बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर उदित नारायण एक बार फिर से विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं. सिंगर की पर्सनल लाइफ को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. इस बार वो अपने किसी वायरल वीडियो या फिर किसी और वजह से नहीं बल्कि पहली पत्नी के साथ विवादों के लेकर सुर्खियों में हैं. सिंगर की पहली पत्नी रंजना नारायण झा ने उनके खिलाफ सुपौल के महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
दरअसल, उदित नारायण की पत्नी रंजना नारायण ने उन पर आरोप लगाया कि उन्होंने धोखे से इलाज के बहाने उनका गर्भाश्य ही निकलवा दिया. वहीं, रंजना का कहना है कि इस बारे में उन्हें किसी तरह की कोई जानकारी भी नहीं थी. उनके खिलाफ इलाज के बहाने से साजिश की गई.
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड-साउथ पर भोजपुरी फीवर, ‘राजाजी के दिलवा’ पर पवन सिंह संग थिरके अदिवी शेष, पूनम पांडे से भी नहीं हुआ कंट्रोल
रंजना ने उदित पर लगाए उत्पीड़न करने के आरोप
गौरतलब है कि उदित नारायण और रंजना ने 7 दिसंबर 1984 को शादी की थी. उन्होंने पूरे रीति रिवाज के साथ फेरे लिए थे. ऐसे में अब रंजना ने उदित नारायण पर उत्पीड़न करने और वादा खिलाफी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने बताया कि वो इन दिनों बीमारी और तंगहाली से परेशान हैं और न्याय की गुहार लगाने के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने कहा कि शादी के कुछ समय के बाद ही उदित करियर बनाने के लिए मुंबई चले आए थे, जिसकी वजह से उनके और रंजना के बीच दूरियां बढ़ने लगी थी.
यह भी पढ़ें: तिहाड़ जेल में राजपाल यादव, पाई-पाई के हुए मोहताज, कभी फ्री में खाने वालों की घर पर लगती थी लाइन
मुंबई में कर ली थी दूसरी शादी
उदित नारायण ने बाद में मुंबई में दूसरी शादी कर ली थी. रंजना को इस बात की जानकारी मीडिया के जरिए पता चली थी. जब इस बारे में रंजना ने सिंगर से पूछा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया था. रंजना ने अपनी शिकायत में उदित पर सबसे बड़ा आरोप लगाया. रंजना ने बताया कि 1996 में उनके साथ सबसे बड़ा धोखा किया गया था. उन्होंने दावा किया कि इलाज के बहाने उन्हें दिल्ली के एक बहुत बड़े अस्पताल में ले जाया गया था जहां बिना उनके परमिशन के गर्भाशय को निकलवा दिया गया था.
रंजना ने बताया कि उन्हें इसके बारे में तब पता चला था जब वो किसी और बीमारी का इलाज करवाने अस्पताल में गई थीं. उन्होंने इसे वेल प्लान्ड साजिश करार दिया. उनके अनुसार, इस घटना की वजह से वो शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह से टूट गईं.