हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या Rhea Chakraborty ने Roadies XX में कर ली सगाई? कंटेस्टेंट ने पहनाई रिंग तो खुशी से नाचे दूसरे गैंगलीडर्स

Rhea Chakraborty in Roadies XX: रोडीज 20 की गैंगलीडर रिया चक्रवर्ती को एक कंटेस्टेंट ने रिंग पहना दी, जिसके बाद दूसरे गैंगलीडर खुशी ने नाचने लगे।

विज्ञापन
Rhea Chakraborty in Roadies XX

Rhea Chakraborty in Roadies XX: एमटीवी के शो रोडीज 20 में चारों गैंगलीडर्स इन दिनों अपनी-अपनी टीम में एक से बढ़कर एक रोडीज चुन रहे हैं। फिलहाल कंटेस्टेंट्स के ऑडिशन चल रहे हैं, जिसमें वो अपना टैलेंट दिखाकर गैंगलीडर्स को इंप्रेस कर रहे हैं। शनिवार और रविवार को धमाकेदार एपिसोड आया जिसमें कुछ कंटेस्टेंट्स की जर्नी ने काफी इमोशनल कर दिया। इसी बीच एक कंटेस्टेंट ने तो चार गैंगलीडर्स में से एक रिया चक्रवर्ती को रिंग ही पहना दी, जिसके बाद एक्ट्रेस के लिए एक वक्त पर काफी अजीब मूमेंट हो गया। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

कंटेस्टेंट रोहित ने किया इंप्रेस

उत्तराखंड से आए कंटेस्टेंट रोहित सिंह ने चारों गैंगलीडर्स को अपने डांस से पहले तो प्रभावित किया। उन्होंने डांस करते-करते ही एंट्री की और सभी को डांस करने पर मजबूर कर दिया। रोहित ने इसके बाद अपनी फिटनेस का जलवा दिखाया। हालांकि उनके साथ एक पावरलिफ्टर आए थे जिन्होंने अपनी स्ट्रेंथ से रोहित को बीट कर दिया। लेकिन उन्होंने भी हार नहीं मानी और एक के बाद जजिस द्वारा दिए गए टास्क को परफॉर्म करते रहे। रोहित ने अपने जज्बे से चारों गैंगलीडर्स को उनके लिए बजर दबाने के लिए मजबूर कर दिया।

रोहित ने रिया को पहनाई रिंग

नेहा धूपिया और रिया की टीम ने रोहित के लिए हाईएस्ट बिड करके उन्हें अपनी गैंग में शामिल कर लिया। अब सवाल था कि रोहित नेहा या रिया में से किसकी गैंग में शामिल होंगे। रिया और नेहा ने मिलकर डिसाइड किया कि रोहित रिया की गैंग में जाएंगे। लेकिन उससे पहले नेहा ने कहा कि वो रोहित के साथ एक डांस परफॉर्मेंस दे दें। इसके बाद रिया ने रोहित के साथ बेहतरीन डांस किया। एक साथ दोनों के डांस ने मैजिक क्रिएट कर दिया।

विज्ञापन

इसी दौरान डांस करने की वजह से रिया के हाथ से उनकी रिंग निकलकर नीचे गिर गई, जिसे मौका मिलते ही रोहित ने उठा लिया और सीधे रिया के हाथ में रिंग पहना दी। इसके बाद रणविजय और नेहा जोर-जोर से हंसने लगे और ऐसा दिखाने लगे जैसे रिया की सगाई हो गई है। इसके बाद रिया ने साफ किया कि रोहित उनके लिए भाई जैसे हैं, लेकिन तब तक मजाक मजाक में बाकी गैंगलीडर्स रिया को इस मामले को लेकर छेड़ छुके थे।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss बन गया Celebrity Masterchef, तेजस्वी और Archana Gautam में हुई तू-तू मैं-मैं

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola