Pakistan Impressed With Ramayana Trailer: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. बीते दिन यानी 30 जुलाई को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जो आते ही हर तरफ छा गया. ना सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी फिल्म के ट्रेलर की जमकर तारीफ हो रही है और अब पाकिस्तानी भी इसकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर पाकिस्तानियों का इस पर क्या कहना है?
पाकिस्तानियों का रिएक्शन
दरअसल, पाकिस्तानी यूट्यूबर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और फिल्म क्रिटिक्स ने इस ट्रेलर के VFX, रणबीर कपूर और यश की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की है. साथ ही वो फिल्म देखने के लिए भी एक्साइटेड हैं. फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद ‘काम वाली बात’ नाम से मशहूर एक पाकिस्तानी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर माविया उमर फारूकी ने ट्रेलर पर रिएक्ट किया है.
क्या बोले पाकिस्तानी?
उन्होंने कहा है कि फिल्म का बजट स्क्रीन पर साफ दिखाई देता है. इस फिल्म का भारी-भरकम बजट इसके ट्रेलर में साफ नजर आ रहा है. हॉलीवुड के साथ मिलकर जिस स्तर के विजुअल इफेक्ट्स तैयार किए गए हैं, वो काबिले तारीफ हैं. एक पाकिस्तानी होने के नाते मैं ये ट्रेलर देखकर बेहद एक्साइटेड हो गया हूं.
ट्रेलर की हुई तारीफ
इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा एक अन्य पाकिस्तानी यूट्यूबर और क्रिएटर हसनात खान ने भी अपने यूट्यूब चैनल पर ट्रेलर का रिव्यू देते हुए इसकी तारीफ की है. उन्होंने विशेष रूप से ‘रावण’ के रूप में रॉकिंग स्टार यश के स्क्रीन प्रेजेंस और एक्शन सीक्वेंस की तारीफ की है. समीक्षकों का कहना है कि फिल्म की स्टार कास्ट, कहानी कहने का अंदाज और संगीत इसे काफी खास बनाता है.
फिल्म की रिलीज कब?
गौरतलब है कि मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण, सनी देओल भगवान हनुमान और यश रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं. फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा ने प्राइम फोकस स्टूडियोज और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के साथ मिलकर किया है. इस फिल्म को इसी साल दीवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- Kartik Aaryan ने की बाढ़ पीड़ित असम की मदद, दान किए इतने करोड़ रुपये
संबंधित खबरें
Video: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
20 mins agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
1 hr agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
3 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
8 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
9 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
10 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
1 day agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
1 day agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
1 day ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines