कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर? Kavya Maran संग शादी की चर्चा ने मचाई हलचल, जानें कितनी है नेटवर्थ

म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर एक फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं. दरअसल, इन दिनों उनका नाम SRH की मालकिन काव्या मारन के साथ जोड़ा जा रहा है. खबरें यह भी आ रही हैं कि दोनों शादी करने वाले हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Anirudh Ravichander and Kavya Maran
1 / 5

Who is Anirudh Ravichander: अनिरुद्ध रविचंदर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. इन दिनों उनका नाम आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन के साथ जोड़ा जा रहा है. रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दोनों शादी करने वाले हैं. हालांकि, अभी तक रूमर्ड कपल की ओर से इसे लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं की गई है. बता दें कि अनिरुद्ध का नाम पहले भी कई एक्ट्रेसेस के साथ लिंकअप किया जा चुका है. ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है कि कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर?

विज्ञापन

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन2 / 5

आपको बता दें कि अनिरुद्ध रविचंदर एक म्यूजिक कंपोजर है, जिन्होंने सिनेमा जगत में कई सारी फिल्मों में हिट म्यूजिक दिया है. अनिरुद्ध को उनके काम के लिए काफी पसंद भी किया जाता है. म्यूजिक कंपोजर ने तमिल सिनेमा समेत तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है. इतनी ही नहीं अनिरुद्ध रविचंद्र को 10 सिम्मा अवॉर्ड्स और 2 फिल्मफेयर अवॉर्ड साउथ से नवाजा गया है.

विज्ञापन

कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर ?

कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर ? 3 / 5

म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर ने साल 2012 में फिल्म '3' में एक गाना कंपोज किया था, जिसके बाद वो पूरी दुनिया में छा गए थे. इस गाने को आज भी लोग गुनगुनाते हुए नजर आते हैं. हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, उसका टाइटल 'वाय दिस कोलावेरी डी' है. इस गाने को यूट्यूब पर 450 मिलियन व्यूज मिले थे.

अनिरुद्ध रविचंदर नेटवर्थ

अनिरुद्ध रविचंदर नेटवर्थ4 / 5

अनिरुद्ध रविचंदर ने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा था, उन्हें साल 2014 में ए आर मुरुगादास ने अपनी फिल्म 'काथी' (Kaththi) म्यूजिक कंपोज करने का ऑफर दिया था. अनिरुद्ध रविचंदर का जन्म तमिल ब्राह्मण परिवार में हुआ है. उन्होंने चेन्नई से ग्रेजुएशन किया था और बाद में लंदन जाकर पियानो सिखा था.

विज्ञापन

अनिरुद्ध रविचंदर म्यूजिक

अनिरुद्ध रविचंदर म्यूजिक5 / 5

फिल्मीबीट और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिरुद्ध रविचंदर की कुल नेटवर्थ 50 करोड़ के करीब है. वहीं रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि अनिरुद्ध एक म्यूजिक तैयार करने के लिए 8-10 करोड़ रुपये की फीस चार्ज करते हैं. हालांकि, अनिरुद्ध रविचंदर की संपत्ति और फीस की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन