Drishyam 3 Vs Chand Mera Dil Box Office: 'दृश्यम 3' के आगे फीकी पड़ी ‘चांद मेरा दिल’, जानें दोनों फिल्मों का कलेक्शन

सिनेमाघरों में इन दिनों साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ गदर मचा रही है. यह मूवी 21 मई को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. वहीं अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ को बॉक्स ऑफिस कमाई के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. चलिए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने आज कितने का कलेक्शन किया है.

drishyam 3 And Chand mera dil

drishyam 3 या Chand mera dil किसने की ज्यादा कमाई

विज्ञापन

साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड की कई फिल्में इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज की गई है, जो सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. जिसमें से एक मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की मूवी ‘दृश्यम 3’ का नाम शुमार है. यह मूवी 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिल रहा है. वहीं बॉलीवुड के सुपरस्टार लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है कि किस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है.

यह भी पढ़ें: मीडिया के सामने अचानक क्यों रोने लगे वरुण के पिता डेविड धवन, सबके सामने बोले- जब मैं अस्पताल में था तो ये…

विज्ञापन

‘दृश्यम 3’ ने तीसरे दिन कितने का किया कलेक्शन

मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ 21 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 15.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, तो वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई थी.  दृश्यम 3 दूसरे दिन 11.05 करोड़ रुपये छापे थे. फिल्म ने आज यानी तीसरे दिन खबर लिखे जाने तक 10.40 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. मोहनलाल की मूवी ने तीन दिनों में 37.30 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस फिल्म ने कन्नड़ भाषा में 45 लाख, मलयालम में 32.48 करोड़, तो वहीं तमिल में 1.31 करोड़ रुपये छापे हैं. इतना ही नहीं ‘दृश्यम 3’ ने तेलुगु में 3.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. हालांकि, इस फिल्म को हिंदी भाषा में रिलीज नहीं किया गया है.

‘चांद मेरा दिल’ फिल्म ने दूसरे दिन कितने की कमाई की

बॉलीवुड स्टार लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ की बात करें, तो यह मूवी 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी ने पहले दिन 3 करोड़ रुपये कमाए थे. हालांकि, मूवी की कमाई में दूसरे दिन उछाल देखने को मिल है. इस फिल्म ने दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक 3.56 करोड़ रुपये छापे हैं. ‘चांद मेरा दिल’ फिल्म ने दो दिनों में 6.56 करोड़ रुपये कमाए हैं. यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसे आप पार्टनर संग देखने का प्लान बना सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ