हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कैसे बची विजय और संगीता की शादी? घर के सबसे खास शख्स की बड़ी भूमिका ने बचाया रिश्ता

CM Vijay, Sangeetha Sornalingam: तमिलनाडु के सीएम और अभिनेता थलापति विजय और उनकी वाइफ संगीता लंबे समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. संगीता ने तलाक की याचिका वापस ले ली है.

विज्ञापन
CM Vijay, Sangeetha sornalingam. image credit- social media

CM Vijay, Sangeetha Sornalingam: तमिलनाडु के सीएम और अभिनेता थलापति विजय लंबे वक्त से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. विजय और उनकी वाइफ संगीता तलाक लेकर अलग होने वाले थे, लेकिन अब कहा जा रहा है कि संगीता ने अपनी तलाक की याचिका वापस ले ली है और दोनों का तलाक नहीं हो रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे कौन हैं, जो संगीता ने अपना फैसला बदला है. आइए जानते हैं…

संगीता ने वापस लिया केस

दरअसल, संगीता और विजय के तलाक का मामला कोर्ट में था. इस मामले की सुनवाई चेंगलपट्टू जिला फैमिली कोर्ट में तीन बार हो चुकी थी. वहीं, 7 अगस्त को इस केस में फिर से सुनवाई हुई, लेकिन इस दौरान केस ने अचानक से अलग ही मोड़ ले लिया और संगीता सोर्नालिंगम ने तलाक का केस बंद करने की अपील कर दी.

मां शोभा चंद्रशेखर ने बहू से की बात

संगीता की अपील अदालत ने स्वीकार की और केस को आगे नहीं बढ़ाया. अब संगीता के बदले इस फैसले को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. वहीं, अगर नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट की मानें, तो संगीता ने ये फैसला विजय की मां के चलते लिया है. जी हां, बताया जा रहा है कि विजय की मां शोभा चंद्रशेखर ने अपने बेटे का घर टूटता और बिखरता देखकर बहू से बात की.

विज्ञापन

संगीता ने नहीं दिया रिएक्शन

जानकारी की मानें तो विजय की मां शोभा चंद्रशेखर ने बहू संगीता से बंद कमरे में बातचीत की थी और उन्हें बहुत समझाया. अपनी सास के मनाने के बाद संगीता मान गईं और उन्होंने इस रिश्ते को खत्म ना करने का फैसला लिया और अपना केस वापस ले लिया. हालांकि, अभी तक संगीता की तरफ से तलाक का केस बंद करने के फैसले को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

संगीता ने लिया था तलाक का फैसला

गौरतलब है कि संगीता ने विजय पर कई तरह के आरोप लगाए थे. विजय पर सबसे बड़ा आरोप ये था कि साल 2021 से विजय का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा था. विजय ने अपनी पत्नी को भरोसा दिलाया था कि वो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर खत्म कर देंगे, लेकिन संगीता के मुताबिक उन्होंने ऐसा नहीं किया. इसके बाद बात और आगे बढ़ गई और संगीता ने तलाक का फैसला किया था.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Ramayan ने बदला था दूरदर्शन और भारतीय टीवी का इतिहास, कमाया तगड़ा मुनाफा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola