Raju Srivastav Funeral: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को आज दी जाएगी आखिरी विदाई, दिल्ली में अंतिम संस्कार

Raju Srivastava

नई दिल्ली: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का आज अंतिम संस्कार (Raju Srivastav Funeral) किया जाएगा। आज सुबह 9.30 बजे के करीब उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट किया जाएगा। बता दें कि राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र में बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को एक जिम में वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ले जाया गया तब से वह वेंटिलेटर पर थे। एम्स में 42 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गए।

विज्ञापन

राजू श्रीवास्तव के निधन (Raju Srivastava Death) की खबर सुन इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस को यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है।

राजू श्रीवास्तव को बचपन से ही मिमिक्री करने का बड़ा शौक था, इसलिए वह कॉमेडियन बनना चाहते थे। कानपुर में अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद राजू कॉमेडियन बनने का सपना लेकर मुंबई शिफ्ट हो गए।

विज्ञापन

मुंबई में उन्होंने स्टैंड-अप कॉमेडी के अलावा बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी काम किया है। राजू श्रीवास्तव ने राजनीति गलियारों में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ