीं की है.

11:04 (IST) 01 Oct 2025

Bigg Boss 19 LIVE: 'बिग बॉस 19' में फरहाना का छलका दर्द

'बिग बॉस 19' के लेटेस्ट एपिसोड में फरहाना भट्ट का दर्द छलक उठा. एक्ट्रेस ने अपने पैरेंट्स के डिवोर्स पर बात की है. फरहाना ने बताया कि उनके पापा ने उनकी मम्मी को चीट किया था, उसके बाद दोनों की राहें अलग हो गई थी.

10:17 (IST) 01 Oct 2025

Entertainment News LIVE: जुबीन गर्ग की मौत की जांच के मामले में 2 शख्स की हुई गिरफ्तारी

जुबीन गर्ग की मौत की जांच के मामले में सिंगर के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और इवेंट आयोजक श्यामकानु महंत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों को 14 दिनों तक असम पुलिस की हिरासत में रखा जाएगा.

watch | Zubeen Garg death case | The CJM (Chief Judicial Magistrate) of Kamrup (Meto) district sends Shyamkanu Mahanta and Siddharth Sharma to 14-day Police Custody. Visuals of them being brought to the CID office in Guwahati.

Shyamkanu Mahanta was the main organiser of the… pic.twitter.com/Yn2V9B3BZY
— ANI (@ANI) October 1, 2025
09:36 (IST) 01 Oct 2025

Bigg Boss 19 LIVE: 'बिग बॉस 19' फेम अभिषेक बजाज की एक्स वाइफ ने एक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

'बिग बॉस 19' फेम कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज की एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल ने उन पर चीटिंग के आरोप लगाए हैं. विक्की लालवानी को दिए एक इंटरव्यू में आकांक्षा ने बताया कि अभिषेक ने मुझे चीट किया है और उनके कई महिलाओं के साथ संबंध थे.

08:57 (IST) 01 Oct 2025

Entertainment News LIVE: 'बैजू बावरा' में रणबीर कपूर ने ली रणवीर की जगह?

संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' में रणवीर सिंह की जगह रणबीर कपूर को मिल गई है. डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में अब रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आएंगे. हालांकि इस पर मेकर्स ने कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है.

08:28 (IST) 01 Oct 2025

Entertainment News LIVE: अविका-मिलिंद ने शादी के बाद ढोल पर किया जमकर डांस

अविका गौर और मिलिंद चंदवानी एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं. पति पत्नी और पंगा के सेट पर ही दोनों ने शादी रचाई है. शादी के बाद कपल ने ढोल पर जमकर डांस किया, जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

08:11 (IST) 01 Oct 2025

Bigg Boss 19 LIVE: 'बिग बॉस 19' में कैप्टन फरहाना पर भड़के अशनूर और अभिषेक

'बिग बॉस 19' में कैप्टन फरहाना को घरवालों को लायकता के हिसाब से रैंकिंग करने की पावर मिली है. इस पर फरहाना ने अशनूर पर निशाना साधा, जिसके बाद अशनूर और अभिषेक फरहाना पर आग बबूला हो गए.

07:17 (IST) 01 Oct 2025

Entertainment News LIVE: पवन कल्याण की OG ने बॉक्स ऑफिस पर जमाई धाक

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार छठे दिन पवन कल्याण की 'ओजी' ने 7.25 करोड़ की कमाई की है. भारत में इस फिल्म का कलेक्शन 6 दिनों में 154.85 करोड़ हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में इस फिल्म ने 237.3 करोड़ का कलेक्शन किया है.

06:58 (IST) 01 Oct 2025

Entertainment News LIVE: बिहार की 'कोकिला' शारदा सिन्हा की बर्थ एनिवर्सरी आज

बिहार की 'कोकिला' शारदा सिन्हा की आज बर्थ एनिवर्सरी है. भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में शारदा सिन्हा का महत्वपूर्ण रोल रहा है. छठ पूजा पर लोग उन्हीं के गाने सुनते हैं. इसके साथ ही शारदा सिन्हा ने 'मैंने प्यार किया' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 2' जैसी फिल्मों में गाने गाकर दिल जीता था.

Entertainment News Update in Hindi: शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ एक चिटिंग के मामले में, मुंबई पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया था. इस लुकआउट नोटिस को चुनौती देते हुए शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. हाईकोर्ट ने दोनों को इमिडेट राहत देने से इनकार किया. ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ फेम एक्टर विशाल ब्रह्मा को लेकर खबर सामने आ रही है कि उन्हें पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. बताया जा रहा है कि उन्हें ड्रग्स के संगीन आरोप में गिरफ्तार किया गया है. एक्टर को चेन्नई एयरपोर्ट पर ड्रग्स के साथ पकड़ा गया. उनके पास से 40 करोड़ के ड्रग्स बरामद हुए हैं.

70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड शो को इस बार शाहरुख खान होस्ट करने वाले हैं. ये शो 11 अक्टूबर को अहमदाबाद में होगा. बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा की आज बर्थ एनिवर्सरी है. शारदा सिन्हा म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित हो चुकी थीं. ‘मैंने प्यार किया’ और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 2’ जैसी फिल्मों में भी उन्होंने अपने गानों से ऑडियंस का दिल जीता था. इसके साथ ही सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ आए दिन नए-नए ड्रामे देखने को मिल रहे है. लेटेस्ट एपिसोड में नेहल चुडासमा और तान्या मित्तल ने एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधा और दोनों में खूब बहसबाजी हुई. इससे घर का माहौल भी टेंशन में आ गया.

यह भी पढ़ें: OG BO Collection Day 6: पवन कल्याण की ‘ओजी’ ने इन 5 फिल्मों को चटाई धूल, छठे दिन कितनी की कमाई?

विज्ञापन

पवन कल्याण की एक्शन मूवी ‘ओजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर महज 6 दिनों में 237.3 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं भारत में पवन कल्याण की फिल्म ने अभी तक 154.85 करोड़ की ही कमाई की है. आने वाले वीकेंड में ये आंकड़ा और भी बढ़ने वाला है. एंटरटेनमेंट जगत की ऐसी ही चटपटी खबरें जानने के लिए News24 के लाइव के साथ बने रहिए. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर ताजा अपडेट्स सबसे पहले पढ़ने को मिलेंगी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola