Entertainment News LIVE Update in Hindi: रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 चर्चाओं में बनी हुई है. 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही इस फिल्म का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. वहीं अब बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने खुलासा किया है कि 'धुरंधर द रिवेंज' में उन्हें कैमियो करने का मौका मिला था, लेकिन उन्होंने इस रोल को ठुकरा दिया. एक्टर ने बताया कि मेरे पास डेट्स नहीं थी इसलिए मुझे ये कैमियो ठुकराना पड़ा. वहीं साथ ही एक्टर ने कहा कि ये एक शानदार फिल्म है और ये रोल को ठुकराना मेरा नुकसान है लेकिन कोई बात नहीं. अब सोशल मीडिया पर भी एक्टर के इस बयान की चर्चाएं तेज हो गई हैं.
Dhurandhar का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रणवीर सिंह की Dhurandhar सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो गई है. 5 दिसंबर 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म को आज 99 दिन हो गए हैं. री-रिलीज होकर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 20 लाख का कलेक्शन किया. 99 दिनों में 'धुरंधर' ने भारत में 215,411 शो में कुल 1,005.95 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 1,306.10 करोड़ है.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar ने री-रिलीज में फिर बटोरी कमाई, The Kerala Story 2 की 15वें दिन भी नहीं थमी रफ्तार
'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' की कमाई
वहीं दूसरी ओर 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं. 15वें दिन फिल्म ने 1.44 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 10.7% रही. वहीं फिल्म ने भारत में अब तक 41.69 करोड़ की कमाई कर ली है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में ये आंकड़ा 47.50 करोड़ पहुंच गया है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
Entertainment News LIVE Update in Hindi: रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 चर्चाओं में बनी हुई है. 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही इस फिल्म का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. वहीं अब बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने खुलासा किया है कि ‘धुरंधर द रिवेंज’ में उन्हें कैमियो करने का मौका मिला था, लेकिन उन्होंने इस रोल को ठुकरा दिया. एक्टर ने बताया कि मेरे पास डेट्स नहीं थी इसलिए मुझे ये कैमियो ठुकराना पड़ा. वहीं साथ ही एक्टर ने कहा कि ये एक शानदार फिल्म है और ये रोल को ठुकराना मेरा नुकसान है लेकिन कोई बात नहीं. अब सोशल मीडिया पर भी एक्टर के इस बयान की चर्चाएं तेज हो गई हैं.
Dhurandhar का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रणवीर सिंह की Dhurandhar सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो गई है. 5 दिसंबर 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म को आज 99 दिन हो गए हैं. री-रिलीज होकर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 20 लाख का कलेक्शन किया. 99 दिनों में ‘धुरंधर’ ने भारत में 215,411 शो में कुल 1,005.95 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 1,306.10 करोड़ है.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar ने री-रिलीज में फिर बटोरी कमाई, The Kerala Story 2 की 15वें दिन भी नहीं थमी रफ्तार
‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ की कमाई
वहीं दूसरी ओर ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं. 15वें दिन फिल्म ने 1.44 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 10.7% रही. वहीं फिल्म ने भारत में अब तक 41.69 करोड़ की कमाई कर ली है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में ये आंकड़ा 47.50 करोड़ पहुंच गया है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…