बिग बॉस 19 फेम Tanya Mittal पर किया गुंडों ने हमला, तो 'छोटा डॉन' बनकर बचाने आए Rajpal Yadav, जानें क्या है पूरा मामला?

Tanya Mittal Rajpal Yadav Viral Video: बिग बॉस 19 फेम तान्या मित्तल और राजपाल यादव काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं. क्योंकि वायरल वीडियो में तान्या मित्तल गुंडों से घिरी हुईं हैं. और राजपाल यादव छोटा डॉन के रूप में उनको बचा रहे हैं.

Tanya Mittal Rajpal Yadav viral video

Tanya Mittal Rajpal Yadav viral video

Tanya Mittal Rajpal Yadav Ad Video: सोशल मीडिया पर तान्या मित्तल का नया वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में तान्या मित्तल को गुंडे छेड़ रहे हैं. तभी ‘छोटा डॉन’ बनकर राजपाल यादव उन्हें बचाने आ गई. इस कोलैबोरेशन ने सभी को चौंका दिया है. आइए जानते हैं ये पूरा मामला.

विज्ञापन
विज्ञापन

गुंडों का हमला और राजपाल यादव की एंट्री

यह पूरा मामला एक नई डिजिटल ऐड का है, जो Yes Madam ब्रांड के लिए बनाई गई है. इस ऐड में तान्या मित्तल को कुछ गुंडे घेर लेते हैं. वे डर जाती हैं और मदद मांगती हैं. तभी अचानक राजपाल यादव ‘छोटा डॉन’ के किरदार में आते हैं. वे अपनी पुरानी फिल्म ‘पार्टनर’ वाले स्टाइल में गुंडों को हरा देते हैं. कॉमिक तरीके से वे तन्या को बचा लेते हैं. तान्या खुश होकर उन्हें चीयर करती हैं. यह ऐड बहुत मजेदार है और लोगों को हंसाता है. राजपाल यादव का ‘छोटा डॉन’ कैरेक्टर पुराना और फेमस है, इसलिए यह ऐड वायरल हो गया है.

ऐड ने मचाया धमाल

यह ऐड Yes Madam नाम की कंपनी का है. यह कंपनी घर पर ब्यूटी सर्विस देती है. ऐड दिखाता है कि मुश्किल समय में भी कंपनी की सर्विस फटाफट और सुरक्षित पहुंच जाती है. राजपाल यादव की एंट्री से यह ऐड फिल्मी और एंटरटेनिंग बन गया है. हाल ही में राजपाल यादव एक चेक बाउंस केस में जेल गए थे, लेकिन अब बाहर हैं. इस ऐड से उनकी वापसी भी हुई है. कुछ रिपोर्ट्स कहती हैं कि तान्या ने राजपाल की मदद भी की थी उनके मुश्किल समय में.

विज्ञापन

कौन हैं तान्या मित्तल?

तान्या मित्तल बिग बॉस सीजन 19 की मशहूर कंटेस्टेंट हैं. वे सोशल मीडिया पर स्पिरिचुअल इन्फ्लुएंसर हैं और बहुत सारे फॉलोअर्स हैं. वे ग्वालियर से हैं और बिजनेस वुमन भी हैं. बिग बॉस में उन्होंने अपनी बोल्ड पर्सनैलिटी से सबका ध्यान खींचा. लेकिन उनका नाम अब एक मजेदार और एक्शन से भरे ऐड में जुड़ा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ