Ranbir Kapoor Jai Mata di Cake Cutting Complaint Filed: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर बुरे फंस सकते हैं। दरअसल, हाल ही एनिमल एक्टर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें रणबीर और उनके परिवार के सदस्य क्रिसमस मनाते हुए केक काट रहे थे। इसमें केक पर शराब डालकर आग लगाई जा रही थी। रणबीर कपूर केक काटते वक्त ‘जय माता दी’ बोलते नजर आ रहे थे।
रणबीर कपूर हुए ट्रोल
इस वीडियो के वायरल होने के बाद रणबीर कपूर जमकर ट्रोल हो रहे थे। अब धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में बुधवार को घाटकोपर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है। हालांकि मामले में अभी तक कोई प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज नहीं की गई है।
https://www.instagram.com/ranbirkapooruniverse/reel/C1R2WOkrvVV/
शिकायतकर्ता संजय तिवारी ने अपने वकील आशीष राय और पंकज मिश्रा के जरिए दावा किया कि वीडियो में एनिमल एक्टर “जय माता दी” कहते हुए केक पर शराब डालते और आग लगाते नजर आ रहे हैं।
धार्मिक भावनाएं आहत
शिकायत में कहा गया है कि हिंदू धर्म में देवताओं का आह्वान करने से पहले अग्नि देवता का आह्वान किया जाता है, लेकिन कपूर परिवार के सदस्यों ने दूसरे धर्म का त्योहार मनाते समय जानबूझकर नशीले पदार्थों का इस्तेमाल किया। साथ ही “जय माता दी” का नारा लगाया। रणबीर कपूर पर आरोप लगाया कि इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।
एनिमल ने बटोरीं सुर्खियां
बता दें कि रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल काफी सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर कमाई की है। एनिमल कमाई के मामले में 500 करोड़ के पास पहुंच गई है। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने रणविजय सिंह की भूमिका निभाई है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हाल ही रणबीर और आलिया अपनी बेटी राहा कपूर के साथ नजर आए थे। राहा को देखकर फैंस ने कहा था कि ये बिलकुल ऋषि कपूर जैसी लग रही हैं।
ये भी पढ़ें: Raha सो रही है…. इमरजेंसी लगवा दो या एक दिन का मौन होना चाहिए, इंस्टाग्राम पर Viral हुई पोस्ट
संबंधित खबरें
'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
10 mins agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
2 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
6 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
9 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
10 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
11 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
14 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
23 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines