Live Updates
Entertainment News LIVE: 'कुर्सी की पेटी नहीं, सब खुल्ला छोड़ दो', 'किंग' पर बोले शाहरुख खान
शाहरुख खान ने AskSrk सेशन में फैंस के सवालों के जवाब दिए हैं. उन्होंने इस दौरान फिल्म 'किंग' पर भी बात की. इसके साथ ही एक्टर ने लड़की पटाने के भी टिप्स दिए हैं. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.
Entertainment News LIVE: 'थामा' की सक्सेस के बाद होली पर आएगी आयुष्मान खुराना की 'पति पत्नी और वो दो'
आयुष्मान खुराना को हाल ही में फिल्म 'थामा' में देखा गया था. उनकी इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. ऐसे में अब दिवाली पर धमाका करने के बाद एक्टर की नई फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' चर्चा में है, जिसके जरिए एक्टर होली के मौके पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. उनकी इस फिल्म को 4 मार्च, 2026 को रिलीज किया जाएगा.
Entertainment News LIVE: आर्यन खान संग काम करने पर बोले शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान यानी कि शाहरुख खान ने फैन को जवाब दिया है कि वह बेटे आर्यन खान के डायरेक्शन में अगले प्रोजेक्ट पर काम करेंगे या नहीं. उनका कमेंट चर्चा में आ गया है. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: शिल्पा शेट्टी की मां अस्पताल में भर्ती
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को लेकर खबर सामने आ रही है कि अचानक उनकी मां सुनंदा शेट्टी की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें अस्पताल में मां से मिलने के लिए जाते हुए देखा जा सकता है.
Entertainment News LIVE: अलीबाग वाले घर में बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे शाहरुख खान
शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाले हैं. ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि वह अपना जन्मदिन अलीबाग वाले घर में सेलिब्रेट करने वाले हैं. गेस्ट को भी इनविटेशन पहुंच गया है. हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है.
Entertainment News LIVE:बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस, जिसके पिता के नाम पर चलती है ट्रेन
बॉलीवुड में कई कलाकार ऐसे हैं, जिनका फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था और उन्हें इसकी वजह से काफी मशक्कत उठानी पड़ी थी. ऐसे में आज आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बता रहे हैं, जो कभी पेट्रोल पंप पर कॉफी बेचा करती थीं लेकिन आज करोड़ों की मालकिन हैं. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: 28 साल पुरानी वो रोमांटिक फिल्म, जिसने जीते थे 11 अवॉर्ड्स
आज आपको 28 साल पुरानी एक ऐसी रोमांटिक फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसका निर्माण 200 मिलियन डॉलर के बजट में किया गया था और उसने धांसू कमाई के साथ ही बड़े रिकॉर्ड्स तक को ध्वस्त कर दिया था. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: 'द पैराडाइज' टीम ने हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स को किया अप्रोच
नेचुरल स्टार नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब इस फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आ रहा है कि फिल्म की टीम ने हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स को अप्रोच किया है. ऐसे में माना जा रहा है कि इसे लेकर बड़ा अपडेट जल्द ही सामने आ सकता है.
Entertainment News LIVE: अंडरवर्ल्ड संग कथित रिश्ते पर ममता कुलकर्णी ने तोड़ी चुप्पी
बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी अपनी फिल्मों के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर काफी विवादों में रही हैं. अंडरवर्ल्ड के साथ उनके लिंकअप की खबरें काफी रही हैं, जिस पर सालों के बाद एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: 'रेड 2' का सॉन्ग 'नशा' का भोजपुरी वर्जन रिलीज
अजय देवगन स्टारर फिल्म 'रेड 2' में तमन्ना भाटिया पर एक आइटम सॉन्ग फिल्माया गया था, जिसका टाइटल 'नशा' था. इसे लोगों ने काफी पसंद किया था. ऐसे में अब इसका भोजपुरी वर्जन जारी किया गया है, जिसे रिलीज होते ही लाखों व्यूज मिल चुके हैं.
Entertainment News LIVE: 'लंदन ड्रीम्स' के हुए 16 साल
अजय देवगन की फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' को 16 साल पूरे हो चुके हैं. इसे साल 2009 में रिलीज किया गया था. फिल्म में अजय देवगन के अलावा सलमान खान और असिन भी थीं. जबकि ओम पुरी और आदित्य रॉय कपूर अहम किरदारों में नजर आए थे. कहानी दो बचपन के दोस्तों, अर्जुन और मन्नू की है, जो लंदन में म्यूजिक के जरिए अपना नाम बनाना चाहते हैं, लेकिन उनका सपना जलन, लालच और भावनाओं के तूफान में फंस जाता है.
Entertainment News LIVE: फिर से पापा बने भोजपुरी स्टार यश कुमार
भोजपुरी स्टार यश कुमार तीसरी बार पापा बने हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करके फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है. यश बेटी के पिता बने हैं और निधि झा ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है. एक्टर ने बेटी की चेहरा भी दिखाया है.
Entertainment News LIVE: जारी हुआ 'महाकाली' का फर्स्ट लुक पोस्टर
प्रशांत वर्मा की फिल्म 'महाकाली' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया गतया है, जिसके जरिए नई एक्ट्रेस का इंट्रोड्यूस कराया गया है. इस रोल में एक्ट्रेस भूमि शेट्टी स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं. वहीं, अगर पोस्टर की बात की जाए ये काफी धांसू है.
Entertainment News LIVE: 'केजीएफ' स्टार यश की 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट का ऐलान
'केजीएफ' स्टार एक्टर यश की नई फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज का इंतजार खत्म हो गया है. इसकी रिलीज डेट का ऑफिशियली ऐलान कर दिया गया है. फिल्म अगले साल 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.
Entertainment News LIVE: ममता कुलकर्णी का विवादित बयान
1990s की फेमस एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी एक बार फिर से अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में आ गई हैं. उन्होंने दाऊद इब्राहिम को लेकर कहा कि वह आतंकवादी नहीं है. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: ऑस्ट्रेलिया में खुद पर हुए रेसिस्ट कमेंट पर बोले दिलजीत दोसांझ
पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में अब उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में उन पर रेसिस्ट कमेंट किया गया था. कुछ लोगों ने उन्हें 'कैब ड्राइवर' तक कह दिया. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 13' फेम पारस छाबड़ा के साथ घटी बुरी घटना
'बिग बॉस 13' फेम पारस छाबड़ा का Iphone 17 Pro Max चोरी हो गया है. एक्टर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर भड़ास निकाली है. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: शाहरुख खान अपने 60वें बर्थडे पर दिखाएंगे 'किंग' की झलक!
शाहरुख खान 2 नवंबर को 60 साल के होने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खबरें हैं कि शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' की झलक अपने बर्थडे पर दिखाने वाले हैं. हालांकि अभी तक फिल्म मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं हुआ है.
Entertainment News LIVE: एनरिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट से मलाइका अरोड़ा का डांस वीडियो वायरल
मलाइका अरोड़ा को एनरिक इग्लेसियस के मुंबई कॉन्सर्ट में देखा गया. सोशल मीडिया पर मलाइका की फोटोज काफी वायरल हो रही हैं जिनमें वो दिल खोलकर डांस करती नजर आ रही हैं.
Entertainment News LIVE: अमिताभ बच्चन Ikkis का ट्रेलर देख हुए इमोशनल
अमिताभ बच्चन अपने नाती अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस- द अनटोल्ड ट्रू स्टोरी ऑफ सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल’ का ट्रेलर देख इमोशनल हो गए. बिग बी ने अगस्त्य के लिए एक्स पर एक स्पेशल पोस्ट भी लिखा, जो काफी वायरल हो रहा है.
Entertainment News LIVE: सुधीर दलवी की मदद के लिए आगे आईं रिद्धिमा साहनी कपूर
फेमस एक्टर 'शिरडी के साईं बाबा' फेम सुधीर दलवी क्रिटिकल कंडीशन से जूझ रहे हैं. सुधीर दलवी की आर्थिक मदद करने के लिए रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा साहनी कपूर ने इंसानियत का हाथ आगे बढ़ाया है. रिद्धिमा ने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की है. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: Ikkis में अगस्त्य नंदा ने निभाया अरुण खेत्रपाल का किरदार
अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस- द अनटोल्ड ट्रू स्टोरी ऑफ सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस फिल्म में अगस्त्य ने भारतीय सेना अफसर अरुण खेत्रपाल का किरदार निभाया है. अरुण खेत्रपाल ने देश के लिए सिर्फ 21 की उम्र में अपनी जान की बाजी लगा दी थी. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: 'केसरी चैप्टर 2' एक्ट्रेस अनन्या पांडे मना रहीं 27वां बर्थडे
'केसरी चैप्टर 2' एक्ट्रेस अनन्या पांडे आज अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने अपना बर्थडे केक जिम में वर्कआउट करते हुए कट किया. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर केक की फोटोज भी शेयर की जो काफी वायरल भी हो रही हैं.
Entertainment News LIVE: दिग्गज एक्टर दलीप ताहिल का बर्थडे आज
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दलीप ताहिल अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं. दलीप 'बाजीगर', 'हम हैं राही प्यार के', 'कयामत से कयामत तक', 'राजा' और 'भाग मिल्खा भाग' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत चुके हैं.
Bigg Boss 19 LIVE: 'बिग बॉस 19' के घरवालों को मिला नया कप्तान
बिग बॉस के फैन पेज 'बीबी इनसाइडर' के मुताबिक इस हफ्ते कैप्टेंसी की कमान प्रणित मोरे को मिली है. कैप्टेंसी टास्क में प्रणित ने शहबाज को हराकर घर की सत्ता की कुर्सी अपने नाम कर ली है. इसके साथ ही मृदुल तिवारी का कार्यकाल भी खत्म हो गया है. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: 'एक दीवाने की दीवानियत' ने कितनी की कमाई?
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की 'एक दीवाने की दीवानियत' ने 9वें दिन 2.75 करोड़ की कमाई की. इस फिल्म ने भारत में 52.25 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में इस फिल्म ने 9 दिनों में 67.75 करोड़ की कमाई कर ली है.
Entertainment News LIVE: 'थामा' की कमाई में 9वें दिन आई गिरावट
आयुष्मान खुराना की 'थामा' की कमाई में 9वें दिन गिरावट देखने को मिली है. 9वें दिन फिल्म ने 3.25 करोड़ की कमाई की. भारत में ये आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंच गया है. 9 दिन की कमाई मिलाकर फिल्म ने भारत में 104.60 करोड़ की धांसू कमाई कर ली है. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News in Hindi: आयुष्मान खुराना को हाल ही में फिल्म ‘थामा’ में देखा गया था. उनकी इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. ऐसे में अब दिवाली पर धमाका करने के बाद एक्टर की नई फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ चर्चा में है, जिसके जरिए एक्टर होली के मौके पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. उनकी इस फिल्म को 4 मार्च, 2026 को रिलीज किया जाएगा.
अमिताभ बच्चन अपने नाती अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस- द अनटोल्ड ट्रू स्टोरी ऑफ सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल’ का ट्रेलर देख इमोशनल हो गए. बिग बी ने अगस्त्य के लिए एक्स पर एक स्पेशल पोस्ट भी लिखा, जो काफी वायरल हो रहा है. टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आए दिन नए-नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं. नॉमिनेशन में इस हफ्ते अशनूर कौर, अभिषेक बजाज और मृदुल तिवारी को छोड़कर बाकी सभी घरवाले नॉमिनेट हो गए हैं. इसी बीच घर में कैप्टेंसी को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच जंग देखने को मिली. इस रेस में घरवालों को नया कैप्टन भी मिल गया है और घर की सत्ता जिस सदस्य के हाथों में आई है वो प्रणित मोरे है. इसके साथ ही आज बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दलीप ताहिल अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं. दलीप ‘बाजीगर’, ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘कयामत से कयामत तक’, ‘राजा’ और ‘भाग मिल्खा भाग’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत चुके हैं.
यह भी पढ़ें: Thamma ने 9 दिनों में तोड़ा इन 9 फिल्मों का रिकॉर्ड, जानें कितना हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वहीं दूसरी ओर आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ की कमाई में 9वें दिन गिरावट देखने को मिली है. 9वें दिन फिल्म ने 3.25 करोड़ की कमाई की. भारत में ये आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंच गया है. 9 दिन की कमाई मिलाकर फिल्म ने भारत में 104.60 करोड़ की धांसू कमाई कर ली है. वहीं दूसरी ओर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ‘थामा’ ने 9 दिनों में दुनिया भर में 139 करोड़ की कमाई कर ली है. एंटरटेनमेंट जगत की ऐसी ही ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए.
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
36 mins agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
1 hr agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
2 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
2 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
10 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
12 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
12 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
14 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines