Ramayan ने बदला था दूरदर्शन और भारतीय टीवी का इतिहास, कमाया तगड़ा मुनाफा

Ramayana: टीवी की ‘रामायण’ आज भी लोगों के दिलों पर राज करती है. इस शो ने दूरदर्शन और भारतीय टीवी का इतिहास बदला था और तगड़ा मुनाफा कमाया था.

Ramayana

Ramayana. image credit- social media

Ramayan: टीवी की ‘रामायण’ को आज भी लोग देखना पसंद करते हैं. रामानंद सागर की ‘रामायण’ का दर्शकों पर ऐसा जादू चल कि वो आज तक कायम है. टीवी की ‘रामायण’ बस एक शो नहीं है बल्कि ये भारतीयों के दिलों से जुड़ा एक गहरा अहसास है. साल 1987 में आई ‘रामायण’ की जबरदस्त पॉपुलैरिटी ने ऐसा कमाल किया कि दूरदर्शन के बुरे दिन दूर होते चले गए.

विज्ञापन

आसमान छूने लगी टीआरपी

दरअसल, वो ऐसा दौर था जब टीवी पर एड्स का बहुत ज्यादा बड़ा बाजार नहीं था, लेकिन जैसे ही ‘रामायण’ आई, तो इसने लोगों के दिलों को छुआ और इसकी TRP आसमान छूने लगी. फिर देश-विदेश की बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने एड्स के लिए दूरदर्शन के चक्कर काटने लगीं और वक्त बदलता गया.

विज्ञापन

दूरदर्शन की सबसे बड़ी कमाई

शो की पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई कि एडवटाइजर्स को समझ आ गया था कि इस शो के जरिए वो भारत के घर-घर में अपनी पहचान बना सकते हैं. अब इसके बाद हुआ ये कि एड्स की कीमतें कई गुना बढ़ गईं और दूरदर्शन ने अपने इतिहास की सबसे बड़ी कमाई कर डाली.

एक एपिसोड बनाने में 9 लाख का खर्चा

भले ही कुछ भी हो, लेकिन रामानंद सागर ने ‘रामायण’ को बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके एक एपिसोड को बनाने में करीब 9 लाख रुपये का खर्चा आया था. 80 के दशक में 9 लाख की रकम कोई छोटी रकम नहीं थी और यही वजह थी कि ये अपने समय का सबसे महंगा टीवी शो बन गया था.

विज्ञापन

रिकॉर्डतोड़ कमाई

रामानंद सागर के शो ‘रामायण’ के कुल 78 एपिसोड थे और इसे बनाने में करीब 7 करोड़ रुपये की कुल लागत आई थी. उस दौर के हिसाब से ये बेहद बड़ी रकम थी, लेकिन फिर भी रामानंद ने ये जोखिम उठाया और शो पर खूब मेहनत की. अलग-अलग रिपोर्टों के मुताबिक, ‘रामायण’ ने दूरदर्शन और अपनी टीम को करीब 23 करोड़ रुपये से ज्यादा की रिकॉर्डतोड़ कमाई कराई थी.

हुआ था तगड़ा मुनाफा

अगर रिपोर्ट्स के ये आंकड़े सही हैं, तो इस सीरियल ने अपने बजट से तीन गुना से ज्यादा मुनाफा कमाया था और ये टीवी इतिहास के सबसे हिट और कमर्शियल तौर पर प्रॉफिटेबल साबित होने वाले बड़े प्रोजक्ट्स में से एक बन गया था, लेकिन आज के समय में ऐसा नहीं है. आज प्रोजेक्ट्स का बजट तो जरूर बड़ा होता है, लेकिन वो दर्शकों के दिलों को मुश्किल ही छू पाते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ