तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सुपरस्टार सी. जोसेफ विजय के बेटे संजय जेसन की डेब्यू फिल्म की नई रिलीज डेट आ गई है. आइए जानते हैं कि अब ये फिल्म कब रिलीज होगी? पढ़ें पूरी खबर…
विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वो अपने पेरेंट्स के साथ आराम करते नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट को शेयर करते हुए विजय ने इसके कैप्शन में लिखा है कि बारिश के कारण शूटिंग रद्द, आपको अपने बचपन की पसंदीदा जगह पर दोपहर की झपकी लेने का मौका मिला, रिकवरी- 1000%, फोटो क्रेडिट- रश्मिका मंदाना. विजय की इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
---विज्ञापन---
इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में लगी हुई है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 6वें दिन कितना कलेक्शन किया है? पढ़ें पूरी खबर…
यश और कियारा आडवाणी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ का इंग्लिश ट्रेलर रिलीज हो गया है. कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म के अंग्रेजी ट्रेलर को शेयर किया है. फिल्म के ट्रेलर का इंग्लिश वर्जन भी फैंस को खूब पसंद आया है और लोगों ने इसकी तारीफ की है. बता दें कि ये फिल्म 26 अगस्त को रिलीज के लिए तैयार है.
---विज्ञापन---
सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. आइए जानते हैं कि फिल्म ने अपनी रिलीज के 6वें दिन कितना कलेक्शन किया है? पढ़ें पूरी खबर…
साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. इस बीच अब फिल्म की डायरेक्टर को लेकर चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं इनके बारे में… पढ़ें पूरी खबर…
---विज्ञापन---
इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ सुपरहिट बनने की राह पर है और जल्दी ही फिल्म इस आंकड़े को भी अपने नाम कर लेगी. आइए जानते हैं कि इसके लिए फिल्म को कितना और कलेक्शन करना होगा? पढ़ें पूरी खबर…
साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर इस वक्त गम में है. जूनियर एनटीआर के करीबी बघीरा का निधन हो गया है. आइए जानते हैं कि कौन था बघीरा, जिसके निधन से जूनियर एनटीआर गम में है? पढ़ें पूरी खबर…
---विज्ञापन---
साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की अमेरिका में एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. फिल्म ने अमेरिका में प्री-सेल्स में अच्छी शुरुआत की है. आइए जानते हैं कि भारत में कब फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होगी? पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी वाइफ सुनीता अहूजा की पर्सनल लाइफ लगातार चर्चा में है. इस बीच अब सुनीता ने तलाक की याचिका वापस ले ली है. इस पर गोविंदा के मैनेजर का रिएक्शन आ गया है. पढ़ें पूरी खबर…
---विज्ञापन---
कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक नया फोटो साझा किया है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए कियारा ने लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है.
जी5 पर नई-नई फिल्में रिलीज हुई हैं और ये फिल्में ओटीटी पर आते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गई हैं. इन फिल्मों में आपको कॉमेडी, एक्शन और थ्रिलर से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं सोशल मीडिया पर भी इन फिल्मों की कहानी खूब वायरल हो रही है. इनमें भारत भाग्य विधाता और बालन जैसी फिल्में भी शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर
---विज्ञापन---
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया. सोशल मीडिया पर सुनीता आहूजा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने बेटे हर्शवर्धन के साथ फैमिली कोर्ट के बाहर नजर आ रही हैं.
जियोहॉटस्टार से जिस फिल्म को हाल-फिलहाल में हटाया गया है उस फिल्म का नाम ‘प्रेमलु’ है. 2 घंटे 36 मिनट की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म को अब आप जियोहॉटस्टार पर नहीं देख सकेंगे. वहीं सिनेमाघरों में इस फिल्म को 2024 में रिलीज किया गया था और ये बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. पढ़िए पूरी खबर
---विज्ञापन---
प्राइम वीडियो पर ‘द ट्रेटर्स 2’ पहले नंबर पर ट्रेंड हो रहा है. इस शो के अभी तक 3 एपिसोड्स ही रिलीज हुए हैं और शो ने फैंस को दीवाना बना लिया है. वहीं इस शो को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं.
हम जिस सितारे की बात कर रहे हैं उनका नाम सूर्या है. जी हां सूर्या की 3 फिल्मों ने करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. वहीं सूर्या की फिल्में हिट होने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिंग के चर्चे हो रहे हैं. फैंस सूर्या की लेटेस्ट फिल्मों के दीवाने हो गए हैं. पढ़िए पूरी खबर
---विज्ञापन---
सिनेमाघरों में इस वीकेंड एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा. 20 और 21 अगस्त को साउथ की 4 बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. इन फिल्मों में एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. इनमें खलीफा, मोधा रात्रि, बेथलहम कुडुम्बा यूनिट और इरुमुडी जैसी फिल्में शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर
नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर दिलजीत दोसांझ की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ है. इस फिल्म ने सिनेमाघरों में भी तहलका मचा दिया था और अब ये ओटीटी पर भी छाई हुई है. इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ-साथ वेदांग रैना और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं.
---विज्ञापन---
प्राइम वीडियो की इस ट्रेंडिंग सीरीज का नाम ‘स्टर्लिंग पॉइंट’ है. इस सीरीज में 8 एपिसोड्स देखने को मिलेंगे और हर एपिसोड में रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. एला रुबिन और कीन रफालो स्टारर इस सीरीज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर
नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज ने रिलीज होते ही ओटीटी की ट्रेंडिंग लिस्ट में कब्जा कर लिया है. सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज की खूब तारीफ की जा रही है. वहीं इस सीरीज की स्टारकास्ट ने भी ऑडियंस का दिल जीत लिया है.
---विज्ञापन---
Entertainment News in Hindi: यश और कियारा आडवाणी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' का इंग्लिश ट्रेलर रिलीज हो गया है. कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म के अंग्रेजी ट्रेलर को शेयर किया है. फिल्म के ट्रेलर का इंग्लिश वर्जन भी फैंस को खूब पसंद आया है और लोगों ने इसकी तारीफ की है. बता दें कि ये फिल्म 26 अगस्त को रिलीज के लिए तैयार है.
मधुरिमा तुली का बर्थडे
मधुरिमा तुली आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. 'बेबी' और 'तेहरन' में नजर आने वालीं मधुरिमा तुली 'बिग बॉस 13' में नजर आ चुकी हैं. 'बिग बॉस' में एक्ट्रेस को खूब पसंद किया गया था. सोशल मीडिया पर भी मधुरिमा तुली काफी एक्टिव रहती हैं. वहीं मधुरिमा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में बनी रही हैं. मधुरिमा टीवी एक्टर विशाल आदित्य सिंह को भी डेट कर चुकी हैं. वहीं दोनों साथ में 'बिग बॉस 13' में नजर आए थे.
---विज्ञापन---
'आवारापन 2' ने 5वें दिन की ताबड़तोड़ कमाई
'आवारापन 2' की कमाई में 5वें दिन उछाल देखने को मिला है. 5वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9.75 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 28.0% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 11,060 रहे. भारत में फिल्म ने महज 5 दिनों में 100.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 120.33 करोड़ है. वर्ल्डवाइड फिल्म ने अब तक 144.13 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं ये फिल्म इमरान हाशमी के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
---विज्ञापन---