Live Updates
23:31 (IST) 23 May 2026
Entertainment News LIVE: डेविड धवन की पार्टी में यशवर्धन-टीना आए नजर

मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन की पार्टी में गोविंदा नजर नहीं आए हैं. हालांकि, इस पार्टी में यशवर्धन-टीना को स्पॉट किया गया है. डायरेक्टर की इस पार्टी में सलमान खान, करण जौहर और अर्जुन कपूर जैसे कलाकार नजर आए हैं.

22:54 (IST) 23 May 2026
Entertainment News LIVE: 'दृश्यम 3' के आगे फीकी पड़ी ‘चांद मेरा दिल’, जानें दोनों फिल्मों का कलेक्शन

सिनेमाघरों में इन दिनों साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ गदर मचा रही है. यह मूवी 21 मई को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. वहीं अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ को बॉक्स ऑफिस कमाई के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. चलिए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने आज कितने का कलेक्शन किया है. पढ़िए पूरी खबर…

---विज्ञापन---

22:13 (IST) 23 May 2026
Entertainment News LIVE: Netflix की वो फिल्म, जिसने 72 लाख लोगों के दिमाग के उड़ाए परखच्चे

बॉलीवुड में अब तक कई सारी जॉनर की फिल्में रिलीज की गई हैं, जिसे लोगों ने भरपूर प्यार और सपोर्ट किया है. लेकिन 11 साल पहले एक ऐसी मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म रिलीज की गई थी, जिसने सबको हैरान कर दिया था. यह फिल्म अंत तक दर्शकों को बांधे रखी थी. इतना ही नहीं इस मूवी का क्लाइमैक्स देख दर्शक भी दंग रह गए थे. पढ़ें पूरी खबर…

21:33 (IST) 23 May 2026
Entertainment News LIVE: डेविड धवन संग इवेंट में नजर आए सलमान खान

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन संग इवेंट में नजर आए सलमान खान. डेविड धवन इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म है जवानी तो प्यार होना है को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस मूवी में वरुण धवन लीड रोल में नजर आए हैं.

---विज्ञापन---

20:47 (IST) 23 May 2026
Entertainment News LIVE: मीडिया के सामने अचानक क्यों रोने लगे वरुण के पिता डेविड धवन?

बॉलीवुड सुपरस्टार वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म का आज ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया था, जिसमें वरुण के पिता डेविड धवन काफी इमोशनल हो गए. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़ें पूरी खबर…

20:12 (IST) 23 May 2026
Entertainment News LIVE: Prime Video की 8.1 रेटिंग वाली इस फिल्म को लोग एक-दूसरे को कर रहे रीकमंड

ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर इन दिनों एक मूवी जमकर गदर मचा रही है. इस मूवी को लोग एक दूसरे को रीकमंड करते हुए भी नजर आ रहे हैं. आप भी इस वीकेंड देखने के लिए कोई बढ़िया मूवी तलाश रहे है, तो यह फिल्म आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…

---विज्ञापन---

19:27 (IST) 23 May 2026
Entertainment News LIVE: A.R. Rahman आज भोपाल में स्टेज पर मचाएंगे धमाल

Peddi का क्रेज अब एक नए ही लेवल पर पहुंच रहा है, क्योंकि म्यूजिक के जादूगर A.R. Rahman आज भोपाल में भारत के सबसे बड़े मूवी कॉन्सर्ट PeddiKiAwaz में स्टेज पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं.

18:43 (IST) 23 May 2026
Entertainment News LIVE: शादी से पहले करण-तेजस्वी ने दुबई में सजाया आलीशान आशियाना, देखें तस्वीरें

टीवी स्टार करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने OTT शो देसी बिलिंग्स पर सगाई कर ली है, जिसके बाद कपल चर्चा में आ गया है. दोनों को कलर्स टीवी के रिएलिटी शो लाफ्टर शेप्स में मस्ती करते हुए देखा जाता है. कपल की केमेस्ट्री लोगों को काफी ज्यादा पसंद आती है. बता दें कि शादी से पहले कपल ने दुबई में अपने सपनों का आशियाना तैयार कर लिया है, जो इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. पढ़ें पूरी खबर…

---विज्ञापन---

17:46 (IST) 23 May 2026
Entertainment News LIVE: डेविड धवन ने मीडिया के सवाल का दिया मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार वरुण धवन के पिता और मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर डेविड धवन ने मीडिया के सवाल का शानदार जवाब दिया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. देखें वीडियो

17:23 (IST) 23 May 2026
Entertainment News LIVE: Varun Dhawan की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक

बॉलीवुड सुपरस्टार वरुण धवन और मृणाल ठाकुर की अपकमिंग फिल्म, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का आज यानी 23 मई को ट्रेलर जारी कर दिया गया है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही वरुण के फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे है. फैंस इस कॉमेडी फिल्म को अभी से ही ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं. चलिए जानते हैं फिल्म के बारे में. पढ़ें पूरी खबर…

---विज्ञापन---

16:41 (IST) 23 May 2026
Entertainment News LIVE: कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर? जिनका Kavya Maran संग जुड़ा नाम

म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर एक फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं. दरअसल, इन दिनों उनका नाम SRH की मालकिन काव्या मारन के साथ जोड़ा जा रहा है. खबरें यह भी आ रही हैं कि दोनों शादी करने वाले हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़ें पूरी खबर…

15:48 (IST) 23 May 2026
Entertainment News LIVE: OTT पर ट्रेंड कर रही 8 एपिसोड की ये कॉमेडी-थ्रिलर सीरीज

आज के समय में ओटीटी पर कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती हैं, जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होते ही कई फिल्में और सीरीज ट्रेंड करने लगती है. कई बार थिएटर्स में फ्लॉप फिल्में भी ओटीटी पर गदर मचाने लगती है. आप भी वीकेंड पर देखने के लिए कोई बढ़िया मूवी तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको एक शानदार सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे आप वीकेंड पर घर बैठे देखने का प्लान बना सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर…

---विज्ञापन---

14:54 (IST) 23 May 2026
Entertainment News LIVE: प्राइम वीडियो पर 3 हफ्तों से ट्रेंड कर रही फिल्म

प्राइम वीडियो पर 3 हफ्तों से ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में आपको रोमांटिक कॉमेडी देखने को मिलेगी. सोशल मीडिया पर भी फिल्म का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. पढ़िए पूरी खबर

14:31 (IST) 23 May 2026
Entertainment News LIVE: समय रैना शेखर सुमन के टॉक शो में आएंगे नजर

समय रैना इन दिनों अपने अपकमिं शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. खबरें हैं कि समय अपने शो को शुरू करने से पहले शेखर सुमन के टॉक शो में नजर आएंगे और अपनी लाइफ से जुड़े विवाद के बारे में चर्चा करेंगे. हालांकि अभी तक समय ने इस पर कुछ अपडेट नहीं दी है.

---विज्ञापन---

14:06 (IST) 23 May 2026
Entertainment News LIVE: रणदीप हुड्डा ने 'छावा' में औरंगजेब के किरदार को निभाने से क्यों किया मना?

रणदीप हुड्डा ने हाल ही में बताया है कि अक्षय खन्ना से पहले ‘छावा’ में औरंगजेब का किरदार उन्हें ऑफर हुआ था. एक्टर ने कहा कि मैं बौद्धिक संपदा कानून के एक मामले में उलझा हुआ था, जहां हिंदू-मुस्लिम मुद्दा काफी हावी था, जिसे मैं नहीं छेड़ना चाहता था. इसलिए जब मुझे फिल्म [ईथा] मिली, तो वह मुझे पसंद आई.

13:30 (IST) 23 May 2026
Entertainment News LIVE: बॉबी देओल ने 'बंदर' के लिए फिल्म की शूटिंग से लिया ब्रेक

बॉबी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बंदर’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. एक्टर ने इस फिल्म के लिए अपनी बाकी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग से ब्रेक ले लिया है. अब वो बंदर के प्रमोशन में बिजी हैं.

---विज्ञापन---

12:59 (IST) 23 May 2026
Entertainment News LIVE: 'है जवानी तो इश्क होना है' का ट्रेलर हुआ रिलीज

वरुण धवन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस फिल्म में वरुण धवन के साथ-साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं. ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

12:32 (IST) 23 May 2026
Entertainment News LIVE: बॉबी देओल ने अपने पापा धर्मेंद्र को किया याद

बॉबी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बंदर’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. वहीं हाल ही में शेखर सुमन के यूट्यूब शो में बॉबी देओल ने अपने दिवंगत पापा धर्मेंद्र को याद किया. एक्टर ने कहा कि उनकी हर बात बहुत प्यारी थी.

---विज्ञापन---

12:02 (IST) 23 May 2026
Entertainment News LIVE: Cannes में मॉडल पर कैंची से हुआ हमला

कान्स में पहुंची एक मॉडल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वो अपने सेलेब्रिटी स्टाइलिश पर कैंची से शारीरिक हमला करने का इल्जाम लगा रही हैं. वहीं मॉडल का चेहरा खून से लहूलुहान है. पढ़िए पूरी खबर

11:35 (IST) 23 May 2026
Entertainment News LIVE: कब शुरू होगा सोनू निगम का 'रिवोल्यूशन वर्ल्ड टूर'?

सोनू निगम अपने वर्ल्ड टूर के लिए चर्चाओं में बने हुए हैं. सिंगर अपना ‘रिवोल्यूशन वर्ल्ड टूर’ शुरू कर रहे हैं. इसकी शुरुआत 21 अगस्त से अबू धाबी से होगी. फैंस इस टूर से काफी खुश हैं और एक्साइटेड भी हैं.

---विज्ञापन---

Entertainment News in Hindi: वरुण धवन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस फिल्म में वरुण धवन के साथ-साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं. ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

---विज्ञापन---

'रफ्तार' की बदली रिलीज डेट

राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म 'रफ्तार' की रिलीज डेट बदल गई है. साथ ही नई रिलीज डेट भी सामने आ गई है. फिल्म में राजकुमार राव के साथ-साथ कीर्ति सुरेश भी लीड रोल में नजर आएंगी. वहीं फिल्म को 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. मेकर्स ने दशहरा के लंबे वीकेंड पर इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला लिया है. फिल्म की रिलीज डेट के सामने आने से फैंस के बीच भी राजकुमार राव की नई फिल्म के लिए एक्साइटमेंट बढ़ गई है.

---विज्ञापन---

'दृश्यम 3' ने दूसरे दिन कितनी की कमाई?

मोहनलाल की 'दृश्यम 3' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. फिल्म ने दूसरे दिन 11.05 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की. भारत में फिल्म ने 26.90 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं मोहनलाल की क्राइम थ्रिलर का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 31.18 करोड़ रहा. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो दुनियाभर में फिल्म का क्रेज काफी ज्यादा देखने को मिला. दुनियाभर में फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 76.18 करोड़ की कमाई कर ली है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office Collection: मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ ने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड कितने छापे नोट? देर रात बढ़ी कमाई

---विज्ञापन---

'पति पत्नी और वो दो' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आयुष्मान खुराना की 'पति पत्नी और वो दो' ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ की कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने 30.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं भारतीय ग्रॉस कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 36.02 करोड़ है. वर्ल्डवाइड भी फिल्म ने तगड़ी कमाई कर मेकर्स को करोड़ों से मालामाल कर दिया है. दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 41.87 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

---विज्ञापन---