मिसेज पडगावंकर बनकर खूब जची Divya Agarwal, पैपराजी को मिठाई बांटता दिखा कपल

Divya Agarwal-Apurva Padgaonkar: दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) और अपूर्व पडगांवकर शादी के बाद पहली बार नजर आए। कपल ने पैप्स के कैमरे के सामने खूब पोज दिए। इस दौरान दोनों बेहद खुश नजर आ रहे थे और साथ में खूब जच भी रहे थे।

Divya Agarwal-Apurva Padgaonkar

Divya Agarwal-Apurva Padgaonkar, image credit- instagram

Divya Agarwal-Apurva Padgaonkar: टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) और अपूर्व पडगांवकर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई है। फैंस भी कपल को उनकी शादी की जमकर बधाइयां दे रहे हैं। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर दिव्या और अपूर्व का एक और वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

शादी के बाद पहली बार पैप्स के कैमरे के सामने आए अपूर्व और दिव्या

अपनी शादी के बाद पहली बार अपूर्व और दिव्या साथ नजर आए। जी हां, शादी के बाद ये कपल पहली बार पैपराजी के कैमरे में कैद हुआ, तो न्यूली वेड कपल ने जमकर पोज दिए। इस दौरान दोनों बेहद खुश नजर आ रहे थे। इतना ही नहीं बल्कि दिव्या और अपूर्व पैप्स को अपनी शादी की मिठाई भी बांटी। देखते ही देखते अब ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। यूजर्स भी कपल की खूब तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DivyaKiArmy ™ (@divya.admirers)

बेहद सुंदर लगे दिव्या और अपूर्व 

बता दें कि इस वीडियो को divya.admirers नाम के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इतना ही नहीं बल्कि अपनी शादी के जोड़े में दिव्या और अपूर्व दोनों ही बेहद सुंदर लग रहे थे। वैसे तो ज्यादातर सेलेब्स अपनी शादी के लिए व्हाइट या ऑफ व्हाइट, लाइट पिंक या फिर रेड जैसा कोई कलर सेलेक्ट करते हैं, लेकिन दिव्या और अपूर्व की शादी के जोड़े का कलर पर्पल था, जो बेहद यूनिक लग रहा था।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shadab Shaikh (@shadabshaikh_2361)

दोनों ने जमकर दिए पोज

सामने आई लेटेस्ट फोटोज में देखा जा सकता है कि दिव्या पर्पल कलर के आउटफिट में खूब जच रही है। इतना ही नहीं बल्कि वो अपना सिंदुर और लाल रंग का चूड़ा भी फ्लॉन्ट कर रही है, जो एक्ट्रेस पर खूब जच रहा है। कपल ने जब पैप्स को अपनी शादी की मिठाई बांटी तो इस दौरान भी दोनों एक-दूसरे संग पोज देने से नहीं चूके और कैमरे के सामने खूब पोज दिए।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shadab Shaikh (@shadabshaikh_2361)

लंबे टाइम से कर रहे थे डेट

बता दें कि दिव्या और अपूर्व की शादी बेहद सिंपल थी। कपल लंबे टाइम से एक-दूसरे को डेट कर रहा था। इसके बाद दोनों ने सगाई की थी। वहीं, अब दिव्या और अपूर्व फाइनली शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है। साथ ही फैंस भी इस नई जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ