---विज्ञापन---

विद्या बालन के नाम पर कौन मांग रहा पैसे? एक्ट्रेस ने दर्ज कराई FIR

Vidya Balan Fake Instagram Account: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट का शिकार बन गई हैं। हैरानी की बात ये है कि जिस अज्ञात शख्स ने एक्ट्रेस के नाम पर फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है, वह लोगों को नौकरी का आश्वासन देकर उनसे पैसे की डिमांड भी कर रहा है। फिलहाल विद्या बालन ने मुंबई पुलिस में FIR दर्ज कराई है।

---खबर नीचे जारी है---

अंकुश, मुंबई:

Vidya Balan Fake Instagram Account: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ही फनी रील्स बनाकर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इस बीच एक्ट्रेस एक मुश्किल में फंस गई हैं। दरअसल, विद्या बालन के नाम पर एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बन गया है। इतना ही नहीं फर्जी अकाउंट बनाने वाला शख्स एक्ट्रेस के नाम पर लोगों से पैसे तक मांग रहा है। यह आरोप खुद एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस में FIR दर्ज कराते हुए लगाया है।

---खबर नीचे जारी है---
View this post on Instagram

A post shared by Vidya Balan (@balanvidya)

---खबर नीचे जारी है---

एक्ट्रेस ने दर्ज कराई FIR

सूत्रों के मुताबिक, विद्या बालन ने मुंबई पुलिस में अज्ञात शख्स के ख़िलाफ़ FIR दर्ज कराई है। FIR दर्ज कराते हुए एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि अज्ञात शख्स उनके नाम का फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर लोगों से पैसे की डिमांड कर रहा था। सूत्र ने आगे बताया कि अज्ञात शख्स ने विद्या बालन की हूबहू फर्जी इंस्टाग्राम आईडी क्रिएट की और जीमेल अकाउंट भी बनाया था।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा ने दिया बेटे को जन्म, नाम रखा Akaay, जानें क्या होता है इसका मतलब?

नौकरी का आश्वासन देकर पैसे की डिमांड

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी और जीमेल अकाउंट बनाकर अज्ञात शख्स बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से संपर्क कर रहा था और कई लोगों को नौकरी का आश्वासन देकर उनसे पैसे भी मांग रहा था। इस बात की भनक जब विद्या बालन को लगी तो उन्होंने तुरंत इस बात का संज्ञान लिया और मुंबई पुलिस से शिकायत करते हुए अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

---खबर नीचे जारी है---
View this post on Instagram

A post shared by Vidya Balan (@balanvidya)

---खबर नीचे जारी है---

उधर, एक्ट्रेस विद्या बालन की शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ IT की धारा 66 (C) के तहत FIR दर्ज की है। साथ ही इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

---खबर नीचे जारी है---

पहले भी कई सेलेब्स बन चुके शिकार

गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब कोई सेलिब्रिटी फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट का शिकार हुआ हो। पहले भी कई सेलेब्स इसका शिकार बन चुके हैं। कुछ दिनों पहले ही साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की बेटी सितारा घट्टमेननी का फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया गया था। इस बात की जानकारी खुद महेश बाबू की पत्नी और एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी थी।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 20, 2024 10:40 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola