---विज्ञापन---

‘इस मुश्किल वक्त में…’, पिता के निधन के बाद काम पर वापस लौंटी Mannara Chopra, कही ये बात

मन्नारा चोपड़ा ने एक बार फिर से खुद से जुड़ा एक लेटेस्ट अपडेट फैंस के साथ शेयर किया है। पिता के निधन के बाद मन्नारा टूटी-सी नजर आ रही थी। इस बीच अब उन्होंने क्या अपडेट दिया है? आइए जानते हैं इसके बारे में...

---विज्ञापन---

मन्नारा चोपड़ा ने कुछ ही दिन पहले अपने पिता को खोया है। पिता को खोने का गम क्या होता है, ये वहीं जान सकता है, जिसके सिर से पिता का साया उठा हो। 16 जून को मन्नारा के पिता का निधन हो गया था। पिता के निधन के बाद मन्नारा टूटी-सी नजर आई थीं। हालांकि, अब उन्होंने खुद को संभाल लिया है और वो काम पर वापसी कर रही हैं। इसकी जानकारी खुद मन्नारा ने दी है।

काम पर लौंटी मन्नारा

दरअसल, मन्नारा चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में मन्नारा ने लिखा कि इस मुश्किल समय में आपने मुझे और
मेरे परिवार को जो प्यार और सपोर्ट किया है, उसके लिए मैं तहे दिल से आपका शुक्रिया अदा करती हूं। अब मैं दिल से ग्रेटिट्यूड के साथ काम पर वापस लौट रही हूं। पोस्ट को शेयर करते हुए मन्नारा ने इसके कैप्शन में चार बॉक्स बनाए हैं। वहीं, अब इस पोस्ट पर यूजर्स भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

यूजर्स ने बढ़ाई हिम्मत

एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप बहुत बहादुर हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि मजबूत रहो, माई गर्ल। तीसरे यूजर ने कहा कि मेरी मजबूत रानी, हिम्मत के साथ स्वागत है। चौथे यूजर ने कहा कि ध्यान रखो और मजबूत रहो। पांचवें यूजर ने लिखा कि आप पर गर्व है, बस आगे बढ़ो। एक और यूजर ने कहा कि हमारी रानी का वेलकम है। एक ने कहा कि ज्यादा हिम्मत और ताकत। इस तरह यूजर्स कमेंट्स के जरिए मन्नारा की हिम्मत बढ़ा रहे हैं।

---विज्ञापन---

16 जून को हुआ था मन्नारा के पिता का निधन

गौरतलब है कि 16 जून को मन्नारा चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी थी कि अब उनके पिता रमन राय हांडा इस दुनिया में नहीं रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने फूफाजी के निधन पर दुख जताया था और उनके लिए पोस्ट शेयर किया था। पिता के निधन के दौरान मन्नारा बेहद परेशान नजर आई थीं। हालांकि, अब वक्त के साथ-साथ वो खुद को संभालकर आगे बढ़ रही हैं।

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra इंटरनेट पर क्यों हो रही जबरदस्त ट्रोल, एक्ट्रेस की कमजोरी क्या? जिसकी वजह से सुन रही ताने

First published on: Jul 10, 2025 05:17 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola