Prime Video की 8.1 रेटिंग वाली इस फिल्म को लोग एक-दूसरे को कर रहे रीकमंड, आपने देखी?

ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर इन दिनों एक मूवी जमकर गदर मचा रही है. इस मूवी को लोग एक दूसरे को रीकमंड करते हुए भी नजर आ रहे हैं. आप भी इस वीकेंड देखने के लिए कोई बढ़िया मूवी तलाश रहे है, तो यह फिल्म आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Wild Tales
1 / 6

ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर इन दिनों एक मूवी जमकर गदर मचा रही है. इस मूवी को लोग एक दूसरे को रीकमंड करते हुए भी नजर आ रहे हैं. आप भी इस वीकेंड देखने के लिए कोई बढ़िया मूवी तलाश रहे है, तो यह फिल्म आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन

वाइल्ड टेल्स फिल्म

वाइल्ड टेल्स फिल्म2 / 6

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती है, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना लेती हैं. इन दिनों एक ऐसी ही फिल्म ओटीटी पर जमकर गदर मचा रही है. इस मूवी को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे है. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसे 87वें एकेडमी अवॉर्ड्स में 'बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म' की कैटेगरी में नॉमिनेशन भी मिला था.

विज्ञापन

वाइल्ड टेल्स फिल्म कहां देखें

वाइल्ड टेल्स फिल्म कहां देखें3 / 6

यह फिल्म साल 2014 में रिलीज की गई थी. लेकिन इन दिनों यह मूवी अचानक से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है. यह मूवी सिर्फ 10 मिनट में आपको इम्प्रेस कर लेती है और आप इसे पूरा देखने पर मजबूर हो जाते हैं. वहीं इस मूवी को लोग अब एक-दूसरे के साथ रीकमंड करते हुए भी नजर आ रहे हैं.

वाइल्ड टेल्स फिल्म ओटीटी रिलीज

वाइल्ड टेल्स फिल्म ओटीटी रिलीज4 / 6

हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, उसका टाइटल 'वाइल्ड टेल्स' (Wild Tales) है. यह मूवी इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर जमकर देखी जा रही है. इतना ही नहीं इस फिल्म को  8.1 की आईएमडीबी रेटिंग भी मिली है. इस मूवी ऑस्कर के लिए नॉमिनेट भी हुई थी.

विज्ञापन

वाइल्ड टेल्स फिल्म कब हुई थी रिलीज

वाइल्ड टेल्स फिल्म कब हुई थी रिलीज5 / 6

ओटीटी पर छाई इस फिल्म में आपको भ्रष्ट सरकारी सिस्टम, धोखेबाज पार्टनर और सड़क पर होने वाली लड़ाई को बखूबी तरीके के साथ दिखाया गया है. 'वाइल्ड टेल्स' फिल्म में आपको रोजमर्रा की चीजें देखने को मिलती है, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है.

वाइल्ड टेल्स फिल्म का कलेक्शन

वाइल्ड टेल्स फिल्म का कलेक्शन6 / 6

आपको बता दें कि साल 2014 में जब यह मूवी कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी, तो इसे स्टैंडिंग ओवेशन मिला था. इस मूवी को बनाने में 3.3 मिलियन डॉलर (करीब 25-27 करोड़ रुपये) खर्च किए गए थे. लेकिन इस मूवी ने वर्ल्डवाइड 31 मिलियन डॉलर (करीब 250 करोड़ रुपये) से ज्यादा का कारोबार किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन