Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

Mardaani 3 का 9वें दिन कैसा हाल? Border 2 के खाते में 16वें दिन भी इतने नोट, जानें कलेक्शन

Mardaani 3, Border 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' और रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' अपना जलवा दिखा रही हैं. आइए जानते हैं दोनों फिल्मों की कमाई के आंकड़े?

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Feb 7, 2026 20:20
Mardaani 3, Border 2
Mardaani 3, Border 2. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

Mardaani 3, Border 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. इन दिनों टिकट खिड़की पर सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ अपना जलवा दिखा रही हैं. दोनों ही फिल्मों की कमाई के लेटेस्ट आंकड़े आ गए हैं. आइए जानते हैं कि इन दोनों फिल्मों का लेटेस्ट कलेक्शन क्या है?

फिल्म ‘बॉर्डर 2’

Sacnilk.com के अनुसार, सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने अपनी रिलीज के 16वें दिन खबर लिखे जाने तक 2.22 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. अभी ये इस फिल्म के शुरुआती और अनुमानित आंकड़े हैं और इनमें बदलाव संभव है. इसके अलावा अगर फिल्म ‘मर्दानी 3’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 9वें दिन 1.37 करोड़ रुपये की कमाई की है.

---विज्ञापन---

फिल्म ‘मर्दानी 3’ की कमाई

फिल्म ‘मर्दानी 3’ की कमाई के ये आंकड़े भी अभी शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें बदलाव संभव है. इसके अलावा अगर इन दोनों फिल्मों की टोटल कमाई की बात करें तो फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने 299.47 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने 29.52 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्शन किया है.

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का 15 दिन का कलेक्शन

इसके अलावा अगर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की बीते 15 दिन की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 30 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. फिल्म ने दूसरे दिन 36.5 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 54.5 करोड़ रुपये, चौथे दिन 59 करोड़ रुपये और 5वें दिन 20 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.

---विज्ञापन---

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की कमाई

फिल्म ने 6वें दिन 13 करोड़ रुपये, 7वें दिन 11.25 करोड़ रुपये, 8वें दिन 10.75 करोड़ रुपये, 9वें दिन 17.75 करोड़ रुपये, 10वें दिन 22.5 करोड़ रुपये, 11वें दिन 5.75 करोड़ रुपये, 12वें दिन 5.75 करोड़ रुपये, 13वें दिन 4.15 करोड़ रुपये, 14वें दिन 3.5 करोड़ रुपये और 15वें दिन 2.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.

‘मर्दानी 3’ का कलेक्शन

वहीं, ‘मर्दानी 3’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन 4 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. साथ ही फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये, चौथे दिन 2.25 करोड़ रुपये, 5वें दिन 2.6 करोड़ रुपये, 6वें दिन 2.1 करोड़ रुपये, 7वें दिन 1.85 करोड़ रुपये, 8वें दिन 1.85 करोड़ रुपये की कमाई है.

यह भी पढ़ें- Salman Khan की हीरोइन का स्टेज पर छलका दर्द, फूट-फूटकर रोईं हसीना, देखें वीडियो

First published on: Feb 07, 2026 08:20 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.