'सिर दीवार पर मारा, चेहरे पर अनगिनत वार...', छेड़छाड़ का विरोध करने पर कास्टिंग डायरेक्टर की करतूत

Casting Director Breaks Skull Of 18 Year Old Girl

Casting Director Breaks Skull Of 18 Year Old Girl

Mumbai: मुंबई पुलिस ने कास्टिंग डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है। डायरेक्टर पर 18 साल की लड़की से छेड़छाड़ का आरोप है। कास्टिंग डायरेक्टर ने लड़की से छेड़छाड़ की और जब लड़की ने विरोध किया, तो उसने लड़की की पिटाई कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

विज्ञापन

घटना में लड़की के सिर, चेहरे पर कई चोटें आईं। लड़की की हालत देखकर कास्टिंग डायरेक्टर उसे मरा समझ लिया और घटनास्थल से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

11 अगस्त की है घटना

रिपोर्ट्स की मानें तो घटना 11 अगस्त की बताई जा रही है। बिहार निवासी आरोपी दीपक मालाकार को मुंबई से भागने तीन दिन बाद सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता को जब होश आया तो उसने पड़ोसियों को जानकारी दी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि पीड़िता दो दिन तक आईसीयू में रही।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हुई थी आरोपी से मुलाकात

पीड़िता की पिछले साल फेसबुक पर दीपक मालाकार से दोस्ती हुई थी। लगभग दो महीने पहले मालाकार ने पीड़िता के माता-पिता से उसके लिए शादी का प्रस्ताव लेकर संपर्क किया था। लड़की के माता-पिता भी इस पर सहमत हो गए थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। हालांकि इस पर लड़की ने कहा कि वह उससे शादी करने से पहले अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती है और हिंदी फिल्म इंटस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाना चाहती है।

आरोपी ने दीवार पर दे मारा पीड़िता का सिर

इस बात पर आरोपी नाराज हो गया और 11 अगस्त को लड़की को वर्सोवा में अपने दोस्त के फ्लैट पर ले गया और उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो उसने उसका सिर दीवार पर दे मारा और उसके चेहरे पर तब तक वार करता रहा जब तक वह गिर नहीं गई। इसके बाद उसको लगा कि वह मर चुकी है और वो घबरा गया और उसे फ्लैट में बंद कर शहर से भाग गया।

विज्ञापन

मदद के लिए पीड़िता ने दी आवाज

इसके एक घंटे बाद जब लड़की को होश आया तो वो मदद के लिए चिल्लाने लगी। इससे पड़ोसी सतर्क हो गए और उसे बचाने आए और पुलिस को बुलाया। मालाकार ने कथित तौर पर पुलिस के सामने कबूल किया है कि वह पीड़िता को मारना चाहता था क्योंकि उसने उसकी बात ठुकरा दी थी।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

साथ ही आरोपी ने अपना फोन बंद कर दिया था, लेकिन सूरत में स्थानीय बूथों और पैदल चलने वालों के फोन से कॉल करके अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर रहा था। अब पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और मालाकार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 342 (गलत कारावास), 354 (शील भंग करना), और 354 (डी) (पीछा करना) के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ