---विज्ञापन---

बॉलीवुड

‘मेरी हल्दी…’, वैलेंटाइन डे के दिन शादी कर रहीं मृणाल ठाकुर? वेडिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी

Mrunal Thakur Wedding Rumors: मृणाल ठाकुर इन दिनों दो वजहों से चर्चा में हैं. पहली वजह उनकी फिल्म 'दो दीवाने सहर में' और दूसरी उनकी पर्सनल लाइफ यानी कि धनुष के संग शादी के रूमर्स. ऐसे में अब अभिनेत्री ने अपने वेडिंग रूमर्स चुप्पी तोड़ी है.

Author Edited By : Rahul Yadav
Updated: Feb 13, 2026 09:23
Mrunal Thakur Breaks Silence On Wedding Rumors
वैलेंटाइन डे के दिन शादी कर रहीं मृणाल ठाकुर? (photo- Instagram)

साउथ से बॉलीवुड तक में एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ को लेकर चर्चा में हैं. इसमें उनके साथ एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी भी हैं. दोनों स्टार्स फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं. इसी बीच मृणाल, धनुष के साथ अपनी शादी की चर्चाओं की वजह से भी सुर्खियों में हैं. ऐसे में अब अभिनेत्री ने इन अफवाहों पर चु्प्पी तोड़ी है. उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शादी पर खुलकर बात की साथ ही चुटकी भी लेते हुए नजर आईं.

दरअसल, मृणाल ठाकुर ने हाल ही में इंडिया टुडे से बात की. एक्ट्रेस की फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ की कहानी अरेंज मैरिज के इर्द-गिर्द घूमती है. इसी को मृणाल ठाकुर की रियल लाइफ से जोड़ा गया और उनसे पूछा गया कि क्या असल जिंदगी में उनके घरवाले शादी का दबाव बना रहे हैं? इस सवाल के जवाब में अभिनेत्री ने एक दिलचस्प किस्सा सुनाया और बताया कि कल ही उन्होंने पिता से कह दिया था कि वो कोई अच्छा लड़का ढूंढ लें.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘बाप लेवल की फिल्म है’, ‘ओ रोमियो’ का आया फर्स्ट रिव्यू, जानिए कैसी है शाहिद-तृप्ति की केमिस्ट्री

मृणाल ने कही पापा से शादी की बात

मृणाल ने बताया कि जब उन्होंने पिता से ऐसे कहा तो उनके पापा ने जवाब दिया कि फिलहाल कोई नहीं है. तो उन्होंने पापा से मजाक में कहा कि उन्होंने देख लिया? अब वही बताएं कि क्या करें. मृणाल ने शादी पर अपनी राय रखी और कहा कि उनके लिए पर्सनल लाइफ और करियर दोनों ही बराबर मायने रखता है. उन्होंने कहा कि शादी सिर्फ इसलिए नहीं कर लेनी चाहिए क्योंकि दुनिया ऐसा चाहती है या फिर उम्र हो गई है. मृणाल ने कहा कि शादी तब करनी चाहिए जब इंसान सही मिल जाए और उस पर पूरा भरोसा किया जा सके, घंटों साथ बैठकर असहज महसूस ना हो.

---विज्ञापन---

इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने बातों ही बातों में मजाक किया और कहा कि वैसे उनकी हल्दी आज है और संगीत कल. उन्होंने मजाक में कहा कि सभी खाना खाकर ही जाना. अब एक्ट्रेस का ये बयान वायरल हो रहा है. फैंस उनके मजाकिया अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं. इस दौरान मृणाल ने फैंस से वादा किया कि जिस दिन उन्हें प्यार मिलेगा वह पूरी दुनिया को शान से बताएंगी, उन्हें प्यार छुपाना नहीं बल्कि गर्व से दिखाना पसंद है. उन्हें उस दिन का सच में बेसब्री से इंतजार है.

यह भी पढ़ें: O Romeo पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, वॉयलेंट सीन्स काटे, एक शब्द को भी किया म्यूट, मिला ‘A’ सर्टिफिकेट

धनुष संग थी शादी की चर्चा

गौरतलब है कि मृणाल ठाकुर अपनी शादी को लेकर पिछले काफी टाइम से चर्चा में थीं. एक्ट्रेस और धनुष के लिंकअप और शादी की चर्चाएं काफी रही हैं. चर्चा यहां तक थी कि दोनों वैलेंटाइन्स डे के मौके पर शादी करने वाले हैं और सारी तैयारियां हो चुकी हैं. ऐसे में अब एक्ट्रेस का बयान सामने आने के बाद इन अफवाहों पर विराम लग गया है.

बहरहाल, अगर मृणाल और सिद्धांत की फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ की रिलीज की बात की जाए तो फिल्म को 20 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

First published on: Feb 13, 2026 09:22 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.