---विज्ञापन---

Parag Tyagi को रह-रहकर सता रही वाइफ की याद, Shefali Jariwala के लिए अब किया ये पोस्ट

पराग त्यागी की वाइफ शेफाली के निधन को 13 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी भी पराग इस दुख ने बाहर नहीं निकले हैं। पराग को अपनी वाइफ के जाने का गम खाए जा रहा है। इस बीच पराग ने शेफाली को लेकर एक और पोस्ट शेयर किया है। आइए जानते हैं कि इस पोस्ट में क्या है?

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के अचानक हुए निधन से सभी हैरान है। दिवंगत अभिनेत्री के फैंस और चाहने वाले अभी भी इस गम से निकल नहीं पाए है। साथ ही शेफाली के पति अभिनेता पराग त्यागी भी पत्नी को खोने के गम में हैं। पराग त्यागी इस दुख से गुजर रहे हैं, उसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। पत्नी को खोने का गम क्या होता है वो इस वक्त सिर्फ पराग ही जानते हैं। शेफाली की याद में पराग ने फिर एक पोस्ट शेयर किया है।

पराग ने शेयर किया पोस्ट

पराग त्यागी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में शेफाली अपने पति पराग का हाथ थामे नजर आ रही हैं। इसके आगे कपल का पेट डॉग (सिम्बा), शेफाली और पराग का हाथ एक-दूसरे के हाथ के ऊपर है। पोस्ट को शेयर करते हुए पराग ने इसके कैप्शन में लिखा है कि हमेशा के लिए एक साथ और लाल दिल की इमोजी भी शेयर की है।

---विज्ञापन---

यूजर्स ने बढ़ाई हिम्मत

वहीं, अब पराग के इस पोस्ट पर यूजर्स ने जमकर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि वाहेगुरु जी हमेशा आप पर कृपा बनाए रखें, मजबूत बने रहें भाई। दूसरे यूजर ने इस पोस्ट पर लिखा कि अपना ध्यान रखो, आपको ज्यादा हिम्मत मिले। तीसरे यूजर ने लिखा कि शेफाली चाहती हैं कि आप खुश रहे, इसलिए हिम्मत रखो भाई। एक और यूजर ने लिखा कि ये सच में दिल तोड़ने वाला है, मजबूत रहो। इस तरह यूजर्स पराग को हिम्मत दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

27 जून को हुआ था शेफाली का निधन

गौरतलब है कि 27 जून को अचानक से शेफाली के निधन की खबर आई। इस खबर पर किसी को भी भरोसा नहीं हुआ, लेकिन सच यही है कि शेफाली अब इस दुनिया में नहीं रही। शेफाली के जाने से उनके पति पराग पर दुखों का पहाड़-सा टूट पड़ा है। पराग इस दुख से निकलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनके लिए इससे बाहर आना आसान नहीं है।

2014 में की थी शादी

बता दें कि पराग और शेफाली ने साल 2014 में शादी रचाई थी। शादी के सालों बाद भी ऐसा लगता था कि दोनों में आज ही प्यार हुआ है और दोनों बिल्कुल नए कपल की तरह एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते थे। अब शेफाली के निधन से पराग टूट-से गए हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ‘आंखों की गुस्ताखियां’ के प्रीमियर में Sshura Khan ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, Arbaaz की बेगम को देख क्या बोले यूजर्स?

First published on: Jul 10, 2025 10:51 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola