Varun Dhawan की फिल्म का मजेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, एक्टर का नया अंदाज देख खुश हुए फैंस

बॉलीवुड सुपरस्टार वरुण धवन और मृणाल ठाकुर की अपकमिंग फिल्म, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का आज यानी 23 मई को ट्रेलर जारी कर दिया गया है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही वरुण के फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे है. फैंस इस कॉमेडी फिल्म को अभी से ही ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं. चलिए जानते हैं फिल्म के बारे में.

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai

'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' का ट्रेलर हुआ रिलीज

सुपरस्टार की मच अवेटेड फिल्म, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है. इस मूवी का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. फिल्म में वरुण धवन के साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर अहम किरदार में नजर आने वाली है. वरुण दोनों अभिनेत्रियों के साथ इश्क फरमाते हुए नजर आएंगे. दरअसल, मृणाल ठाकुर फिल्म में वरुण धवन की पत्नी बनी हैं. वहीं दोनों के बीच प्यार बेशुमार देखने को मिलता है. लेकिन ऐसा प्यार और शादी आपने कहीं नहीं देखी होगी. इस मूवी में प्यार के साथ जबरदस्त कॉमेडी, ट्विस्ट और कन्फ्यूजन देखने को मिलने वाला है. इस फिल्म के ट्रेलर में ये झलक साफ नजर आ रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘है जवानी तो इश्क होना है’ के ट्रेलर में क्या दिखा?

फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर देखने के बाद अक्षय कुमार की फिल्म ‘गरम मसाला’ की याद आ जाती है. लेकिन फैंस को इस मूवी का ट्रेलर काफी ज्यादा पसंद आया है. इस मूवी में राकेश बेदी भी नजर आने वाले हैं. दरअसल, ट्रेलर में उनकी झलक देखने के बाद फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. फिल्म की खास बात यह है कि इस मूवी में भाईजान (सलमान खान) का ‘चुनरी’ गाना भी फिल्माया गया है. बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन एक बार फिर थिएटर्स में गदर मचाने वाले हैं. फैंस इस कॉमेडी फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं. आपको बता दें कि वरुण धवन की इस मूवी का ट्रेलर 22 मई को रिलीज होने वाला था, लेकिन तकनीकी कारणों के कारण इसे रद्द कर दिया गया था.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी ‘है जवानी तो इश्क होना है’?

वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के ट्रेलर में दिखाया गया है कि वरुण धवन, मृणाल ठाकुर से काफी प्यार करते हैं और वो पिता बनना चाहते हैं. लेकिन मृणाल ठाकुर तैयार नहीं हैं. यह मामला कोर्ट में चला जाता है, जहां जज के किरदार में कॉमेडियन अलि असगर नजर आते हैं. इस फिल्म में वरुण धवन के साथ उनके साथ मनीष पॉल नजर आए हैं, जो उन्हें प्रोटेक्ट करते हुए नजर आए हैं. फिल्म में उस वक्त ट्विस्ट आता है, जब मृणाल और पूजा एक साथ प्रेग्नेंट होने की न्यूज वरुण धवन को सुनाती है. यह मूवी कॉमेडी और एक्शन से भरपूर होने वाली है. आप भी थिएटर में कोई मूवी देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आप इस मूवी को 5 जून को थिएटर्स में देख सकते हैं. ‘है जवानी तो इश्क होना है’ फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का डायरेक्शन डेविड धवन ने किया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ