Yasser Desai फंसे कानूनी पचड़े में, सिंगर के खिलाफ केस दर्ज, क्या है मामला?

यासिर कानूनी मुसीबत में फंस गए हैं। सिंगर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सिंगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, अब पुलिस ने इस पर एक्शन लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मसला?

Yasser Desai

Yasser Desai के खिलाफ मामला दर्ज। image credit- instagram

पॉपुलर सिंगर यासिर देसाई को लेकर बड़ी खबर आ रही है। यासिर कानूनी मुसीबत में फंस गए हैं। सिंगर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सिंगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिंगर बांद्रा वर्ली सी लिंक पर खड़े होकर शूट कर रहे है। वहीं, अब पुलिस ने इस पर एक्शन लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मसला?

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, हाल ही में यासिर देसाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जो अब जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यासिर देसाई मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर खड़े होकर शूट कर रहे है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल रही है। सिंगर का ये वीडियो बेहद खतरनाक है। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद बांद्रा पुलिस जांच में जुट गई है।

किन धाराओं पर केस दर्ज?

यासिर देसाई के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाई है। पुलिस ने सिंगर के खिलाफ BNS की धारा 285, 281 और 125 के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही इसकी जांच में जुट गई है। यासिर का ये वीडियो चिंता पैदा करता है। जब कोई मशहूर हस्ती इस तरह का कुछ करती है, वो वो लोगों पर अलग तरह से प्रभाव डालती है। हालांकि, अब मामले की जांच शुरू हो गई है।

यासिर देसाई के गाने

इसके अलावा अगर यासिर की बात करें तो उन्होंने फिल्म ‘ड्राइव’ के ‘मखना’, ‘सुकून’ के ‘दिल को करार आया’, ‘शादी में जरूर आना’ के ‘जोगी’ और ‘पल्लो लटके’ और ‘गोल्ड’ के ‘नैनो ने बांधी’ जैसे हिट गानों को अपनी आवाज दी है। बता दें कि यासिर ने साल 2016 से फिल्म ‘बेईमान लव’ से हिंदी सिनेमा में गाने की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने दो गाने ‘मैं अधूरा’ आकांक्षा शर्मा के साथ और दूसरा गाना ‘मेरे पीछे हिंदुस्तान है’ सुकृति कक्कड़ के साथ गाया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ