---विज्ञापन---

ताजा खबर

Cocktail 2: सिनेमाघरों में दिखेगी शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ की पहली झलक, जानें कब उठेगा पर्दा

बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर की फिल्म 'कॉकटेल 2' इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म का फर्स्ट लुक जल्दी रिलीज किया जाएगा. 'कॉकटेल 2' का फर्स्ट लुक दर्शक इसे थिएटर में देख पाएंगे. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ इस साल जून में थिएटर में रिलीज की जाएगी. लेकिन दर्शक रिलीज से पहले फिल्म का फर्स्ट लुक सिनेमाघरों में देख पाएंगे. शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में कृति सेनन और रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली है. इस फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. फिल्म ‘कॉकटेल 2 का नया पोस्टर आज यानी 13 मार्च को रिलीज किया गया है, जो काफी वायरल हो रहा है. शाहिद कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘ज्यादा जानकारी के लिए, इस बुधवार, 18 मार्च को सिनेमाघरों में जाए.’

‘कॉकटेल’ कब हुई थी रिलीज

शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ हाल ही में रिलीज की गई थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है. शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल’ साल 2012 में रिलीज की गई थी, जो एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी. इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इस फिल्म का स्क्रीनप्ले इम्तियाज अली ने तैयार किया था. फिल्म कॉकटेल में दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान नजर आए थे. लेकिन इस बार ‘कॉकटेल 2’ में शाहिद कपूर के साथ रश्मिका मंदाना कृति सेनन अहम किरदार में नजर आने वाली हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सलमान-आमिर के बाद अब Kader Khan बने सुनील ग्रोवर, मिमिक्री देख फैंस भी रह गए दंग!

कब रिलीज होगी ‘कॉकटेल 2’

दरअसल आज कृति सेनन ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म की जानकारी दी है. इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘अधिक जानकारी के लिए इस बुधवार 18 मार्च को थिएटर में जरूर जाएं’. शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की कहना की बात करें, तो इस मूवी में लव ट्राएंगल दिखाया गया है. ‘कॉकटेल 2’ 19 जून 2026 को थिएटर में रिलीज की जाएगी.

First published on: Mar 13, 2026 03:58 PM

End of Article

About the Author

Shahzad Khan

बिहार के ऐतिहासिक शहर गया जी से ताल्लुक रखने वाले शहजाद News 24 के एंटरटेनमेंट सेक्शन में बतौर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट जर्लनलिस्ट के तौर पर उनका मकसद होता है कि वो जटिल खबरों को भी आसान भाषा में अपने पाठक के सामने पेश कर सकें. नई फिल्मों से लेकर टीवी गॉसिप तक, मनोरंजन की दुनिया के हर छोटे-बड़े अपडेट पर उनकी पैनी नजर होती है. शहजाद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Zee News से की थी, जहां वो मनोरंजन के साथ-साथ ऑटो और टेक की खबरों पर भी काम करते थे. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान से ही मनोरंजन की खबरों में उनकी खास दिलचस्पी थी. फिल्में और टीवी देखने का शौक था. ऐसे में उन्होंने इसी को अपने प्रोफेशन बना लिया.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola