News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Ranveer Singh Birthday: बॉलीवुड के मोस्ट एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह का आज 40वां जन्मदिन है। पिछले साल 2024 में दुआ के पिता बनने के बाद एक्टर पहली बार बेटी के साथ अपने खास दिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस स्पेशल दिन पर उनके फैंस और चाहने वाले तो उन्हें बधाई दे ही रहे हैं। इस बीच फिल्ममेकर करण जौहर ने उनके लिए कुछ स्पेशल ही कर दिखाया है। दरअसल, रणवीर को जन्मदिन की बधाई देने के लिए करण ने अपना हिडन टैलेंट दिखाते हुए उनके लिए पूरी की पूरी कविता लिख डाली है।
करण जौहर ने रणवीर सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके लिए खास पोस्ट अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। उन्होंने रणवीर की कई सारी अनदेखी तस्वीरों को अपने इंस्टा पर शेयर किया है। इसके साथ में उनकी तारीफों के कसीदे पढ़ते हुए एक कविता लिखी है। करण ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे @ranveersingh एनर्जेटिक आत्मा, चमकती हुई चमक, रात में एक धूमकेतु के जैसे चमकते हुए, हर कदम पर एक चमकती हुई जयकार, रणवीर चलते हैं और दुनिया करीब आती है।’
यह भी पढ़ें: ‘गर्लफ्रेंड बदल लेता है…’ सिद्धू ने युजवेंद्र चहल की खींची टांग, RJ महवश संग डेटिंग रूमर्स को फिर मिली हवा
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, ‘एक फैशनपरस्त बोल्ड और ग्रैंड, सिल्क सूट और सेक्विन खड़े हैं। ड्रीम और नेचर से तैयार एक कैनवास, हर पहनावा रोर कर रहा है, उसे परवाह नहीं है! फिर भी डीपनेस के साथ इंसान सामने आता है, उसके अंदर गोल्डन हार्ट है, एक बड़ी से बड़ी तेज तर्रार लौ लेकिन पॉपुलैरिटी से परे ग्रेसियस और हाॅट।’
करण जौहर ने आगे लिखा, ‘उनकी हंसी विंटर के आसमान की तरह घूमती हैं, उनकी आंखों के पीछे एक कॉपी करने का टैलेंट, हजारों आवाजें, कलर्स और तरीके, उनकी एक्टिंग हमें सरप्राइज कर देती है। वह जोक करते हैं, डांस करते, उछलते और घूमते हैं। नश्वर दुनिया में एक पागल राजकुमार, फिर भी जड़ें डीप हैं, एक लॉयल बेटा, एक भाई, पति, सब में एक।’
दीपिका की हंसी के लिए, पेरेंट्स के प्राउड के लिए, उन दोस्तों के लिए जिन्हें पता है कि वह कभी नहीं छुपेंगे, वह अपना सब कुछ देते हैं, अपनी आत्मा, अपनी हंसी, ऐसा प्यार और रोशनी वह अपने पास रखते हैं। तो यहां रणवीर के लिए है- भयंकर और सच्चा, बॉलीवुड के नीले में एक इंद्रधनुष फूट पड़ा, उनकी आत्मा हमेशा उछलती और गाती रहे, ब्लिंग के भगवान रणवीर सिंह अमर रहें!!’ रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की करें तो एक्टर इन दिनों आदित्य धर की फिल्म धुरंधर में बिजी चल रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।