Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

Rajpal Yadav की 3 बेटियां, जो लाइमलाइट से बेहद दूर, क्या करती हैं ज्योति, हर्षिता और रेहांशी?

Rajpal Yadav Daughters: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में आ गई है. आज हम आपको उनकी बेटियों के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में...

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Feb 10, 2026 22:01
Rajpal Yadav
Rajpal Yadav. image credit- social media

Rajpal Yadav Daughters: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों मुश्किलों में फंसे हुए हैं. एक्टर चेक बाउंस केस में कानूनी और आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं. राजपाल यादव फिलहाल तिहाड़ जेल में हैं. इस बीच ना सिर्फ राजपाल बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चा में बनी हुई हैं. इस बीच हम आपको उनकी बेटियों के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं…

ज्योति, हर्षिता और रेहांशी

अभिनेता राजपाल यादव की तीन बेटियां हैं, जिनका नाम ज्योति, हर्षिता और रेहांशी है. इन तीनों को राजपाल मोनी, हनी और रेहू के नाम से बुलाते हैं. राजपाल अपने इंटरव्यू में बता चुके हैं कि उनकी बेटियां उनके लिए सबकुछ है और वो उनकी सबसे बड़ी ताकत है. अपनी बेटियों के लिए अभिनेता हमेशा खुद को मजबूत रखते हैं.

---विज्ञापन---

करुणा का निधन

बता दें कि राजपाल यादव की पहली पत्नी का नाम करुणा था. शादी के कुछ समय बाद ही उनकी बेटी ज्योति का जन्म हुआ था, लेकिन बेटी के जन्म के कुछ दिन बाद ही करुणा का निधन हो गया था. उस वर्क राजपाल बहुत छोटे थे और उनका करियर भी शुरुआती दौर में था. वाइफ के जाने के बाद बेटी का सारी जिम्मेदारी भी राजपाल पर आ गई थी.

राजपाल ने की दूसरी शादी

राजपाल ने पहली वाइफ के निधन के बाद राधा यादव से शादी कर ली थी. इस शादी से ना सिर्फ राजपाल को बीवी मिली बल्कि ज्योति को मां भी मिल गई. राधा ने ज्योति को बिल्कुल अपनी बेटी की तरह ही प्यार दिया. इसके बाद राजपाल और राधा की दो बेटियां हुई, जिनका नाम हर्षिता और रेहांशी है.

---विज्ञापन---

लाइमलाइट से दूर रहती हैं राजपाल की बेटियां

हर्षिता और रेहांशी की बात करें तो दोनों अभी पढ़ाई कर रही हैं. दोनों ही बच्चियां लाइमलाइट से दूर रहती हैं. राजपाल चाहते हैं कि उनकी बेटियां सिंपल और सुरक्षित माहौल में बड़ी हों. वहीं, अगर ज्योति की बात करें तो आज ज्योति शादीशुदा हैं और अपनी अलग जिंदगी जी रही हैं. ज्योति की शादी संदीप यादव के साथ हुई है. संदीप मूलरूप से इटावा के रहने वाले हैं और वो सहकारी बैंक में कैशियर हैं.

यह भी पढ़ें- ‘झूठी है वड़ा पाव गर्ल…’, चंद्रिका ने फिर खुद किया साबित, पहले शादी का स्वांग, अब बेचारी बनने का नाटक

First published on: Feb 10, 2026 10:01 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.