Rajkumar Kohli की प्रार्थना सभा में सनी देओल, राज बब्बर, शत्रुघ्न सिन्हा सहित पहुंचे कई बॉलीवुड सेलेब्स

Rajkumar Kohli Prayer Meet: बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर राजकुमार कोहली (Rajkumar Kohli) का 24 नवंबर 2023 को निधन हो गया।

Rajkumar kohli

INSTAGRAM

Rajkumar Kohli Prayer Meet: बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर राजकुमार कोहली का 24 नवंबर 2023 को निधन हो गया। राजकुमार के जाने से ना सिर्फ सिनेमाजगत बल्कि उनके फैंस भी बेहद दुखी है।

विज्ञापन

वहीं, आज यानी 26 नवंबर को फिल्म मेकर राजकुमार कोहली की आत्मा की शांति के लिए उनके बेटे अरमान कोहली ने प्रार्थना सभा रखी थी, जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियां नजर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

Whtasapp Channel Logo Template (3)

Rajkumar Kohli की प्रार्थना सभा

बता दें कि फिल्म मेकर राजकुमार कोहली की आत्मा की शांति के लिए उनकी प्रार्थना सभा में बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल, जैकी श्रॉफ, रितेश देशमुख समेत कई सितारे नजर आए। सेलेब्स से लेकर फैंस तक ने राजकुमार को नम आंखों से विदाई दी। प्रार्थना सभा में भी लोगों की आंखें नम नजर आई। वहीं, अब इसका वीडियो भी सामने आ गया है। बताते चलें कि viralbhayani ने अपने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सभी सितारे राजकुमार कोहली की आत्मा की शांति के लिए उनकी प्रार्थना सभा में आए हैं।

विज्ञापन

यूजर्स दे रहे रिक्शन

वहीं, अब यूजर्स भी इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि राज कुमार जी के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं.. अत्यंत खेद है। दूसरे यूजर ने लिखा कि शत् शत् नमन। तीसरे यूजर ने लिखा कि रेस्ट इन पीस। इस तरह के कमेंट्स कर अब यूजर भी शोक जाहिर कर रहे हैं। बता दें कि 24 नवंबर 2023 को मशहूर प्रोड्यूसर राजकुमार कोहली ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन

पिता के जाने से टूट गए अरमान कोहली

राजकुमार के निधन से हर कोई बेहद दुखी है। उनके बेटे अरमान कोहली को बड़ा झटका लगा है, पिता के जाने से वो टूट गए हैं। जानकारी के मुताबिक, राजकुमार नहाने के लिए बाथरूम में गए थे और जब बहुत देर तक बाहर नहीं आए, तो उनके बेटे को शक हुआ और उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा तो उनके पिता जमीन पर थे। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके जाने से हर कोई बेहद दुखी है और शोक जाहिर कर रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ