हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: 'सिर में…', Vijay Deverakonda ने एक्सीडेंट के बाद शेयर किया पोस्ट, बताया हाल

Entertainment News in Hindi: मनोरंजन जगत की छोटी से बड़ी खबरें और ‘बिग बॉस 19’ से जुड़े सभी अपडेट्स पाने के लिए न्यूज 24 लाइव के साथ जुड़े रहें.

विज्ञापन
जानें एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Live Updates

22:32 (IST) 06 Oct 2025

Entertainment News LIVE: एक्सीडेंट के बाद Vijay Deverakonda ने खुद बताया अपना हाल

पॉपुलर एक्टर विजय देवरकोंडा की कार का हाल ही में एक्सीडेंट हो गया. इस हादसे के बाद अब विजय ने खुद पोस्ट शेयर करके अपना हाल बताया है. विजय ने अपने पोस्ट में लिखा कि सब ठीक है, कार को थोड़ा नुकसान हुआ है. मेरे सिर में दर्द है, लेकिन कोई भी परेशान ना हो. सभी को ढेर सारा प्यार.

21:54 (IST) 06 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Arhaan Khan हर पल निभा रहे बड़े भाई का फर्ज, छोटी बहन के लिए बार-बार जा रहे अस्पताल

Arhaan Khan: सलमान खान के भाई अरबाज खान दूसरी बार पिता बने हैं. अरहान खान को भी 22 साल बाद छोटी बहन मिली है. सौतेली बहन के लिए अरहान का प्यार साफ झलक रहा है और वो हर पल अपने बड़े भाई होने का फर्ज निभा रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

21:35 (IST) 06 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Tara Sutaria ने शेयर की समर लुक की फोटोज, यहां देखें

तारा सुतारिया सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. तारा खुद से जुड़े अपडेट्स भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. इस बीच अब तारा ने अपने नए समर लुक की फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं, जिन पर हर कोई प्यार लुटा रहा है. अगर आपने तारा के लुक को नहीं देखा है, तो यहां देख सकते हैं.

21:01 (IST) 06 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Vijay Deverakonda की कार का एक्सीडेंट, हादसे के वक्त गाड़ी में थे साउथ के सुपरस्टार

Vijay Deverakonda Car Accident: पॉपुलर एक्टर विजय देवरकोंडा की कार का एक्सीडेंट हो गया है. हादसा में अभिनेता की कार को मामूली नुकसान हुआ है. इस एक्सीडेंट के दौरान विजय कार में ही मौजूद थे. अभिनेता ठीक हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है. पढ़ें पूरी खबर...

20:25 (IST) 06 Oct 2025

Entertainment News LIVE: 56 साल की एक्ट्रेस के अजीब फैशन ने खींचा लोगों का ध्यान, नए लुक से ट्रोल हो गईं हसीना

Anu Aggarwal: आशिकी गर्ल अनु अग्रवाल इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं. एक्ट्रेस को उनके फैशन के लिए ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. सोशल मीडिया पर अनु के कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

20:03 (IST) 06 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Payal Malik ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, देखें क्यूट वीडियो

यूट्यूबर अरमान मलिक की वाइफ पायल मलिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में पायल अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. इस प्यारे-से वीडियो पर फैंस बी जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

19:52 (IST) 06 Oct 2025

Entertainment News LIVE: 2 घंटे 28 मिनट की वो फिल्म, जिसका क्लाईमैक्स खड़े करेगा रोंगटे, OTT पर हो रही ट्रेंड

OTT Trend Movie: ओटीटी पर फिल्में देखने में भी अलग ही मजा आता है. घर बैठे बोर होने से बेहतर है कि कुछ ऐसा मिल जाए, जिसे देखकर मजा ही आ जाए. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो तीन साल पहले आई थी, लेकिन अब ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है. पढ़ें पूरी खबर...

18:46 (IST) 06 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Hina Khan ने शेयर की ट्रेडिशनल लुक की फोटोज, फैंस ने लुटाया प्यार

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट लुक की फोटोज शेयर की हैं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस एथनिक लुक में नजर आ रही हैं. हिना अपने नए लुक में कमाल की खूबसूरत लग रही हैं. फैंस एक्ट्रेस की फोटोज पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं.

18:08 (IST) 06 Oct 2025

Entertainment News LIVE:Rajinikanth ने किए बदरीविशाल के दर्शन, Badrinath Dham से सुपरस्टार का वीडियो वायरल

Rajinikanth: सुपरस्टार रजनीकांत ग्लैमर से दूर आध्यात्मिक सफर पर हैं. सोशल मीडिया पर अभिनेता की कई फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं. अब एक्टर सोमवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे हैं, जहां से उनका नया वीडियो सामने आया है. पढ़ें पूरी खबर...

17:34 (IST) 06 Oct 2025

Entertainment News LIVE: ‘पंचायत’ फेम दुर्गेश कुमार ने स्ट्रगल के दिनों को किया याद

'पंचायत' में भूषण कुमार उर्फ बनराकस का किरदार निभाकर पॉपुलर हुए एक्टर दुर्गेश कुमार ने न्यूज 24 हिंदी से बात एक्सक्लूसिव बात की और इस दौरान उन्होंने अपने स्ट्रगल को याद किया है. पढ़िए क्या बोले एक्टर.

17:28 (IST) 06 Oct 2025

Entertainment News LIVE: जल्द शुरू होगी The Paradise की शूटिंग, Raghav Juyal की फिल्म पर अपडेट

अभिनेता राघव जुयाल फिल्म 'द पैराडाइज' की शूटिंग जल्द ही शुरू करने वाले हैं. हाल ही में राघव ने फिल्म की स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन को अटेंड किया है. एक्टर अब पैन-इंडिया फिल्म का हिस्सा बन चुके हैं.

17:11 (IST) 06 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Shilpa Shetty ने शेयर की वडापाव की फोटोज

शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में एक्ट्रेस के हाथ में वडापाव नजर आ रहा है. शिल्पा को देखकर लग रहा है कि उन्हें वडापाव बेहद पसंद है और वो बेहद चाव से इसे खा रही हैं.

16:31 (IST) 06 Oct 2025

Entertainment News LIVE: मणि भट्टाचार्य की भोजपुरी फिल्म ‘दिल की लगन’ ने यूट्यूब पर मचाई धूम

भोजपुरी की क्वीन मणि भट्टाचार्य की भोजपुरी फिल्म 'दिल की लगन' ने इंटरनेट पर बवाल काट दिया है. इसे दर्शकों से भरपूर प्यार मिला है. यहां देखिए पूरी फिल्म.

15:46 (IST) 06 Oct 2025

Entertainment News LIVE: अहान पांडे संग दिखेंगी शरवरी वाघ

'सैयारा' स्टार अहान पांडे को लेकर खबर सामने आ रही है कि वह अली अब्बास जफर की फिल्म में नजर आने वाले हैं. इसके साथ ही सबसे दिलचस्प ये है कि एक्टर के साथ शरवरी वाघ के नाम की चर्चा हो रही है कि दोनों साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आ सकते हैं.

14:03 (IST) 06 Oct 2025

Entertainment News LIVE: फराह खान के शो में कुक दिलीप संग दिखेंगे औरी

फराह खान अक्सर अपने व्लॉग को लेकर चर्चा में रहती हैं. कुक दिलीप के साथ वह किसी ना किसी सेलिब्रिटी के साथ दिखाई दे ही देती हैं. ऐसे में अब उनके शो में औरी के नाम को लेकर चर्चा हो रही है कि वह भी इसमें दिखाई दे दे सकते हैं. वह एक ही फ्रेम में दिखाई दिए हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं.

13:19 (IST) 06 Oct 2025

Entertainment News LIVE: 17 साल की उम्र में स्कैम का शिकार हो गई थीं अनीत पड्डा

'सैयारा' फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि कैसे उन्हें एक वेबसाइट के जरिए ऑडिशन के लिए ऑफर किया गया और ईमेल्स भेजे गए थे. इसमें 50-70 प्रोडक्शन हाउस को शामिल किया गया था. उन दिनों वह अच्छे काम की तलाश में थीं.

13:09 (IST) 06 Oct 2025

Entertainment News LIVE: ज्योति सिंह के सपोर्ट में खेसारी लाल

भोजपुरी स्टार पवन सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. एक बार फिर से ज्योति और पवन सिंह का मामला गरमया हुआ है. बीते दिन ही वह अपने पति के घर पहुंचीं, जहां पुलिस ने उन्हें बाहर जाने को कहा. लाइव वीडियो में ज्योति रोती-बिलखती दिखीं और दावा किया कि अगर यहां से नहीं गईं तो पुलिस उन्हें एफआईआर दर्ज करने की धमकी दे रही है. इससे नाराज होकर ज्योति ने फिर से सुसाइड की बात कही है. दोनों के इस मुद्दे पर खेसारी लाल यादव का रिएक्शन आया है. उन्होंने कहा कि वह किसी के चमचे नहीं हैं.

11:54 (IST) 06 Oct 2025

Entertainment News LIVE: प्रियंका चोपड़ा ने भाभी को विश किया बर्थडे

प्रियंका चोपड़ा ने भाभी नीलम उपाध्याय को जन्मदिन विश किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर भाभी के लिए स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. भगवान आपको सारी खुशियां दे.' प्रियंका ने नीलम के साथ शानदार बॉन्ड की अनसीन फोटोज शेयर की है.

11:30 (IST) 06 Oct 2025

Entertainment News LIVE: सगाई की चर्चा के बीच रश्मिका मंदाना की पहली पोस्ट

रश्मिका मंदाना को लेकर बीते ही खबर सामने आई थी कि उन्होंने विजय देवरकोंडा के साथ सगाई कर ली है. हालांकि, इसका कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है. इसी बीच उनकी एक पोस्ट वायरल हो रही है. पढ़िए पूरी खबर.

11:00 (IST) 06 Oct 2025

Entertainment News LIVE: नफीसा अली ने मुंडवाया सिर

बॉलीवुड एक्ट्रेस नफीसा अली अपनी लेटेस्ट फोटोज को लेकर चर्चा में हैं. इसमें उन्हें बाल्ड लुक में देखा गया. वह स्टेज 4 के कैंसर से जूझ रही हैं. साथ ही कीमोथेरेपी के दौरान उनके बाल झड़ने लगे तो एक्ट्रेस ने अपना सिर मुंडवा लिया. देखिए फोटोज...

10:50 (IST) 06 Oct 2025

Entertainment News LIVE: साईं बाबा धाम पहुंचीं शिल्पा और शमिता शेट्टी

शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोज शेयर की है, जिसमें उन्हें बहन शमिता शेट्टी के साथ देखा जा सकता है. वह साईं बाबा धाम पहुंची हैं. उन्होंने इस दौरान की तस्वीरों को शेयर किया गया है.

ffffff; line-height:0; padding:0 0; text-align:center; text-decoration:none; width:100%;" target="_blank">
f4f4f4; border-radius: 50%; flex-grow: 0; height: 40px; margin-right: 14px; width: 40px;">
f4f4f4; border-radius: 4px; flex-grow: 0; height: 14px; margin-bottom: 6px; width: 100px;">
f4f4f4; border-radius: 4px; flex-grow: 0; height: 14px; width: 60px;">
000000">
3897f0; font-family:Arial,sans-serif; font-size:14px; font-style:normal; font-weight:550; line-height:18px;">View this post on Instagram
f4f4f4; border-radius: 50%; height: 12.5px; width: 12.5px; transform: translateX(0px) translateY(7px);">
f4f4f4; height: 12.5px; transform: rotate(-45deg) translateX(3px) translateY(1px); width: 12.5px; flex-grow: 0; margin-right: 14px; margin-left: 2px;">
f4f4f4; border-radius: 50%; height: 12.5px; width: 12.5px; transform: translateX(9px) translateY(-18px);">
f4f4f4; border-radius: 50%; flex-grow: 0; height: 20px; width: 20px;">
f4f4f4; border-bottom: 2px solid transparent; transform: translateX(16px) translateY(-4px) rotate(30deg)">
f4f4f4; border-right: 8px solid transparent; transform: translateY(16px);">
f4f4f4; flex-grow: 0; height: 12px; width: 16px; transform: translateY(-4px);">
f4f4f4; border-left: 8px solid transparent; transform: translateY(-4px) translateX(8px);">
f4f4f4; border-radius: 4px; flex-grow: 0; height: 14px; margin-bottom: 6px; width: 224px;">
f4f4f4; border-radius: 4px; flex-grow: 0; height: 14px; width: 144px;">

c9c8cd; font-family:Arial,sans-serif; font-size:14px; line-height:17px; margin-bottom:0; margin-top:8px; overflow:hidden; padding:8px 0 7px; text-align:center; text-overflow:ellipsis; white-space:nowrap;">c9c8cd; font-family:Arial,sans-serif; font-size:14px; font-style:normal; font-weight:normal; line-height:17px; text-decoration:none;" target="_blank">A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

10:39 (IST) 06 Oct 2025

Entertainment News LIVE: जब विनोद खन्ना ने 1 हफ्ते में साइन की थी 15 फिल्में

विनोद खन्ना गुजरे जमाने के ऐसे अभिनेता थे, जो अपने अभिनय के साथ ही लुक के लिए भी जाने जाते रहे हैं. आज वो भले ही दुनिया में नहीं हैं लेकिन, उन्हें यादगार रोल्स और फिल्मों के लिए याद किया जाता है. पढ़िए पूरी खबर...

10:20 (IST) 06 Oct 2025

Entertainment News LIVE: एकता कपूर बोलीं- 'भगवान कांतारा के साथ हैं'

'कांतारा चैप्टर 1' की फीवर दर्शकों के बाद सेलेब्स के सिर चढ़कर भी डोल रहा है. ऐसे में अब एकता कपूर ने भी एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करके इसकी तारीफ की. उन्होंने लिखा, 'भगवना कांतारा के साथ हैं.'

10:19 (IST) 06 Oct 2025

Entertainment News LIVE: रितेश देशमुख ने 'कांतारा' को बताया लार्जर देन लाइफ

ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने महज चार दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसे में अब एक के बाद एक कई सेलेब्स तारीफ कर रहे हैं. अनुपम खेर के बाद रितेश देशमुख ने ऋषभ की फिल्म को देखा और एक्स पर पोस्ट शेयर कर इसे 'लार्जर देन लाइफ' बताया है.

09:21 (IST) 06 Oct 2025

Entertainment News LIVE: अनुपम खेर ने की 'कांतारा चैप्टर 1' की तारीफ

ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' को अनुपम खेर ने फैमिली के साथ देखा. उन्होंने अपने भाई और मां के साथ इस फिल्म को देखा, जिसके बाद वो इसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने एक पोस्ट शेयर की और लिखा कि वह इसे देखने के बाद निशब्द हो गए.

09:17 (IST) 06 Oct 2025

Entertainment News LIVE: ऋषभ शेट्टी ने अनुपम खेर का किया शुक्रिया

अनुपम खेर ने 'कांतारा चैप्टर 1' की तारीफ की थी, जिसका वीडियो शेयर करते हुए ऋषभ शेट्टी ने उनका शुक्रिया अदा किया. उन्होंने एक्स पर उनके वीडियो शेयर कर लिखा, 'हमारा मन गदगद हो गया. अनुपम खेर सर थैंक्यू सो मच, आपके और आपके परिवार के प्यार के लिए आभार. कांतारा चैप्टर 1 के लिए आपके शब्द बहुत मायने रखते हैं.'

08:46 (IST) 06 Oct 2025

Entertainment News LIVE: 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने की इतनी कमाई

वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने भी चौथे दिन ठीक-ठाक कमाई कर ली है. फिल्म ने रविवार को 7.75 करोड़ का बिजनेस किया है. 'कांतारा चैप्टर 1' की आंधी में फिल्म कछुए की चाल से कमाई कर रही है और ये अभी तक 30 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है.

08:23 (IST) 06 Oct 2025

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 19’ में दूसरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री

‘बिग बॉस 19’ का रविवार का एपिसोड दिलचस्प रहा. शो में यूट्यूबर एल्विश यादव ने कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई. इसके साथ ही शो में दूसरी वाइल्ड कार्ट कंटेस्टेंट ने घर में एंट्री ली. वो कोई और नहीं बल्कि क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती हैं, जिन्होंने घर में एंट्री ली है.

08:22 (IST) 06 Oct 2025

Entertainment News LIVE: ‘केबीसी’ में अमिताभ बच्चन ने रीक्रिएट किया ‘जंजीर’ वाला सीन

अमिताभ बच्चन ने ‘केबीसी’ के अपकमिंग एपिसोड में 82वां बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए नजर आने वाले हैं. इस एपिसोड में जावेद अख्तर और उनके बेटे फरहान अख्तर साथ में दिखाई देंगे. इस दौरान बिग बी अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जंजीर’ का सीन रीक्रिएट करते हुए दिखेंगे.

08:21 (IST) 06 Oct 2025

Entertainment News LIVE: 200 करोड़ के पार ‘कांतारा चैप्टर-1’

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने कमाई के मामले में इतिहास ही रच दिया है. मूवी की रिलीज को महज चार दिन का वक्त ही हुआ है और फिल्म ने 200 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने रविवार को 61 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 223.25 करोड़ तक पहुंच गई है. वहीं, इसने पहले दिन 61.85 करोड़, दूसरे दिन 45.4 करोड़ और तीसरे दिन 55 करोड़ का बिजनेस किया है.

Entertainment News LIVE Update in Hindi: फराह खान अक्सर अपने व्लॉग को लेकर चर्चा में रहती हैं. कुक दिलीप के साथ वह किसी ना किसी सेलिब्रिटी के साथ दिखाई दे ही देती हैं. ऐसे में अब उनके शो में ओरी के नाम को लेकर चर्चा हो रही है कि वह भी इसमें दिखाई दे दे सकते हैं. वह एक ही फ्रेम में दिखाई दिए हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं.

फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ की कमाई की बात की जाए तो इसने इतिहास ही रच दिया है. मूवी की रिलीज को महज चार दिन का वक्त ही हुआ है और फिल्म ने 200 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने रविवार को 61 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 223.25 करोड़ तक पहुंच गई है. वहीं, इसने पहले दिन 61.85 करोड़, दूसरे दिन 45.4 करोड़ और तीसरे दिन 55 करोड़ का बिजनेस किया है.

इसके साथ ही अमिताभ बच्चन ने ‘केबीसी’ के अपकमिंग एपिसोड में 82वां बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए नजर आने वाले हैं. इस एपिसोड में जावेद अख्तर और उनके बेटे फरहान अख्तर साथ में दिखाई देंगे. इस दौरान बिग बी अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जंजीर’ का सीन रीक्रिएट करते हुए दिखेंगे. वहीं, ‘बिग बॉस 19’ का रविवार का एपिसोड दिलचस्प रहा. शो में यूट्यूबर एल्विश यादव ने कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई. इसके साथ ही शो में दूसरी वाइल्ड कार्ट कंटेस्टेंट ने घर में एंट्री ली. वो कोई और नहीं बल्कि क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती हैं, जिन्होंने घर में एंट्री ली है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola