करिश्मा कपूर का 'अनाड़ी' प्रेमी, जिस पर दिल हार बैठी थी 'लोलो', पहचाना कौन?

Daggubati Venkatesh Birthday: वेंकटेश दग्गुबाती ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में करिश्मा कपूर संग डेब्यू किया। एक्टर साउथ इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड में भी फेमस थे।

वेंकटेश दग्गुबाती

वेंकटेश दग्गुबाती सांकेतिक फोटो

विज्ञापन

Daggubati Venkatesh Birthday: फूलों सा चेहरा तेरा कलियों सी मुस्कान है… रंग तेरा देख के रुप तेरा देख के कुदरत भी हैरान है। इस गाने से कुछ याद आया, जी हां, हम करिश्मा कपूर और वेंकटेश दग्गुबाती (Daggubati Venkatesh) के गाने की बात कर रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि अचानक से उनकी क्या याद आ गई। दरअसल आज वेंकटेश दग्गुबाती का बर्थडे है, ये एक ऐसे हीरो हैं जिन्होंने साउथ इंडस्ट्री से पहले बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाया। वहीं वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। आइए जानते हैं एक्टर के बारे में…

बाल कलाकार के रूप में की करियर की शुरुआत

वेंकटेश दग्गुबाती का जन्म 13 दिसंबर 1960 को हुआ। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार की। उन्होंने पहली फिल्म प्रेम नगर में बाल कलाकार के रूप में काम किया था। एक्टर ने साउथ इंडस्ट्री के अलावा बॉलीवुड में भी काम किया। लोग अभिनेता को ‘विक्ट्री वेंकटेश’ के नाम से भी जाना जाता है।

विज्ञापन

वेंकटेश ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में करिश्मा कपूर के साथ फिल्म ‘अनाड़ी’ से डेब्यू किया। इस फिल्म में वेंकटेश ने एक सीधे-साधे लड़के का किरदार निभाया था जो करिश्मा कपूर पर दिल हार बैठा। वो अपनी मां से बहुत प्यार करता हैस लेकिन उसकी दुनिया में करिश्मा की एंट्री होती है तो उसकी पूरी जिंदगी बदल जाती है। एक सिंपल सी जिंदगी जीने वाला लड़के की लाइफ में भूचाल आ जाता है। फिल्म में वो अनजाने में करिश्मा की मांग में सिंदूर भर देता और काला धागा पहना देता है। उसे करिश्मा मंगलसूत्र समझकर अपने आपको उसकी पत्नी मान लेती है।

विज्ञापन

एक्टर के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं

अभिनेता ने अपने एक्टिंग करियर में एक से बढ़कर एक फिल्म की है। इसके अलावा वो एक सफल फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्टर ने साल 1985 में नीरजा नाम की लड़की से शादी कर ली थी। एक्टर का एक बेटा और तीन बेटियां हैं। बेटे का नाम अर्जुन रामनाथ दग्गुबाती है तो बेटियों के नाम आश्रिता, हयावाहिनी और भावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ