Cannes में मॉडल पर कैंची से हुआ हमला, शख्स ने चेहरा किया लहूलुहान; वीडियो देख कांप उठे फैंस!

Cannes 2026: कान्स में एक मशहूर मॉडल पर कैंची से जानलेवा हमला हो गया. मॉडल ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की है, जिसमें उनके चेहरे पर चोटों के निशान दिखाई दे रहे हैं और खून भी निकल रहा है. वीडियो को देख हर कोई हैरान रह गया.

miss Venezuela 2025 andrea del val assaulted

Cannes 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल में दुनिया के कोने-कोने से सेलेब्स अपने फैशन का जलवा दिखा रहे हैं. इसी बीच कान्स में पहुंची एक मॉडल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वो अपने सेलेब्रिटी स्टाइलिश पर कैंची से शारीरिक हमला करने का इल्जाम लगा रही हैं. वहीं मॉडल का चेहरा खून से लहूलुहान है. सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो वायरल हुई फैंस भी हैरान रह गए और वीडियो को देखकर फैंस का भी दिल दहल गया.

विज्ञापन

मॉडल पर हुआ जानलेवा हमला

वायरल वीडियो में दिख रही मॉडल एंड्रिया डेल वाल हैं. उन्होंने साल 2025 में मिस वेनेजुएला 2025 का खिताब जीता था. वहीं अब मॉडल ने कान्स के एक होटल रूम से वीडियो बनाया है. वीडियो में मारपीट और चीखने-चिल्लाने की आवाज आ रही है. मॉडल के चेहरे पर खून दिखाई दे रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि मेरी ये हालत मशहूर सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट जियोवानी लगुना ने की है.

विज्ञापन

वीडियो हुआ वायरल

एंड्रिया डेल वाल की वीडियो में जियोवानी लगुना भी नजर आ रहे हैं और वो सोफे पर बैठे हुए हैं. वहीं एक्ट्रेस वीडियो में बोल रही हैं, ‘देखो, ये वो है जो जियोवानी लगुना ने किया. बधाई हो जियोवानी यही तो मैं चाहती थी कि तुम दिखा दो कि तुम कौन हो.’ वीडियो में कमरे का सामान भी इधर-उधर बिखरा दिखाई दे रहा है. न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार होटल में चीख-पुकार को सुनकर सिक्योरिटी गार्ड भी मौके पर आ गए.

विज्ञापन

पुलिस ने स्टाइलिस्ट को किया गिरफ्तार

वहीं सिक्योरिटी गार्ड ने इस घटना को देखकर पुलिस को तुरंत फोन किया और पुलिस ने जियोवानी लगुना को धर दबोच लिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक लगुना ने एंड्रिया के चेहरे पर कैंची से हमला किया था. वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने भी बयान में कहा है कि ये घटना वाकई हैरान कर देने वाली थी. वहीं स्पेनिश पत्रकार ने एक वीडियो भी शेयर की है जिसमें पुलिस होटल रूम से जियोवानी लगुना को ले जा रही है. एंड्रिया से जुड़ी इस घटना ने उनके फैंस को भी शॉक्ड कर दिया है और फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर सपोर्ट भी कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ