'आंखों की गुस्ताखियां' के प्रीमियर में Sshura Khan ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, Arbaaz की बेगम को देख क्या बोले यूजर्स?

अरबाज खान और शूरा खान का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शूरा खान अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वीडियो पर इंटरनेट यूजर्स भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं। आइए जानते हैं कि लोगों का इस वीडियो पर क्या रिएक्शन है?

Sshura Khan, Arbaaz khan

शूरा खान ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप। image credit- instagram

बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक अरबाज खान और शूरा खान बीते कुछ टाइम से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कपल को लेकर चर्चा है कि दोनों जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। हालांकि, कपल ने इन अफवाहों पर कभी रिएक्शन नहीं दिया है और ना ही इसको लेकर अभी कुछ भी ऑफिशियल किया है। इस बीच अब अरबाज और शूरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि इस वीडियो में क्या है?

विज्ञापन

फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का प्रीमियर

बीती शाम मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का प्रीमियर रखा गया। इस दौरान तमाम सेलेब्स फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे। इस प्रीमियर में अरबाज खान भी अपनी बेगम शूरा खान के साथ पहुंची। इस दौरान शूरा और अरबाज दोनों ही ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आए। शूरा और अरबाज के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में देखा जा सकता है कि शूरा का हाथ उनके पेट पर है और वो अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रही हैं।

विज्ञापन

यूजर्स ने लुटाया प्यार

इंटरनेट पर जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें शूरा जिस तरह से अपने पेट पर हाथ लगाए बेबी बंप का ध्यान रख रही है बहुत क्यूट लग रही है। शूरा पर प्रेग्नेंसी ग्लो अलग ही देखा जा सकता है। इस बीच यूजर्स ने भी इन वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने शूरा के वीडियो को देखने के बाद लिखा कि माशा अल्लाह। दूसरे यूजर ने कहा कि मम्मी ग्लो।

विज्ञापन

Sshura Khan, Arbaaz khan

दिसंबर 2023 में की थी शादी

वहीं, तीसरे यूजर ने लिखा कि वो सच में बहुत सुंदर है। चौथे यूजर ने कहा कि क्यूट कपल। एक और यूजर ने लिखा कि बहुत सुंदर। इसके अलावा तमाम यूजर्स ने कपल के वीडियो पर दिल की इमोजी शेयर की है। गौरतलब है कि अरबाज खान और शूरा ने दिसंबर 2023 में निकाह किया था। कपल की निकाह की फोटोज ने इंटरनेट पर खूब लाइमलाइट चुराई थी।

विज्ञापन

जल्द ही बच्चे का करेंगे वेलकम

अरबाज खान ने शूरा से दूसरी शादी की है। इसके पहले उन्होंने मलाइका अरोड़ा से शादी की थी। हालांकि, दोनों ने तलाक लेकर अपनी राहें अलग कर ली थी। अब अरबाज खान, शूरा के साथ अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ बिता रहे हैं और जल्द ही कपल अपने बच्चे का वेलकम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ